जमशेदपुर . उपायुक्त Karn Satyarthi ने सोमवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान Dhalbhum Block के अंतर्गत आने वाले गांवों का दौरा कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने Maudasholi Panchayat के चीरूगोड़ा गांव और Mahulishol Panchayat के बिहिंदा गांव का भ्रमण किया। दौरे के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए योजनाओं के प्रभाव और उनके संचालन की जानकारी भी ली। सोलर आधारित पेयजल योजना का अवलोकन चीरूगोड़ा गांव में उपायुक्त ने Tata Trusts के सहयोग से संचालित सोलर आधारित पेयजल आपूर्ति योजना का निरीक्षण किया।इस योजना के माध्यम से गांव के करीब…
Author: News Desk
जमशेदपुर। चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार चार दिवसीय चैती छठ 22 से 25 मार्च, 2026 तक है। पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होगी और उषा अर्घ्य के साथ समापन होगा। सोमवार को सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में चैती छठ पूजा की सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समिति के पदाधिकारियों ने पूजा की सफल आयोजन हेतु अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को सुनिश्चित किया। इस बैठक में सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहे।…
जमशेदपुर । शहर में आने वाले प्रमुख त्योहारों ईद, सरहुल, हिन्दू नववर्ष और रामनवमी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक नगर भवन में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न आयोजन समितियों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और अलग-अलग समुदायों के लोग शामिल हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना था। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं पर चर्चा बैठक के दौरान…
जमशेदपुर । आगामी हिंदू नववर्ष यात्रा को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह प्रेस वार्ता Hindu Utsav Samiti द्वारा आयोजित की गई, जिसमें समाजसेवी Nityanand Sinha, Dharmendra Prasad, संरक्षक Shankar Reddy, अध्यक्ष अधिवक्ता Ravi Prakash, अधिवक्ता Rajhans Tiwari, तथा Hindu Jagran Manch के प्रमुख Amit Sharma सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रेस को संबोधित करते हुए आयोजकों ने बताया कि 18 मार्च 2026 को डिमना चौक स्थित Dimna Transport Nagar Ground से भव्य हिंदू नववर्ष यात्रा निकाली जाएगी। पांच लाख लोगों के शामिल होने की संभावना आयोजकों के अनुसार इस वर्ष यात्रा में शहर और आसपास…
Jugsalai. जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे बन गयी हैं. सोमवार को इससे पहले जमशेदपुर के प्रखंड कार्यालय में पहले चेयरमैन नौशीन खान और सभी 22 वार्ड सदस्य को शपथ दिलायी गयी. जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने सभी को शपथ दिलायी. झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी और जुगसलाई नगर परिषद की पहली महिला चेयरमैन नौशीन खान को शपथ दिलायी गयी. इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया गया. नामांकन में उपाध्यक्ष पद के लिए राहत हुसैन, इरशाद अंसारी, अर्चना दुबे और सुरेश शर्मा लिपु में नामांकन किया. इसके…
Kiriburu. सारंडा में अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। रात करीब 8 बजे से शुरू हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किरीबुरू और मेघाहातुबुरू शहर में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। करीब 20 मिनट तक लगातार हुई ओलावृष्टि के कारण शहर के कई इलाकों में सड़कों, मैदानों और खुले स्थानों पर बर्फ की परत जैसी स्थिति बन गई। ओलों की इतनी अधिक मात्रा थी कि कुछ देर के लिए पूरा इलाका सफेद चादर से ढका हुआ नजर आने लगा। लगातार गिरते ओलों के कारण शहर के चारों ओर सड़कों, मैदानों और घरों के आसपास बर्फ के टुकड़े…
Bhuvneshwar.ओडिशा सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह जानकारी दी। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्रॉमा केयर गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) और उससे सटे आईसीयू में 23 मरीज भर्ती थे। उन्होंने कहा कि आग लगने से सात मरीजों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की दम घुटने या जलने से मौत…
Kolakata. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गुप्ता को पीयूष पांडे के स्थान पर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार को भी हटा दिया और उनके स्थान पर अजय कुमार नंद को नियुक्त किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद अधिकारियों को हटाने का फैसला किया गया।…
Ranchi. झारखंड के सभी जिलों में रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व के दौरान अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जायेगी. पुलिस मुख्यालय की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किये गये है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित कर दिया है. पुलिस मुख्यालय स्तर से पूर्व में ही सभी जिलों को सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया जा चुका है. पर्व-त्योहार के मद्देनजर जिलों की संवेदनशीलता के हिसाब से सबसे अधिक जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, पलामू, लोहरदगा और दुमका में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. यहां एक-एक कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जायेगी. पुलिस…
Ranchi. एलपीजी गैस की अनावश्यक जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती के निर्देश दिये हैं. आइजी अभियान माइकल राज एस ने जमशेदपुर के एसएसपी सहित अन्य जिलों के एसपी के लिए निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की अनावश्यक जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी रखें. गलत कार्य कर रहे लोगों पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने रिटेलर, डिस्ट्रिब्यूटर और वैध भंडार की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया. साथ ही खुदरा विक्रेता गोदाम पर सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया है. आइजी ने…
