Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 144.34 अंक टूटकर 75,358.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 49.95 अंक फिसलकर 23,358.85 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, कुछ ही देर बाद दोनों सूचकांकों में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स 192.14 अंक चढ़कर 75,696.83 अंक पर और निफ्टी 64.25 अंक की बढ़त के साथ 23,473.05 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन और भारती एयरटेल के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। दूसरी ओर, इन्फोसिस, एचसीएल टेक,…
Author: News Desk
New Delhi. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपने वार्षिक पास का शुल्क 75 रुपये बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया है। एनएचएआई ने रविवार को यह जानकारी दी। एनएचएआई ने बताया कि वार्षिक पास सुविधा 15 अगस्त, 2025 को शुरू की गई थी, ताकि राष्ट्रीय राजमार्गों का उपयोग करने वाले यात्रियों को आर्थिक राहत मिल सके। अब यह शुल्क वर्तमान के 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया गया है। यह संशोधन एक अप्रैल, 2026 से लागू होगा। एनएचएआई के अनुसार, यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरें तय करने और संग्रह) नियम, 2008 के…
Ranchi. झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार की एलपीजी आपूर्ति की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे घरों की रसोई के साथ-साथ होटल, कैंटीन और रेस्तरां जैसे व्यवसाय भी प्रभावित होने की संभावना है। किशोर ने कहा कि एलपीजी आपूर्ति में कमी के चलते राज्य के खजाने को जीएसटी राजस्व का नुकसान हुआ। एक सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति में समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने सदन को सूचित किया, ‘शहरी उपभोक्ताओं के…
New Delhi. टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि वह एक अप्रैल से अपने वाणिज्यिक वाहनों की पूरी श्रृंखला की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि जिंस की बढ़ती कीमतों और अन्य लागत व्यय के प्रभाव को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। कंपनी के अनुसार, कीमतों में यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और संस्करणों के आधार पर भिन्न-भिन्न होगी। 180 अरब डॉलर के टाटा समूह का हिस्सा, टाटा मोटर्स भारत में यूटिलिटी वाहनों, पिक-अप, ट्रक और बस की सबसे बड़ी विनिर्माता कंपनी है।
Jamshedpur. शिवालिक आ गया है. पश्चिम एशिया में संघर्ष के केंद्र होर्मुज स्ट्रेट से गुजरकर यह भारतीय जहाज लौटा है । अपने साथ देशवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इस पर 46,000 टन एलपीजी लोड है। मंगलवार को यह मुंद्रा पोर्ट के एलपीजी टर्मिनल पर पहुंचा तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। जमशेदपुर के सेकंड इंजीनियर अंश त्रिपाठी समेत 27 क्रू मेंबर ने साहस और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एलपीजी से लदे जहाज को सुरक्षित भारत लाने में सफलता हासिल की है। शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के विशालकाय जहाज ‘शिवालिक’ पर तैनात अंश ने…
Patna. बिहार में सोमवार को राज्यसभा चुनाव में सभी पांच सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जीत हासिल की। मतदान के दौरान विपक्षी महागठबंधन के चार विधायकों की गैरहाजिरी से राजनीतिक समीकरण बदल गया, जिससे राजग को निर्णायक बढ़त मिल गई। चुनाव में राजग के उम्मीदवार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रथम वरीयता के 44 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी 44 मत प्राप्त हुए। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा को 42 और जदयू के रामनाथ ठाकुर को भी 42 वोट मिले।…
आदित्यपुर। Adityapur Municipal Corporation में सोमवार को डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद अंकुर सिंह ने मात्र एक वोट के अंतर से जीत दर्ज करते हुए डिप्टी मेयर पद पर कब्जा जमाया। इस चुनाव में उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी अर्चना सिंह रहीं, जिन्हें बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। 35 पार्षदों ने किया मतदान डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में नगर निगम के कुल 35 वार्ड पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान गुप्त तरीके से कराया गया, ताकि प्रक्रिया…
जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान के माध्यम से उन लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार आया है जो मोतियाबिन्द के कारण अंधापन से पीड़ित थें, टाटा स्टील समुह की कम्पनियां भी अपने सीएसआर से इसी उद्देश्य से कार्य करती हैं कि समाज में जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो और खुशी है कि रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के साथ इस अभियान में हम साथ जुड़े हैं। उक्त विचार यहां राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में टाटा स्टील समुह की कम्पनी टाटा पिगमेन्टस की कम्पनी सचिव सुश्री नवनीत कौर ने…
जमशेदपुर,: ‘स्टील सिटी’ में फुटबॉल का जोश बढ़ता जा रहा है, क्योंकि जमशेदपुर FC ने घोषणा की है कि मोहन बागान सुपर जायंट और मुंबई सिटी FC के खिलाफ उनके बहुप्रतीक्षित घरेलू मैचों के टिकट अब ‘District by Zomato’ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गई हैं. ‘मेन ऑफ़ स्टील’ सबसे पहले 4 अप्रैल को मोहन बागान SG की मेज़बानी करेंगे, जिसके बाद 9 अप्रैल को मुंबई सिटी FC के खिलाफ एक और ज़ोरदार मुकाबला होगा. ये दोनों ही मैच JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे. मोहन बागान के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला खास तौर पर अहम माना जा रहा…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren से सोमवार को National Informatics Centre (NIC) के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात Jharkhand Vidhan Sabha स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में हुई। इस दौरान NIC के महानिदेशक Abhishek Singh, उप-महानिदेशक Deepak Kumar तथा वैज्ञानिक-‘एफ’ Omesh Prasad Sinha ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर राज्य में चल रही डिजिटल परियोजनाओं और तकनीकी पहलों की जानकारी साझा की। NIC की कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने NIC द्वारा तैयार की गई “कॉफी टेबल बुक” का औपचारिक लोकार्पण किया। इस पुस्तक में झारखंड में NIC के माध्यम से संचालित विभिन्न…
