सरायकेला-खरसावां । जिले में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। दिनांक 20 मार्च 2026 को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में चांडिल स्थित पाटा टोल गेट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध पार्किंग और सड़क पर खतरनाक तरीके से खड़े वाहनों की समस्या को खत्म करना था। अवैध पार्किंग के खिलाफ चला अभियान जांच के दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों की पहचान कर कार्रवाई की गई। प्रशासन ने पाया कि कई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हुए…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक मरीज ने कथित तौर पर इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह मरीज पास के परसुडीह क्षेत्र का निवासी था। मरीज के परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह एचआईवी संक्रमित था और उसे तपेदिक भी था एवं उसे 16 मार्च को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक, उसने बृहस्पतिवार रात भी खिड़की से दो बार कूदने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी मां ने उसे रोक लिया था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब…
Ranchi. हजारीबाग से अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने तीन लोगों को एलपीजी कनेक्शन दिलाने के बहाने एक व्यक्ति से 19.85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले साल नवंबर में सीआईडी के साइबर अपराध पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं। सीआईडी ने एक विज्ञप्ति में कहा, एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के बहाने, उन्होंने शिकायतकर्ता को सोशल मीडिया के माध्यम से एक फर्जी लिंक भेजा और उसके बैंक खाते से कुल 19.85 लाख रुपये निकालकर साइबर धोखाधड़ी की। जांच के…
Chaibasa. गोयलकेरा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर एक दंपति की तब हत्या कर दी जब वे सोए हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (चक्रधरपुर) कुमार विनोद ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दंपति के बच्चों ने अपने माता-पिता को खून से लथपथ देखा और शोर मचाया। अधिकारी ने बताया कि दंपति को पास के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी बरामद की है।
Jamshedpur. शैक्षणिक उत्कृष्टता और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। शुक्रवार को आईआईटी रुड़की परिसर में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम के दौरान एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सुत्रधार और आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने इस समझौते पर मुहर लगाई। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. सूरजित कुंडू और डॉ. साई रामुडु मेका भी उपस्थित रहे। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच साझा शैक्षणिक उद्देश्यों और उन्नत…
Jamshedpur. पश्चिमी विक्षोभ व साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. हालांकि, राज्य में 21 मार्च तक उत्तर-पश्चिम भाग को छोड़ कर ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहेंगे व दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघ गर्जन, तेज हवा व हल्की बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में वज्रपात की घटना हो सकती है. इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. केंद्र के अनुसार, 22 मार्च से आसमान साफ रहेगा व मौसम शुष्क रहेगा. जबकि, अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. जमशेदपुर सहित अन्य जिलों में…
New Delhi पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच फारस की खाड़ी में फंसे भारतीय ध्वज वाले 22 जहाजों पर 16.7 लाख टन कच्चा तेल, 3.2 लाख टन एलपीजी और लगभग दो लाख टन एलएनजी लदा हुआ है। पोत परिवहन मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि ये जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आगे जाने का इंतजार कर रहे हैं। सिन्हा ने बताया कि शुरू में पश्चिम एशिया में युद्ध भड़कने के समय भारतीय जहाज वाले 28 जहाज इस जलडमरूमध्य में मौजूद थे। इनमें से 24 जहाज जलडमरूमध्य के पश्चिमी किनारे पर जबकि चार जहाज पूर्वी किनारे पर थे।…
Hazaribag. हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजना के लिए झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के घर को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केरेडारी पुलिस थाने के अंतर्गत जोरडाग में साव के घर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। बरकागांव के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय तापविद्युत निगम (एनटीपीसी) और योगेंद्र साव के बीच जमीन और मुआवजे को लेकर लंबे समय से जारी विवाद के बाद यह कार्रवाई की गई है। कुमार ने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 976.77 अंक चढ़कर 75,184.01 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 301.7 अंक की बढ़त के साथ 23,303.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर में तेजी रही। केवल एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि हांगकांग के हैंग सेंग में…
Mumbai. कच्चे तेल के दाम में तेजी और वैश्विक स्तर पर कमजोरी के रुख से स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को तेज गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 2,497 अंक का गोता लगा गया, जबकि एनएसई निफ्टी 775 अंक लुढ़क गया। इसके साथ बाजार में पिछले तीन दिन से जारी तेजी पर विराम लगा। इस गिरावट से निवेशकों को 11.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पश्चिम एशिया में तेल एवं गैस संयंत्रों पर हमलों के बाद कच्चे तेल के दाम में उछाल आया है। इससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 2,496.89 अंक यानी…
