Jamshedpur. राज्य के निजी विद्यालयों की बसों में अनिवार्य रूप से महिला कर्मी की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने इस संबंध में सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखा है. जिलों को भेजे गये पत्र में स्कूल बसों में अनिवार्य रूप से महिला कर्मी/शिक्षिका या महिला प्रतिनिधि की ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है. यह निर्देश नाबालिग छात्राओं के विरुद्ध हो रहे अपराध एवं उनकी सुरक्षा को लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में…
Author: News Desk
Adityapur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने बुधवार को दावा किया कि झारखंड के लोग हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली राज्य सरकार में ‘ठगा’ महसूस कर रहे हैं और जनता ने इस अकुशल सरकार को उखाड़ फेकने का मन बना लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री यहां सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य सभी मोर्चों पर मौजूदा सरकार की विफलता को उजागर करना है. राज्य सरकार आदिवासियों के हितों की बात करती है, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली…
Ranchi. राज्य में सरकारी विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों के लिए कक्षा एक से पांच तक की किताब जनजातीय भाषा में तैयार की गयी है. जेसीइआरटी ने किताब जिलों को भेज दिया है. जिलों स्तर से आवश्यकता अनुरूप किताब विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गयी है. पहले चरण में कक्षा एक व दो की किताब तैयार की गयी थी. इस वर्ष कक्षा तीन से पांच तक की किताब तैयार की गयी है. जेसीइआरटी ने संताली, हो, खड़ीया, कुड़ुख व मुंडारी भाषा में किताब तैयार की है. नयी शिक्षा नीति में भी प्राथमिक कक्षाओं की पढ़ाई मातृभाषा में कराने पर जोर दिया…
Medninagar. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रविकिशन ने बुधवार को झारखंड सरकार पर राजनीतिक फायदे के लिए राज्य की जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया. पलामू जिले के पनकी इलाके में संवाददाताओं से बातचीत में रविकिशन ने कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा, ‘झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में ‘लव जिहाद’ बहुसंख्यकों, खासकर आदिवासियों के लिए चिंता का विषय है और राज्य में इस समस्या के समाधान के लिए भाजपा सरकार का आना जरूरी है.
Jamshedpur. झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी नियमों और प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए उनकी सुरक्षा में लगे वाहन को वापस बुला लिया है. उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए बोला कि एक पूर्व सीएम की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से यह जानकारी दी. पूर्व सीएम और बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा में तैनात वाहन…
New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने सूचना के अधिकार (आरटीआइ) के तहत पोर्टल शुरू करने को लेकर दाखिल याचिका पर आंध्र प्रदेश, झारखंड सहित 11 राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है.कोर्ट ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी करें, जिन्हें 21 अक्तूबर तक जवाब दायर करने को कहा गया है. प्रधान न्यायाधीश डीवाइ चंद्रचूड़ की अध्यक्षतावाली पीठ ने सोमवार को याचिकाकर्ता अनुज नकाडे की ओर से पेश वकील की दलील पर संज्ञान लिया, जिन्होंने बताया कि 11 राज्यों ने अब तक अपनी आरटीआइ वेबसाइट शुरू नहीं की है. याचिका में दावा किया गया है कि शीर्ष…
Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर एक बार फिर झारखंड पर दिख रहा है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि लो प्रेशर से बंगाल की खाड़ी से नमी झारखंड आ रही है. इसके असर से राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पश्चिममध्य और उससे सटे पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिसका असर झारखंड में देखा जाएगा. मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं बारिश भी हुई.…
Potka. कोल्हान में मंईयां सम्मान यात्रा का शुभारंभ 26 को कोल्हान के बहरागोड़ा से होगा. सम्मान यात्रा बहरागोड़ा से शाम 4.10 बजे जादूगोड़ा पहुंचेगी, यहां से रंकिणी मंदिर होते हुए 4.40 बजे पोटका पहुंचेगी, जहां एक विशाल जनसभा होगी. इसके पश्चात 5:30 बजे हाता में स्वागत किया जायेगा. विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा निकाली गयी मंईयां सम्मान यात्रा में मंत्री बेबी देवी एवं दिपीका पांडेय सिंह भी मौजूद रहेंगी. पोटका के विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को बताया की इस सभा मे पोटका के तमाम पंचायत से सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण एवं महिला शामिल होंगी. बैठक में झामुमो…
Jamshedpur. चोरी व छिनतई मामले में पांच युवकों को सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में भुइयांडीह ह्यूम पाइप रोड छायानगर निवासी आकाश सरदार, कुणाल मुंडा, पुराना सीतारामडेरा निवासी रोहित गोराई, सीतारामडेरा निवासी कृष्णा पांड्या और कार्तिक सांडिल शामिल है. गिरफ्तार आकाश और कुणाल की निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है. प्रशांत पीएनएम मॉल में काम कर घर लौट रहा था. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीर मिली थी. 22 सितंबर की रात सीतारामडेरा कुआं मैदान के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार चार युवकों को…
Jamshedpur. टाटा स्टील के वायर डिवीजन (तार कंपनी व जेम्को) का बोनस समझौता मंगलवार को हुआ. टाटा स्टील में विलय के पहले वाली तार कंपनी और जेम्को के कर्मचारियों का बोनस समझौता हुआ. यह आखिरी बार तार कंपनी और जेम्को का बोनस समझौता हुआ. दोनों ही कंपनियों का एक साथ बोनस समझौता हो गया. अगली बार टिनप्लेट की तरह टाटा स्टील के वायर डिवीजन का भी बोनस समझौता होगा. तार कंपनी और जेम्को का टाटा स्टील में समायोजन सितंबर माह में हुआ था. लिहाजा, मार्च 2024 तक के लिए बोनस की राशि इस बार दी जानी है, जिस कारण इस…
