Author: News Desk

Ranchi.राज्य में लंबे समय से खाली पड़े संवैधानिक पदों को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने एक बार फिर सख्त टिप्पणी की है। लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति नहीं होने को लेकर दायर जनहित याचिका और अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 मार्च को तय की गई है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि पिछले चार वर्षों से सरकार…

Read More

Ranchi.झारखंड में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए एक नई पहल की गई है। अब राज्य के हर थाना क्षेत्र में मुहल्ला स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करना और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाना है। डीजीपी ने बताया कि इन व्हाट्सएप ग्रुप्स में संबंधित थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को जोड़ा जाएगा। ग्रुप का एडमिन थाना प्रभारी (थानेदार) होगा, जबकि इसमें जिले के एसपी, डीएसपी, पंचायत के मुखिया, वार्ड पार्षद और अन्य सम्मानित नागरिक भी शामिल रहेंगे।…

Read More

Chatra. एसएसबी के जवान ने खुद को गोली मार ली है। मंगलवार की रात 10 बजे सिमरिया थाना क्षेत्र के शिला पिकेट पर पदस्थापित 35वीं बटालियन में तैनात जवान ने अपने ही रायफल से खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना मृतक की पहचान देवघर निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार अग्रवाल व एसएसबी कमांडेंट मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है।…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के बर्मामाइंस स्थित एनएमएल गेट के समीप मंगलवार रात ठेका कर्मचारी सत्यनारायण निषाद (48) की मौत हो गई। बुधवार को प्रबंधन द्वारा मुआवजा राशि नहीं देने पर मृतक के परिजनों ने कंपनी गेट को जाम कर दिया है। मृतक ठेका कर्मचारी टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, जमशेदपुर कंटीन्युअस एनीलिंग एंड प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड की ठेका कंपनी मेसर्स एमवीएम टेक्नोलाजी में कार्यरत था। मंगलवार को सत्यनारायण बी शिफ्ट में कार्यरत था। ड्यूटी खत्म होने के बाद जैसे ही वह कंपनी गेट के बाहर निकला, चक्कर खाकर गिर गया।इसके बाद उसके साथी कर्मचारियों ने इसकी सूचना गेट पर तैनात…

Read More

Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 157.75 अंक की बढ़त के साथ 23,738.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख के शेयर लाभ में रहे। दूसरी ओर, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड…

Read More

New Delhi  जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी जियो पेमेंट्स बैंक ने अपने ‘बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स’ के माध्यम से यूपीआई आधारित नकद निकासी की सुविधा शुरू की है। यह कदम डिजिटल भुगतान परिवेश को मजबूत करने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स बैंकिंग का एक ऐसा माध्यम हैं, जहां ग्राहक बैंक शाखा जाए बिना अपने बैंकिंग लेन-देन कर सकते हैं। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) के बयान के अनुसार, इस सुविधा से ग्राहक, विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सिर्फ यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन…

Read More

Jamshedpur. साकची थाना की पुलिस ने एक करोड़ 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित अजय अग्रवाल को रांची से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार देर शाम पुलिस की एक विशेष टीम उसे लेकर साकची थाना पहुंची। आरोपी पर आदित्यपुर और जमशेदपुर के व्यवसायियों को निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है। साकची राजेंद्र नगर निवासी 56 वर्षीय व्यवसायी शंकर लाल अग्रवाल ने साल 2025 में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, उनके परिचित रमेश चंद्र अग्रवाल ने अपने बेटे अजय अग्रवाल के ‘ग्रीन वाटिका…

Read More

Jamshedpur. वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच टाटा स्टील ने पर्यावरण के अनुकूल स्टील उत्पादन की दिशा में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक छलांग लगाई है। कंपनी ने भविष्य की हरित तकनीकों  पर शोध और विकास के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी बीजिंग के साथ समझौता किया है। इस साझेदारी के अंतर्गत टाटा स्टील, टाटा स्टील रिसर्च एंड इनोवेशन लिमिटेड और USTB की विशेषज्ञ टीमें मिलकर चार मुख्य तकनीकी स्तंभों पर काम करेंगी।  स्क्रैप से स्टील निर्माण: कबाड़ का कुशलता से पुनर्चक्रण कर नया स्टील बनाना। कचरा प्रबंधन: उत्पादन के दौरान निकलने वाले औद्योगिक कचरे का पुन: उपयोग सुनिश्चित करना। उत्पाद गुणवत्ता: अंतिम उत्पाद की मजबूती और गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों…

Read More

New Delhi. टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने मंगलवार को नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) के अपने साथ विलय और अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टी स्टील होल्डिंग्स पीटीई (टीएसएचपी) में दो अरब डॉलर के निवेश को मंजूरी दे दी। टाटा स्टील ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि निदेशक मंडल ने मणिपाल हॉस्पिटल्स ईस्टर्न इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से मेडिका टीएस हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड (मेडिका टीएस हॉस्पिटल) में 1.49 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी के अधिग्रहण को भी मंजूरी दे दी है। टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने एनआईएनएल, टाटा स्टील और उनके संबंधित शेयरधारकों के बीच विलय…

Read More

New Delhi. भारतीय ध्वज वाला दूसरा एलपीजी टैंकर युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकलने के बाद मंगलवार तड़के स्वदेश पहुंच गया। युद्ध क्षेत्र में फंसे अन्य 22 भारतीय जहाजों को सुरक्षित लाने के प्रयास जारी हैं। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि एलपीजी टैंकर नंदा देवी, मंगलवार तड़के लगभग 2:30 बजे गुजरात के कांडला बंदरगाह पर पहुंचा। सोमवार को पहला जहाज, शिवालिक गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था। दोनों जहाज पर लगभग 92,712 टन एलपीजी हैं। यह देश में एक दिन की खाना पकाने की गैस की आवश्यकता के बराबर…

Read More