जमशेदपुर। श्री श्री शीतला माता मंदिर टुईलाडूंगरी में आज नवरात्रि ज्वारा पूजा के प्रथम दिन संध्या बेला में मां शीतला के समक्ष स्थापित 23 ज्योति कलश प्रज्वलित की गई, आजादी के पूर्व 1910 में छत्तीसगढ़ी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित इस ऐतिहासिक मंदिर में बहुत ही धूम धाम के साथ नवरात्रि ज्वारा पूजा का आयोजन किया जाता है, ज्योत प्रज्वलित करने के लिए मुख्य रूप से राजू गिरी, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष, समाजसेवी सूरज भदानी और भाजपा नेता सह मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया, अपने संबोधन में राजू गिरी ने…
Author: News Desk
चाईबासा | कोल्हान विश्वविद्यालय में ई-समर्थ ERP प्रणाली के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (DHTE) के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ और सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत DHTE के अवर सचिव सुधीर कुमार के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रंजीत कर्ण ने उन्हें सम्मानित किया। अधिकारियों और टीम की मौजूदगी बैठक में DHTE के कई अधिकारी जैसे कुणाल सिंह, अमित मिश्रा और कल्याण सिंह उपस्थित रहे।वहीं विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव-सह-नोडल पदाधिकारी (ई-समर्थ)…
जमशेदपुर : आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा यात्रा सह शहीद सम्मान यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान एवं बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, टुइलाडूंगरी कलगिधर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, टिनप्लेट में विभिन्न मजदूर संगठनों के पदाधिकारी, टेल्को में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, अमल संघ पार्क में इंटक नेता बिजय खां, भालूबासा जंबू अखाड़ा समिति, साकची जोगिंदर सिंह जोगी के कार्यालय, गोलमुरी चौक, बर्मामाइंस, भक्तिनगर, कल्यानगर, बारीडीह बस्ती, बिरसानगर…
जमशेदपुर। धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण में हो रही देरी को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प के तहत जोरदार तरीके से इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने राज्य सरकार से इस महत्वाकांक्षी परियोजना में विशेष पहल और सक्रिय भूमिका निभाने की मांग की। सदन में उठाए गए सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने जानकारी दी कि भारत सरकार द्वारा उठाए गए 19 बिंदुओं का जवाब राज्य सरकार की ओर से केंद्र को भेज दिया गया है। इस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सरकार द्वारा भेजे गए जवाब की…
जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज के प्रमुख लोक पर्व गणगौर को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। साकची शाखा द्वारा इस वर्ष भी गणगौर महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। आगामी शनिवार, 21 मार्च 2026 को शाम 4 बजे साकची स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर सामूहिक गणगौर विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गणगौर पर्व का महत्व गणगौर पर्व मारवाड़ी समाज का एक प्रमुख और पारंपरिक त्योहार है, जिसे विशेष रूप से महिलाएं बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाती हैं। यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित होता है। मान्यता है…
Jamshedpur.टाटा समूह के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को भारत-ब्रिटेन व्यापार संबंधों को मजबूत करने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश सरकार ने मानद ‘नाइटहुड’ से सम्मानित किया है। ब्रिटिश उच्चायुक्त के आवास पर बुधवार रात आयोजित कार्यक्रम में उन्हें ‘नाइट कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (केबीई)’ की उपाधि प्रदान की गई। यह ब्रिटेन का एक प्रतिष्ठित सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो विदेशी नागरिकों को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए दिया जाता है। ब्रिटिश उच्चायोग ने बयान में कहा, टाटा समूह, ब्रिटेन में लंबे समय से निवेश करता आया है। यह निवेश मोटर वाहन, इस्पात, प्रौद्योगिकी…
Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की तो भीड़ ने कथित तौर पर कर्मियों पर हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना मनातू थाना क्षेत्र के पद्मा गांव के अमवाटोली के पास उस समय हुई जब वह स्कूल से पैदल घर लौट रहा था। थाना प्रभारी अशोक टोप्पो ने बताया…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने बुधवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर के सौंदर्यीकरण पर वस्तुस्थिति रिपोर्ट मांगी। रजरप्पा एक प्रमुख शक्तिपीठ है। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति संजय प्रसाद की खंडपीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए रामगढ़ के उपायुक्त फैज अहमद मुमताज को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी। दामोदर और भैरवी नदियों के संगम पर स्थित मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए अपने पूर्व आदेशों का पालन न करने को लेकर अदालत ने मंगलवार को राज्य के पर्यटन सचिव और रामगढ़ के उपायुक्त को तलब किया था। अदालत…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में गुरुवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच ग्रेड रिवीजन समझौते पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर हो गए। खास बात यह है कि पहली बार ग्रेड की अवधि समाप्त होने से पहले ही इस पर सहमति बनाते हुए समझौता साइन किया गया है। इस समझौते से करीब 7321 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार इस बार कर्मचारियों के वेतन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 20 हजार रुपये या उससे अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही बोनस को लेकर भी सकारात्मक संकेत हैं। वेतन वृद्धि के बाद पुराने कर्मचारियों…
Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में ग्रामीणों के एक समूह ने कथित तौर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को ‘जादू टोना करने वाला’ करार देने के बाद उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीड़ित के बेटे बृजेश मुंडा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना मंगलवार को नेतरहाट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दौना गांव में हुई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पीड़ित की पत्नी के साथ भी जबरन ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया। वहीं, एक स्वास्थ्यकर्मी हीना देवी को ग्रामीणों की इस हरकत का…
