रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी (JETA) के शासी निकाय की चतुर्थ बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में जहां-जहां इको टूरिज्म के विकास की बेहतर संभावनाएं हैं उन स्थलों को चिन्हित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने वन, पर्यटन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तीनों विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर राज्य में इको टूरिज्म के विकास हेतु बेहतर कार्य योजना बनाते हुए आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक रूप से बहुत…
Author: News Desk
रांची/जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को विधानसभा में मानगो पेयजल आपूर्ति परियोजना की बदहाली का मामला उठाया और सरकार के जवाब को असंतोषजनक बताते हुए कहा कि नगर विकास विभाग तथ्यों को तो छुपा ही रहा है, गलतबयानी भी कर रहा है। सरयू राय ने कहा कि बालीगुमा के जलमीनार से जलापूर्ति शुरू करने हेतु एनएचएआई का एलिवेटेड कॉरिडोर संबंधी कार्य अभी तक नहीं हुआ है। इस संबंध में सरकार गलत उत्तर दे रही है। 24 जून 2025 को ही इसके लिए एनओसी एनएचएआई ने दे दिया था। कॉरिडोर का काम ऊपर होना था और पाईपलाईन…
नागपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए “ऑपरेशन संरक्षा” के तहत रेलगाड़ियों में ज्वलनशील पदार्थों के अवैध परिवहन के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10.03.2026 से 16.03.2026 तक सात दिनों के दौरान रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ज्वलनशील गैस सिलेंडर के अवैध परिवहन में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। रेलवे यात्रा प्रतिदिन लाखों यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं सुगम साधन है, किंतु यात्रा के दौरान गैस सिलेंडर, केरोसीन, डीजल, पेट्रोल एवं पटाखों जैसे ज्वलनशील…
Jamshedpur.जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में मंगलवार को मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और 34 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इसके तुरंत बाद डिप्टी मेयर के चयन के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई. यहां एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। सियासी गलियारों में ‘डार्क हॉर्स’ माने जा रहे राहुल कश्यप ने सभी समीकरणों को ध्वस्त करते हुए उपमहापौर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। राहुल कश्यप ने 19 वोट हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया। उन्हें पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का खुला समर्थन प्राप्त था, जिसकी बदौलत उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों…
Godda. झारखंड के गोड्डा जिले में जादू टोना करने के संदेह में एक आदिवासी दंपति और उनके नाबालिग बेटे की कथित तौर पर उनके रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार देर रात देवदानर पुलिस थाना क्षेत्र के डांगां टोला में हुई और पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद किए। गोड्डा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अशोक रविदास ने को बताया, ‘गोड्डा के डांगा टोला में एक आदिवासी दंपति और उनके नाबालिग बेटे की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पीड़ितों की हत्या…
Jamshedpur.बर्मामाइंस के सिद्धू-कानू बस्ती में टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम ने मंगलवार सुबह पानी का अवैध कनेक्शन काट दिया और विरोध करने वालों की पिटाई कर दी। पिटाई से एक ट्रांसजेंडर के चेहरे पर चोट का लगी थी, जहां से खून निकल गया। यह आरोप बस्ती वासियों ने लगाया है। बस्ती वासियों के अनुसार पूर्वाह्न करीब सारे 10: 30 बजे कंपनी की तीन गाड़ियों पर सवार करीब डेढ़ सर्जन लोग वहां पहुंचे थे। विरोध के बीच कथित तौर पर हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें महिलाओं, बच्चों और किन्नर समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की गई।
Saraikela.नगर पंचायत सरायकेला में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के उपरांत उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। इस पद के लिए दो प्रत्याशियों – उत्तम कुमार माहांथी और अविनाश कवि ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि निर्धारित समयावधि के भीतर उत्तम कुमार माहांथी ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद अविनाश कवि उपाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण…
Ranchi.कशिश डेवलपर्स लिमिटेड और कशिश न्यूज चैनल के एमडी अजीत चौधरी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है.। इसे लेकर कडरू स्थित ओल्ड एजी कॉलोनी निवासी अजीत चौधरी ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने कहा है कि 14 मार्च-2026 को उनके मोबाइल पर दोपहर करीब एक बजे से कई व्हाट्सऐप कॉल, व्हाट्सऐप मैसेज और मोबाइल से कॉल आये। कॉल करनेवालों ने स्वयं को एक आपराधिक गिरोह से जुड़ा बताया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी. अजीत चौधरी ने पुलिस को कॉल और मैसेज…
New Delhi सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी ने कहा कि वह एक ही वित्त वर्ष में पांच करोड़ टन लौह अयस्क का उत्पादन करने वाली देश की पहली खनन कंपनी बन गई है। एनएमडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमिताव मुखर्जी ने कहा कि भारत 2030 तक अपनी इस्पात उत्पादन क्षमता को 30 करोड़ टन तक बढ़ाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में लौह अयस्क की स्थिर और विश्वसनीय घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करना एक रणनीतिक प्राथमिकता बन गई है। लौह अयस्क इस्पात निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण कच्चा माल है। कंपनी ने एक बयान में…
Patna.जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। जदयू की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 22 मार्च को नामांकन और 24 मार्च को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद सर्वसम्मति से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। हालांकि जरुरत पड़ने पर अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराने का भी प्रावधान है। लेकिन मतदान की संभावना क्षीण है। नीतीश कुमार के ही एक बार फिर से इस पद पर निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। जेडीयू की ओर से बताया गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन 22…
