Author: News Desk

Bokaro. बोकारो में तुपकडीह स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा संभाग के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुमित नरूला ने बताया, इस्पात ले जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे कल रात करीब नौ बजे बोकारो जिले के तुपकडीह स्टेशन के निकट पटरी से उतर गये. हमने 14 एक्सप्रेस ट्रेनों समेत 15 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया है. उन्होंने बताया…

Read More

New Delhi. कच्चे तेल की कीमतों में हाल के सप्ताहों में आई कमी से पेट्रोलियम कंपनियों के वाहन ईंधन पर मुनाफे में सुधार हुआ है. इससे सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को पेट्रोल तथा डीजल की कीमतों में दो से तीन रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की गुंजाइश मिली है. रेटिंग एजेंसी इक्रा ने बृहस्पतिवार को यह बात कही. भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल की कीमत सितंबर में औसतन 74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी, जो मार्च में 83-84 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई…

Read More

Patna. बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दाखिल खारिज एवं परिमार्जन अभिलेखों से संबंधित ऑनलाइन याचिकाओं को ‘जानबूझकर’ खारिज करने को लेकर अंचल के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और इसे ‘आपराधिक कृत्य’ बताया है. बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को यहां देर शाम तक आयोजित विभागीय बैठक के दौरान कहा ‘‘निहित हितों के चलते ऑनलाइन याचिकाओं को खारिज कर देना आम लोगों के प्रति निष्ठुरता और अन्याय है. बैठक में अपर मुख्य सचिव (एसीएस) दीपक कुमार सिंह अधिकारी भी शामिल हुए थे. मंत्री ने जानबूझकर आवेदनों को अस्वीकृत करने वाले…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ‘चूहा’ नहीं, बल्कि ‘हिंदू शेर’ है.पार्टी ने यह टिप्पणी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पलटवार करते हुए की और उन पर राजनीतिक लाभ के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने बुधवार को आरएसएस की तुलना ‘‘चूहों’’ से की थी और भाजपा तथा आरएसएस दोनों पर वोट हासिल करने के लिए राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया था. झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार…

Read More

Mumbai.मुंबई की एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने गुरुवार 26 सितंबर को BJP के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की पत्नी, डॉ. मेधा सोमैया की ओर से दायर मानहानि मामले में शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई. कोर्ट ने राउत को 15 दिन की साधारण कारावास की सजा और 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया, जो मुआवजे के रूप में वसूला जाएगा. राउत को भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत मानहानि का दोषी पाया गया है. मुंबई के रुइया कॉलेज में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री की प्रोफेसर, मेधा सोमैया ने राउत के खिलाफ धारा 499 (आरोप…

Read More

Ranchi. झारखंड के 1.91 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कृषि ऋण माफ होगा. बैंकों को इसके लिए 426 करोड़ रुपये का भुगतान किया जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 26 सितंबर को राजधानी का प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ऋण माफी का प्रमाण पत्र देंगे. इस मौके पर 50 हजार से अधिक किसानों के मौजूद रहने का अनुमान है. इस मौके पर विभागीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे. राज्य सरकार ने इससे पहले 50 हजार रुपये तक के किसानों का कृषि ऋण माफ किया था. करीब 4.27 लाख किसानों को इससे पूर्व…

Read More

Ranchi. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से आज बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उनके हमशक्ल हटिया के रंगमंचकर्मी मुन्ना लोहरा ने मुलाकात की. उन्हें देख मुख्यमंत्री हैरत में पड़ गए. मुन्ना लोहरा ने उनसे कहा कि ईश्वर की कृपा है कि मैं आपके जैसा दिखता हूं. मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और आपको अपना आदर्श मानता हूं. मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे आपसे मिलने का अवसर प्राप्त हुआ. आपसे मिलना भी मेरे लिए सपने पूरा होने जैसा है. इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को रंगमंच के कलाकारों की समस्याओं से अवगत कराया. मुख्यमंत्री हेमंत…

Read More

Jamshedpur. एक माह पहले चांडिल डैम में विमान दुर्घटना में प्रशिक्षक पायलट जीत शत्रु आजाद और ट्रेनी पायलट शुभोजीत दत्ता की मौत हो गई थी. हादसे के बाद पायलट के परिजनों ने एविएशन कंपनी पर कई आरोप लगाए है. अब अलकेमिस्ट एविएशन के प्रमुख मृणाल कांति पॉल ने चीफ फ्लाइट इंस्ट्रक्टर कैप्टन अंशुमन के साथ बेल्डीह क्लब में मीडिया के सामने आकर वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआइबी) की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर आरोपों पर जवाब दिया. रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने अपनी कंपनी को निर्दोष बताया. मृणाल कांति पॉल और कैप्टन अंशुमान ने बताया कि पायलट जीत शत्रु को पांच…

Read More

Ranchi: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की ओर से सुरक्षा में कटौती करने का मुद्दा गरमाने के बाद झारखंड पुलिस ने अपना बयान जारी किया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि चंपाई सोरेन की सुरक्षा में 63 जवान और पांच वाहन प्रतिनियुक्त हैं. उनकी सुरक्षा में कोई कटौती नहीं की गई है. जारी बयान में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री, सुरक्षा में उनके सुरक्षा श्रेणी के अनुरूप ही सुरक्षा उपलब्ध है. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन “जेड प्लस” (एएसएल सहित) श्रेणी के लिए अनुमान्य थे. वर्तमान में सोरेन को जेड प्लस (एएसएल रहित)…

Read More

Jamshedpur. डॉक्टरों की समस्याओं को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रांची स्थित अपने कार्यालय में आइएमए व झासा के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. बैठक में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स बनाने, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर 50 बेड तक के अस्पतालों को मुक्त करने पर सहमति बनी. जल्द ही इसको लेकर विभाग के द्वारा पत्र जारी किया जायेगा. वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार नेशनल टास्क फोर्स के गठन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधि को सम्मिलित करने पर सहमति बनी. श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त चिकित्सकों के…

Read More