Jamshedpur.मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा ने सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। नई टीम का ऐलान शाखा अध्यक्ष दिलीप कांवटिया ने शुक्रवार को किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में पीयूष गोयल (सीए) महासचिव, संतोष छापोलिया कोषाध्यक्ष के रूप में वित्तीय कमान संभालेंगे। संगठन को विस्तार देने के लिए संजय कसेरा और उमेश खिरवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं अशोक सारस्वत और संजय शर्मा सह-सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश शर्मा (लिप्पू) भी मार्गदर्शक के तौर पर टीम का हिस्सा रहेंगे। वहीं, कार्य समिति में मनोज शर्मा, पवन नरेड़ी,…
Author: News Desk
Jamshedpur.साकची में शुक्रवार को डीसी कर्ण सत्यार्थी ने नव निर्मित ‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट’ का विधिवत शुभारंभ किया। बड़े शोरूम की तर्ज पर बने इस दो मंजिला भवन में अब ग्रामीण और पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक बाजार मिलेगा। उद्घाटन के बाद डीसी ने कहा कि यह मार्ट केवल एक दुकान नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और उद्यमियों को एक ही छत के नीचे लाकर उन्हें सीधे ग्राहकों से जोड़ रहे हैं. इससे न केवल बिचौलियों का खात्मा होगा. बल्कि छोटे उद्यमियों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि…
Jamshedpur. मानगो नगर निगम कार्यालय में आयोजित समारोह में सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को विधिवत रूप से मेयर पद की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर उप मेयर राहुल कश्यप और उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर नई मेयर का स्वागत किया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल दिखा। पदभार ग्रहण के बाद मेयर ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर सामूहिक रूप से बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और विकास…
जमशेदपुर। सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) द्वारा चेम्बर भवन में एक महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जयंत मिश्रा उपस्थित थे। इस अवसर पर आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आयकर से संबंधित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों, प्रक्रियात्मक चुनौतियों, अनुपालन (कंप्लायंसेस) से जुड़ी समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चेम्बर अपने दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए व्यवसायियों एवं उद्यमियों के हित में कार्य करता…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रस्तावित बुड़ामारा-चाकुलिया रेल लाइन परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति सामने आई है। भूमि अर्जन से जुड़े मुद्दों पर आयोजित ग्राम सभाओं में स्थानीय रैयतों ने परियोजना के लिए अपनी सहमति दे दी है। यह सहमति परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ग्राम सभाओं के माध्यम से संवाद शुक्रवार को विभिन्न गांवों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर रैयतों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया। यह पहल कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर की गई। ग्राम सभाओं की अध्यक्षता जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गुंजन सिन्हा ने की। इन गांवों में…
हाजीपूर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को मोकामा-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा-सकरी-झंझारपुर-लौकहा बाजार रेलखंड का व्यापक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से किया गया, जिसमें उन्होंने रेलवे ट्रैक, पुलों और स्टेशनों पर संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। रेलखंड की सुरक्षा और संरचना पर विशेष ध्यान निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने पूरे रेलखंड में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि संरक्षा के प्रति हमेशा सतर्कता बरती जाए। उन्होंने रेल संचालन को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया। दिनकरग्राम सिमरिया स्टेशन का निरीक्षण निरीक्षण की शुरुआत दिनकरग्राम सिमरिया स्टेशन…
जमशेदपुर। हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के कापड़ियावास में निर्माणाधीन साइट पर हुए दर्दनाक हादसे में जादूगोड़ा क्षेत्र के चार प्रवासी श्रमिकों की मौत के बाद पोटका के विधायक संजीव सरदार पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। विधानसभा सत्र समाप्त होते ही उन्होंने मृतकों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। दुःख की घड़ी में परिवारों के साथ खड़े दिखे विधायक विधायक संजीव सरदार ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि यह घटना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवारों को…
जमशेदपुर। आगामी रामनवमी महोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। इसी क्रम में, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति द्वारा शुक्रवार को जिला प्रशासन के साथ दो महत्वपूर्ण बैठकें संपन्न हुई, जिसमें पर्व को शांतिपूर्ण, भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पहली बैठक पूर्वी सिंहभूम के जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के साथ समिति के अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस बैठक में रामनवमी की तैयारियों की वर्तमान स्थिति से प्रशासन को अवगत कराते हुए समिति ने कई अहम सुझाव रखे। समिति ने गैर-लाइसेंसी अखाड़ों को लाइसेंस उपलब्ध कराने का…
बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल परिवहन के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को एक बार फिर सिद्ध करते हुए वित्तीय वर्ष 2025–26 में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दिनांक 19 मार्च 2026 को रिकॉर्ड समय में 250 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग का आंकड़ा पार कर कीर्तिमान स्थापित किया। विशेष उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2024–25 की तुलना में 9 दिन पहले हासिल की गई है, जो दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की निरंतर बढ़ती परिचालन क्षमता, बेहतर योजना एवं प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त प्रमाण है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा…
जमशेदपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा विलुप्त होती आदिवासी पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय प्रीमियर लीग-2026 के अंतिम दिन शुक्रवार को तेंतला फुटबॉल मैदान में ‘काती’ खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड और ओडिशा के सीनियर एवं जूनियर वर्ग की कुल 45 टीमों ने हिस्सा लेकर खेल की परंपरा को जीवंत किया। पारंपरिक खेल को मिला नया मंच काती खेल, जो भूमिज एवं संथाल आदिवासी समुदायों का प्रमुख पारंपरिक खेल है, को इस आयोजन के माध्यम से नया मंच मिला। यह खेल पारंपरिक रूप से फसल कटाई के बाद खेला…
