Author: News Desk

Chandil. नीमडीह थाना क्षेत्र के गुंडा गांव स्थित तालाब में डूबने से जगन्नाथ सिंह सरदार की मौत हो गयी. वह सिंचाई विभाग में कार्यरत थे. गुंडा गांव के रहने वाले थे. घटना की सूचना पर समाजसेवी सुखराम हेम्ब्रम, समाजसेवी खगेन महतो, चांडिल डैम के विस्थापित श्यामल मार्डी व सरदीप लायेक पहुंचे. तालाब से शव को रेसक्यू कर निकाला गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, वह बीते बुधवार को तालाब में कमल फूल तोड़ने के लिए घुसे थे. उसी दौरान तालाब के गहरे पानी डूब गया. गुरुवार को शव को…

Read More

Galudih. दो दिनों तक लगातार हो रही बारिश से फिर एक बार स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर बढ़ गया है. इसके कारण गालूडीह बराज के चार गेट खोले गये हैं. बराज में फिलहाल 93 मीटर आरएल पानी है. स्वर्णरेखा नदी में गुर्रा, कोदर, सातगुड़ूम समेत अन्य कई छोटे-छोटे नाले मिलते हैं. इससे लगातार नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. इसपर परियोजना पदाधिकारी ध्यान रख रहे हैं. जैसे-जैसे जल स्तर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बराज के गेट खोल कर पानी पूर्व दिशा में बहा रहे हैं. डैम में 93 मीटर आरएल से ज्यादा पानी स्टोर नहीं किया जा रहा है. इसी…

Read More

Chaibasa. विधायक कल्पना सोरेन 28 सितंबर को झींकपानी आयेंगी. यहां चांदीपी फुटबॉल मैदान में सभा को संबोधित भी करेंगी. यह जानकारी कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा ने गुरुवार को झींकपानी प्रखंड के जोड़ापोखर में गुरुवार को झामुमो की पंचायत स्तरीय बैठक में दी. इससे पूर्व मंत्री ने बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है, लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा गलत प्रचार प्रसार कर कोर्ट की शरण में जाकर इसे बंद करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास कर रही है. मंत्री ने…

Read More

Chaibasa .पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात सामने आयी है. यहां बांडीजारी गांव के परमसाई टोला निवासी नागु सिरका (70) की जमीन विवाद में भतीजे ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार सुबह करीब छह बजे की है. सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, पुलिस ने आरोपी भतीजे सतारी सिरका को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पत्नी रंदाय सिरका के बयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया है. लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे नागु शौच करने…

Read More

जमशेदपुर. सिदगोड़ा में प्रीति देवी की बुधवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. घरवाले प्रीति देवी को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने प्रीति देवी के कमरा से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. इसमें उसने अपनी मौत के लिए पति धर्मेंद्र यादव समेत ससुरालवालों को दोषी करार दिया है. मृतका के पिता राकेश रजक ने बताया कि उसकी पुत्री ने 2014 में धर्मेंद्र यादव से प्रेम विवाह किया था. उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन उसके ससुराल वाले अलग जाति होने के कारण उसे पसंद नहीं करते…

Read More

Jamshedpur. मजदूर पेपर्स लिमिटेड की 77वां वार्षिक आमसभा (एजीएम) बिष्टुपुर माइकल जान प्रेक्षागृह मे हुई. आमसभा मे मजदूर पेपर्स लिमिटेड बोर्ड के सभी डायरेक्टर संजीव कुमार चौधरी, सतीश सिंह, नित्यानंद सिंह, बीके डिंडा, आरएन मिश्रा, सुनील सिंह और आरके सिंह उपस्थित थे. इस अवसर पर रोटेशन से रिटायर हो रहे डायरेक्टर टीडब्ल्यूअध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी और आरएन मिश्रा पुनः डायरेक्टर के तौर पर नियुक्त किये गये हैं. एजीएम मे शेयरधारकों से इसकी अनुमति ली गयी. इस अवसर पर मजदूर पेपर्स लिमिटेड के डायरेक्टर नित्यानंद सिंह पिछले वित्तीय वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया और बारी मेंशन के बारे में जानकारी…

Read More

Ranchi. जेएसएससी की ओर से आयोजित सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक व प्रश्न रिपीट करने सहित अन्य गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. गुरुवार को अभ्यर्थियों ने जेएसएससी कार्यालय के समक्ष हंगामा किया. इस दौरान अभ्यर्थियों ने आयोग के सचिव को गड़बड़ी से संबंधित सबूत देकर परीक्षा रद्द करने की मांग की. हंगामे की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आयोग कार्यालय की चहारदीवारी से 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गयी. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे. अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर लीक का उनके पास साक्ष्य है. 36 घंटे…

Read More

Ranchi. झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (सीजीएल) की उत्तर कुंजी गुरुवार की देर रात जारी कर दी गयी. इसे झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की वेबसाइट पर देखा जा सकता है. आयोग के परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से जारी उत्तर कुंजी के विरुद्ध 27 से 30 सितंबर तक अभ्यर्थी अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं. यह परीक्षा 21 व 22 सितंबर को राज्य के 823 केंद्रों पर ली गयी थी. इस परीक्षा में कुल 3,04,769 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. कहा गया है कि सभी पत्रों की उत्तर कुंजी के विरुद्ध ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए सिर्फ…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को पौने दो लाख से अधिक किसानों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने 400 करोड़ से अधिक का कृषि लोन माफ कर दिया. राजधानी रांची के प्रभाततारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने डीबीटी के जरिए राशि का हस्तांतरण कर दिया. मौके पर मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे. मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड के दूध उत्पादकों को दूध उत्पादन के लिए प्रति लीटर दो रूपया प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 5 रूपया प्रति लीटर करने की योजना का भी…

Read More

Patna. राज्य में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण के दौरान धीरे-धीरे सरकार को भी जमीनी कठिनाइयों का पता चल रहा है और रैयतों को आ रही दिक्कतों का भी समाधान हो रहा है. जमीन से जुड़े कागजात जुटाने के लिए सरकार ने अभी तीन माह का समय दिया है, लेकिन अब और अधिक समय मिलने का रास्ता साफ हो रहा है. विभागीय मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पिछले सप्ताह कहा था कि कागजात जुटाने के लिए रैयतों को तीन महीने तक का समय दिया जाएगा. अब विभाग में एक राय यह आ रही है कि क्यों न इसे चार या…

Read More