Author: News Desk

Ranchi. प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिरमटोली सरना स्थल पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने पाहन और मुंडा समाज को सरहुल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरहुल सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि आदिवासी समाज की यह परंपरा प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देती है। प्रकृति को संजोना, संवारना और उसके साथ जुड़कर जीवन जीना ही हमारी संस्कृति का मूल है। आगे कहा कि यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चलती आ रही है और इसी के साथ जीवन…

Read More

New Delhi. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को आयकर अधिनियम, 2025 के लिए नियमों को अधिसूचित कर दिया है। इसमें वेतनभोगियों के लिए मकान किराया भत्ते पर बढ़े हुए कर लाभ का प्रावधान है, लेकिन मकान मालिक-किरायेदार के संबंधों का खुलासा करना अनिवार्य कर दिया गया है। आयकर नियम, 2026 उस सरल प्रत्यक्ष कर कानून को लागू करेंगे, जिसे पिछले साल संसद ने मंजूरी दी थी। यह एक अप्रैल से प्रभावी होगा। नए नियमों में पूंजीगत लाभ, शेयर बाजार के लेनदेन और अनिवासी कराधान के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं, जबकि अन्य खुलासा प्रणाली को सरल बनाया…

Read More

New Delhi. रेलवे बोर्ड ने दो लाख से अधिक ट्रेन परिचालन कर्मियों की काफी समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए, शुक्रवार को ‘लोको रनिंग स्टाफ’ के लिए किलोमीटर के आधार पर भत्ता में 25 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। यह पूर्वव्यापी प्रभाव से एक जनवरी 2024 से लागू होगी। यह घोषणा विभिन्न रेलवे कर्मचारी संघों द्वारा दो वर्षों से अधिक समय तक लगातार दिये गए अभ्यावेदनों और विरोध प्रदर्शनों के बाद की गई। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि एक जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता (डीए) में 50 प्रतिशत की वृद्धि के…

Read More

Jamshedpur.एनटीटीएफ गोलमुरी स्थित आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट तकनीकी शिक्षा और बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड का परिचय देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के मेक्ट्रोनिक्स विभाग के 10 प्रतिभाशाली प्रशिक्षुओं का चयन देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल दिग्गज मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड में हुआ है। चयनित छात्रों को कंपनी द्वारा 5.0 लाख रुपये प्रति वर्ष के आकर्षक वेतन पैकेज पर गुरुग्राम, हरियाणा के लिए नियुक्त किया गया है। यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत को दर्शाती है, बल्कि संस्थान की उस उन्नत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रणाली पर भी मुहर लगाती है जो प्रशिक्षुओं…

Read More

Jamshedpur. पोटका के हल्दीपोखर में तेज रफ्तार हाईवा का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित हाईवा ने कार और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कुल 6 लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिला, एक बच्चा और दो स्कूटी सवार शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। बाहलदा के दूंडू गांव से एक परिवार के चार सदस्य- दो महिला, एक बच्चा और चालक- कार से जमशेदपुर अपने परिजनों के पास ईद मनाने जा रहे थे। इसी दौरान हल्दीपोखर साप्ताहिक बाजार के पास जमशेदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधानसभा में सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं के बारे में कथित टिप्पणियों को लेकर शुक्रवार को निशाना साधा और उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सोरेन और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अन्य नेताओं के लिए हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना और उनकी संस्कृति का उपहास करना एक ‘फैशन’ बन गया है। यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर एक वीडियो के सामने आने के बाद आई, जिसमें सोरेन को यह कहते हुए सुना गया, ‘कभी-कभी, जब मैं ऐसी बातें सुनता हूं,…

Read More

New Delhi. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को टाटा स्टील के अत्याधुनिक ‘इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस’ (ईएएफ) संयंत्र का उद्घाटन किया। करीब 3,200 करोड़ रुपये के निवेश वाली यह इकाई पूरी तरह इस्पात कबाड़ (स्क्रैप) पर आधारित है। मान ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल परिवेश प्रदान कर रही है। टाटा स्टील के अनुसार, 7.5 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाली इस इकाई में कार्बन उत्सर्जन प्रति टन इस्पात पर 0.3 टन से भी कम होगा। कंपनी ने लुधियाना की हाई-टेक वैली में इस संयंत्र की शुरुआत को पर्यावरण के अनुकूल इस्पात निर्माण की…

Read More

Ranchi. झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू पर बड़ा एक्शन लिया है l कॉंग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सह बंगाल की उप प्रभारी अंबा प्रसाद के पिता यानी झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू पर गाज गिरि है. उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 03 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया हैl झारखंड कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने की हैl पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू पर आरोप है कि हाल के दिनों में पार्टी गाइडलाइन से हटकर लगातार बयान दे…

Read More

New Delhi. वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने बढ़ती लागत के कारण एक अप्रैल 2026 से पेट्रोल और डीजल वाले यात्री वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की शुक्रवार को घोषणा की। कंपनी बयान के अनुसार, वाहनों की कीमत औसतन 0.5 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि होगी। हालांकि यह अलग-अलग मॉडल एवं संस्करण के अनुसार भिन्न होगी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने कहा कि यह संशोधन लागत में लगातार हो रही वृद्धि के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है। कंपनी हैचबैक टियागो से लेकर सफारी एसयूवी वाहन तक बेचती है…

Read More

New Delhi. प्रीमियम या उच्च श्रेणी के पेट्रोल की कीमत में शुक्रवार को दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई, जबकि औद्योगिक उपयोगकर्ताओं को बेचे जाने वाला थोक डीजल लगभग 22 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। यह वृद्धि पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में आए उछाल के बीच हुई है। हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। उद्योग जगत के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रीमियम 95-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत 99.89 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 101.89 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही,…

Read More