Author: News Desk

Jamshedpur. देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन शिक्षण संस्थानों में शामिल XLRI ने अपने विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। संस्थान ने आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीसीआरडीए) के साथ समझौता कर आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में 61.7 एकड़ भूमि पर नया परिसर स्थापित करने की योजना बनाई है। करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह नया परिसर “XLRI अमरावती” के नाम से विकसित किया जाएगा। यह पहल देश में प्रबंधन शिक्षा को और ऊंचाई देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संस्थान का उद्देश्य यहां विद्यार्थियों और कार्यरत पेशेवरों के लिए…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में तांबे की चोरी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला गम्हरिया थाना से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील के गम्हरिया स्थित कंपनी स्टोर रूम से अज्ञात चोरों द्वारा तांबे के बने वाटरट्यूब कंडक्टर और पीतल से बने गोलाकार घास बुश की चोरी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों में ललन महतो, विजय लोहार, आकाश…

Read More

Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में एक इमारत के भूतल (‘बेसमेंट’) में विस्फोट हो जाने के बाद वहां से रसोई गैस के 43 सिलेंडर के कथित रूप से चोरी होने के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट बैरिया चौक स्थित इमारत के ‘बेसमेंट’ में हुआ, जहां रसोई गैस के 61 सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे। पुलिस ने बताया कि विस्फोट के बाद ‘बेसमेंट’ की पिछली दीवार ध्वस्त हो जाने से घटनास्थल से कुल 43 सिलेंडर गायब हो गए। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ)…

Read More

Jamshedpur. झारखंड सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा कुशल चालकों के विकास के उद्देश्य से राज्य के जिला जमशेदपुर में टियर-I इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रस्तावित संस्थान का निर्माण राज्य द्वारा उपलब्ध करायी गयी 11.88 एकड़ भूमि मौजा मनपिठा में किया जाएगा। संस्थान का संचालन केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं टाटा मोटर्स के सहभागिता मॉडल के अंतर्गत किया जाएगा, जिसमें टाटा मोटर्स वित्तीय सभागिता के साथ संचालन की जिम्मेदारी भी निभाएगा। परियोजना लागत, वित्तीय साझेदारी एवं क्रियान्वयन व्यवस्था मंत्रिपरिषद द्वारा संस्थान की स्थापना हेतु 22.03 करोड़ रुपये…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घोड़ालिंग की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक पर सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला को करीब 50 मीटर तक घसीट दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 47 वर्षीय कालाबती देवी के रूप में हुई है।…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की ओर से आज माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोजेदारों सहित विभिन्न धर्मों, समुदायों एवं वर्गों के गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रमज़ान का पाक माह आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की…

Read More

जमशेदपुर। जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम  अर्णव मिश्रा ने प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के 35 से अधिक नागरिकों से मंगलवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर लोगों समस्याओं एवं सुझावों को सुना विभिन्न मुद्दों को लेकर पहुंचे लोग जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों ने कई प्रकार की समस्याएं रखीं। इनमें स्वास्थ्य से जुड़े इलाज, जमीन विवाद, स्कूलों में बच्चों के नामांकन, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, आर्म्स लाइसेंस और ट्रांसजेंडर अधिकार जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्याएं भी सामने आईं।…

Read More

जमशेदपुर। कोल्हान आयुक्त  रविरंजन कुमार विक्रम ने एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। डिमना स्थित इस अस्पताल में उन्होंने प्रबंधन के साथ बैठक कर कई अहम दिशा-निर्देश दिए।  स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में पंजीकरण प्रक्रिया, डॉक्टरों की उपलब्धता और ड्यूटी रोस्टर की भी जानकारी ली।  मरीजों से सीधा संवाद आयुक्त ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने सुझावों के…

Read More

22 मार्च को ऐतिहसिक होगी अखंड तिरंगा यात्रा – काले # हज़ारों कंठ से एक स्वर में माँ भारती का होगा जयघोष । # शहर होगा तिरंगामय – हर वर्ग – समुदाय की रहेगी भागीदारी । जमशेदपुर में शहीदों के सम्मान में निकाली जाने वाली यह यात्रा देश की भव्यतम यात्राओं में से एक “शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा” इस साल पुन: 22 मार्च रविवार को अपने 11 वें वर्ष में प्रवेश करते हुए पूरे उत्साह और जोश के साथ निकाली जा रही है। यह यात्रा सुबह 9 बजे एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से निकलेगी जो हर वर्ष की…

Read More

रेल खबर। भारतीय रेलवे के पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में रेल संचालन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्रैंड कॉर्ड सेक्शन के बघोई कुसा–जाखिम–रफीगंज रेलखंड पर 16 मार्च 2026 से ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग (ABS) प्रणाली सफलतापूर्वक शुरू कर दी गई है।  18.7 किमी सेक्शन पर नई तकनीक लागू इस परियोजना के तहत कुल 18.7 किलोमीटर लंबे रेलखंड को आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम से लैस किया गया है। यह सेक्शन ग्रैंड कॉर्ड रूट का अहम हिस्सा है, जहां ट्रेनों का आवागमन काफी व्यस्त रहता है। ABS प्रणाली लागू होने से अब ट्रेनों की मूवमेंट…

Read More