Author: News Desk

Jamshedpur. टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में गुरुवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच ग्रेड रिवीजन समझौते पर आधिकारिक रूप से हस्ताक्षर हो गए। खास बात यह है कि पहली बार ग्रेड की अवधि समाप्त होने से पहले ही इस पर सहमति बनाते हुए समझौता साइन किया गया है। इस समझौते से करीब 7321 कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार इस बार कर्मचारियों के वेतन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 20 हजार रुपये या उससे अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही बोनस को लेकर भी सकारात्मक संकेत हैं। वेतन वृद्धि के बाद पुराने कर्मचारियों…

Read More

Latehar. झारखंड के लातेहार जिले में ग्रामीणों के एक समूह ने कथित तौर पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को ‘जादू टोना करने वाला’ करार देने के बाद उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पीड़ित के बेटे बृजेश मुंडा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह घटना मंगलवार को नेतरहाट पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दौना गांव में हुई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पीड़ित की पत्नी के साथ भी जबरन ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसका विरोध किया। वहीं, एक स्वास्थ्यकर्मी हीना देवी को ग्रामीणों की इस हरकत का…

Read More

New Delhi. सरकार ने विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 33,660 करोड़ रुपये की ‘भारत औद्योगिक विकास योजना’ (भव्य) को मंजूरी दी, जिसके तहत देशभर में 100 ‘प्लग-एंड-प्ले’ औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना को स्वीकृति दी गई। इस योजना के तहत करीब 15 लाख प्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने का अनुमान है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इस पहल से देश में विश्वस्तरीय औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकसित होगा और विनिर्माण क्षेत्र को गति मिलेगी। ‘…

Read More

Ranchi. झारखंड में मौसम अचानक बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में 50–70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें।

Read More

Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल एवं कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच सेंसेक्स तथा निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तीन सत्र से जारी तेजी थम गई और इनमें गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों का कहना है कि इसके अलावा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित किया है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,953.21 अंक या 2.54 प्रतिशत टूटकर 74,750.92 अंक पर आ गया जबकि एनएसई निफ्टी 580.05 अंक या 2.43 प्रतिशत फिसलकर 23,197.75 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक के शेयर में तीन प्रतिशत…

Read More

Ranchi. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कहा कि उसने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग में कथित अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में एक दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त और सेवारत अभियंताओं और अधिकारियों के खिलाफ नया आरोपपत्र दाखिल किया है। एजेंसी ने 2024 में अपनी जांच के तहत राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके निजी सचिव संजीव कुमार लाल को गिरफ्तार किया था। वे वर्तमान में जेल में हैं। संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इस मामले में पांचवां पूरक आरोपपत्र मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची में धन शोधन निवारण अधिनियम…

Read More

Jamshedpur.हिंदू नव वर्ष के मौके पर जमशेदपुर में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं। काफी तादाद में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। केशरिया ध्वज, पारंपरिक वेषभूषा और रामभजनों के साथ भक्तों ने नव वर्ष का शानदार स्वागत किया। शोभा यात्रा में झाकियां, बाइक रैली और डीजे की धुन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। हालांकि मानगो में घंटों सड़क जाम से लोगों को घंटों जूझना पड़ा। शहर में धार्मिक उल्लास और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मानगो ट्रांसपोर्ट मैदान से एक भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो शहर…

Read More

Chatra . झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से गोला-बारूद एवं हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक ‘एरिया कमांडर’ ने खूंटी में आत्मसमर्पण कर दिया। उसपर एक लाख रुपये का इनाम था। टीएसपीसी और पीएलएफआई सीपीआई (माओवादी) से अलग होकर बने गुट हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चतरा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुमित अग्रवाल को सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के कुछ सदस्य…

Read More

Saraikela. टाटा-सरायकेला मार्ग पर कोलाबिरा के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सरायकेला की ओर आ रही थी। इसी दौरान कोलाबिरा के पास दो ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि शव की हालत बेहद खराब हो गई थी और उसे बेलचे से बटोरकर उठाना पड़ा। मृतक की पहचान पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन…

Read More

Jamshedpur.परसुडीह थाना क्षेत्र में सक्रिय बकरी चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ग्रामीण की सूझबूझ के चलते 12 चोरी की बकरियां बरामद की गईं। गिरोह के एक सदस्य को भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानगो आजादनगर निवासी मोहम्मद इंजमाम के रूप में हुई है। कार की तलाशी लेने पर पुलिस और ग्रामीण दंग रह गए। छोटी सी कार के भीतर क्रूरतापूर्वक 12 बकरियां ठूंसी गई थीं। पूछताछ में यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि यह गिरोह बकरियों को चुप कराने और फुसलाने के लिए उन्हें ब्रेड खिलाता था। ब्रेड के लालच में बकरियां आसानी से उनके…

Read More