Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर पूर्वोत्तर की राजनीति में अपनी सक्रिय मौजूदगी दर्ज करा दी है। अब तक मुख्य रूप से झारखंड केंद्रित राजनीति करने वाली पार्टी विस्तार करना चाह रही है। झामुमो की सूची में डिगबोई, दुलियाजन, मार्धेरिटा, मकुम और डूमडूमा जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जो चाय बागान और औद्योगिक गतिविधियों के लिए जाने जाते हैं। इन क्षेत्रों में श्रमिक और आदिवासी मतदाता बड़ी संख्या में हैं। पार्टी ने भारत नायक, जर्नल मिंज और मुना कर्माकर जैसे उम्मीदवारों को उतारकर इन वर्गों को साधने की…
Author: News Desk
New Delhi. निजी स्कूलों में हर साल शुल्क बढ़ाए जाने पर सोमवार को राज्यसभा में चिंता जताते हुए कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने इसके नियमन के लिए एक पारदर्शी नियामक बनाने की मांग की। शून्यकाल में पाटिल ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्कूल हर साल शुल्क बढ़ा देते हैं और इसके अलावा विकास निधि, गतिविधि शुल्क, ट्यूशन फीस आदि भी लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल अभिभावकों पर संस्थान से ही किताबें और पोशाक खरीदने के लिए दबाव बनाते हैं, जिससे मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के लोगों पर आर्थिक दबाव पड़ता है। पाटिल ने मांग की…
New Delhi.पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया। लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए। बातचीत से ही समस्या का समाधान है। पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं। होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा। पीएम ने कहा- ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो। इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं। उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
Mumbai. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का घरेलू शेयर बाजार पर बहुत बुरा असर देखने को मिल रहा है. युद्ध की वजह से कमजोर होते रुपये और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का भारत की वृद्धि और कंपनियों की कमाई पर असर पड़ने की आशंका के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) ने मार्च में अबतक भारतीय शेयर बाजार से 88,180 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं. एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआइ की यह निकासी फरवरी में उनके द्वारा की गयी खरीदारी के बाद देखने को मिली है. फरवरी में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 22,615 करोड़ रुपये का…
New Delhi. वायदा कारोबार में सोने की कीमतें सोमवार को 8,089 रुपये टूटकर 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। वैश्विक स्तर पर बिकवाली, बढ़ती मुद्रास्फीति की आशंकाओं और मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 8,089 रुपये या 5.6 प्रतिशत घटकर 1,36,403 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोना पिछले सप्ताह 13,974 रुपये यानी 8.82 प्रतिशत टूटकर करीब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। विश्लेषकों का कहना है कि कीमती धातु की…
New Delhi. वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सोमवार को 20,409 रुपये की भारी गिरावट के साथ 2.06 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। कमजोर वैश्विक रुझानों और लगातार बिकवाली के कारण कीमतों में यह गिरावट आई। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 20,409 रुपये यानी नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,06,363 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। विश्लेषकों का कहना है कि व्यापक आर्थिक कारकों के भारी दबाव से चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी के मई में आपूर्ति वाले अनुबंध की…
Mumbai. पश्चिम एशिया में संघर्ष के चौथे सप्ताह में प्रवेश करने और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक शेयर बाजारों में भारी मंदी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी निवेशकों को चिंतित कर दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,555.62 अंक या दो प्रतिशत टूटकर 72,977.34 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 479.95 अंक या दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,634.55 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,…
Jamshedpur. जमशेदपुर में रविवार को सैकड़ों लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। यह रैली एग्रिको मैदान से शुरू हुई और लगभग छह किलोमीटर की दूरी तय करते हुए भालुबासा चौक व साकची गोलचक्कर से गुजरते हुए अपने शुरुआती बिंदु पर समाप्त हुई। इस यात्रा में उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्हें 23 मार्च, 1931 को फांसी दी गई थी। यात्रा का आयोजन करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान देश…
Chaibasa . कांग्रेस ने रविवार को झारखंड और ओडिशा में नव निर्वाचित जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य दोनों राज्यों में संगठन को मजबूत करना है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शिविर झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित जनजातीय अनुसंधान प्रशिक्षण केंद्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रशिक्षण प्रभारी सचिन राव के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। रविवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के 25 और ओडिशा के 27 जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में एआईसीसी सचिव…
Medninagar.पलामू जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने ईद की खुशियों को मातम में बदल दिया। हैदरनगर थाना क्षेत्र के गंजपर मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय आरिफ की शनिवार रात काशी सोत डैम में डूबने से मौत हो गई। आरिफ ईद की नमाज़ अदा करने के बाद अपने दोस्तों के साथ मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र स्थित काशी सोत डैम घूमने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डैम के पास अचानक मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान खुद को बचाने के लिए आरिफ घबराकर डैम में कूद गया। दुर्भाग्यवश, पानी…
