Bhuvneshwar.ओडिशा सरकार द्वारा संचालित एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह जानकारी दी। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान अस्पताल के करीब 11 कर्मचारी झुलस गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्रॉमा केयर गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) और उससे सटे आईसीयू में 23 मरीज भर्ती थे। उन्होंने कहा कि आग लगने से सात मरीजों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की दम घुटने या जलने से मौत…
Author: News Desk
Kolakata. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद निर्वाचन आयोग ने सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गुप्ता को पीयूष पांडे के स्थान पर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार को भी हटा दिया और उनके स्थान पर अजय कुमार नंद को नियुक्त किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि राज्य में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद अधिकारियों को हटाने का फैसला किया गया।…
Ranchi. झारखंड के सभी जिलों में रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व के दौरान अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जायेगी. पुलिस मुख्यालय की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किये गये है. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित कर दिया है. पुलिस मुख्यालय स्तर से पूर्व में ही सभी जिलों को सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया जा चुका है. पर्व-त्योहार के मद्देनजर जिलों की संवेदनशीलता के हिसाब से सबसे अधिक जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, पलामू, लोहरदगा और दुमका में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. यहां एक-एक कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जायेगी. पुलिस…
Ranchi. एलपीजी गैस की अनावश्यक जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती के निर्देश दिये हैं. आइजी अभियान माइकल राज एस ने जमशेदपुर के एसएसपी सहित अन्य जिलों के एसपी के लिए निर्देश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की अनावश्यक जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी रखें. गलत कार्य कर रहे लोगों पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें. उन्होंने रिटेलर, डिस्ट्रिब्यूटर और वैध भंडार की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया. साथ ही खुदरा विक्रेता गोदाम पर सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया है. आइजी ने…
Jamshedpur/Rairangpur. मयूरभंज जिले में रविवार को आए भीषण तूफान ने कहर बरपाया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, तूफान की चपेट में आने से जिले के 12 गांवों में भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 220 पर आए बवंडर में पी. नाइक (54) और मालती महंत (45) की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों…
New Delhi. भारत निर्वाचन आयोग ने दुष्यंत नरियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश दिया है। अब तक नंदिनी चक्रवर्ती राज्य की मुख्य सचिव थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों से दूर रखा जाएगा। रविवार रात राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में निर्वाचन आयोग ने संघमित्रा घोष को गृह एवं पर्वतीय मामलों की प्रधान सचिव नियुक्त करने का निर्देश भी दिया। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया, ‘…जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उन्हें चुनाव संपन्न होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। आयोग ने…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में एचडीएफसी बैंक तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे बड़े शेयर में मूल्य-आधारित खरीदारी से सोमवार को तीन दिन की गिरावट के बाद तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 179.31 अंक टूटकर 74,384.61 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 53.1 अंक फिसलकर 23,098 अंक पर आ गया। दोनों सूचकांकों में बाद में हालांकि तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 342.02 अंक चढ़कर 74,899.76 अंक पर और निफ्टी 88.55 अंक की बढ़त के साथ 23,240.95 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, स्टेट बैंक ऑफ…
New Delhi. निर्वाचन आयोग ने रविवार को पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। सभी राज्यों में मतगणना चार मई को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीट हैं। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। कुमार ने बताया कि केरल, असम और पुडुचेरी के लिए नौ अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा। उन्होंने…
Jamshedpur. जमशेदपुर में रविवार को दिन भर भीषण गर्मी और उमस का राज रहा। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लू जैसे हालात बन गए थे। हालांकि, शाम होते ही मौसम ने अचानक करवट ली। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और गरज-चमक के साथ शहर के कई हिस्सों में फुहारें पड़ीं। शाम की ठंडी हवाओं ने दिन भर की बेचैनी को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
Jamshedpur. जमशेदपुर में इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को अभूतपूर्व बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन में आयोजित केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक में शहर के 175 अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तय हुआ कि आगामी 28 मार्च को पूरा शहर आस्था और सनातन संस्कृति के रंग में रंगा नजर आएगा। समिति के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने स्पष्ट किया कि जमशेदपुर की रामनवमी अपने अनुशासन के लिए प्रसिद्ध है। इस गौरव को बनाए रखने के लिए इस बार की शोभायात्रा पूरी तरह मर्यादित…
