Author: News Desk

Jadugada.यूसिल भाटिन में रोजगार की मांग को लेकर किया गया गेट जाम मंगलवार को अयोजिय वार्ता में समझौता होने के बाद समाप्त हो गया. वही इस बारे में जानकारी देते हुए शिक्षित युवा बेरोजगार संघ के सचिव दुलाल मार्डी ने कहा कि संगठन का प्रमुख मांग है कि गांव के युवा को ही रोजगार में प्रमुखता दी जाए साथ ही बाहरी लोगों को कम से हटाया जाए. गांव के कई शिक्षित युवा अभी तक बेरोजगार है वहीं कई रिटायर कर्मियों को काम में लिया जा रहा है गांव के ही एक घर से कई लोग काम कर रहे हैं जबकि…

Read More

Jamshedpur. न्यूवोको जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के कर्मचारियों को इस साल 17.5 प्रतिशत मिलेगा. बोनस का लाभ कंपनी के 40 स्थायी कर्मियों को मिलेगा. मंगलवार 24 सितंबर को कंपनी प्रबंधन एवं मान्यता प्राप्त यूनियन जेसीपी इंप्लाइज यूनियन के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. समझौते के मुताबिक कर्मचारियों को वर्ष 2023- 24 के लिए 17.5 फीसदी बोनस दी जाएगी. इसके तहत न्यूनतम बोनस की राशि 82,075 रुपये और अधिकतम बोनस की राशि 1,98,494 रुपये होगी. औसतन बोनस की राशि 1,40,852 रुपये होगी बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में एक अक्टूबर को वेतन के साथ चली जाएगी. समझौते पर प्रबंधन की ओर…

Read More

Jamshedpur News: टिमकेन के कर्मचारियों को मिलेगा 19.75 फीसदी बोनस, अधिकतम 1.40 लाख रुपये और न्यूनतम 95 हजार रुपये Jamshedpur. टिमकेन के कर्मचारियों को इस साल 19.75 फीसदी बोनस मिलेगा. मंगलवार को टिमकेन प्रबंधन और टिमकेन वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के बीच बोनस समझौता हुआ. यूनियन और प्रबंधन के बीच में अगले वर्ष 2024 -2025 के लिए भी बोनस फार्मूला बनाया गया है, जिसमें प्रॉफिट (टैक्स की देनदारी के पहले) एवं प्लांट मैट्रिक्स पैरामीटर पर फॉर्मूला बनाया गया है. समझौते के अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख 40 हजार रुपये और न्यूनतम 95 हजार रुपये बोनस की राशि मिलेगी. बोनस…

Read More

Ranchi. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को केंद्रीय और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों को स्पष्ट कर दिया कि 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव में वह धनबल के इस्तेमाल को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस एस संधू के साथ यहां चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और राजनीतिक दलों, सुरक्षा बलों और अन्य हितधारकों के साथ बैठकें कीं. निर्वाचन आयोग ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय), एनसीबी (स्वापक नियंत्रण ब्युरो), राज्य और केंद्रीय जीएसटी (माल एवं सेवाकर), आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल), आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक), राज्य पुलिस,…

Read More

Mumbai. टाटा पावर के महाराष्ट्र के ट्रॉम्बे संयंत्र में आग लग गयी. कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है और किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. टाटा पावर ने कहा, 23 सितंबर, 2024 को ट्रॉम्बे संयंत्र की यूनिट संख्या-5 (500 मेगावाट इकाई) के नियंत्रण कक्ष में आग लग गई. कंपनी ने कहा कि वह आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन कर रही है. टाटा पावर ने कहा, संयंत्र का पर्याप्त बीमा है और बीमा कंपनी को इसकी…

Read More

Garhwa. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने जानबूझकर उनके पति हेमंत सोरेन को जेल में डालने की साजिश रची, ताकि कल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया जा सके और उनके क्रियान्वयन में रोड़े अटकाए जा सकें. कल्पना सोरेन ने दावा किया कि भाजपा ‘हमारी योजनाओं को रोकने के लिए जनहित याचिकाएं दायर करने के पीछे की मुख्य षड्यंत्रकर्ता है.’ कल्पना ने यहां अगले महीने की शुरुआत में घोषित होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ‘मंईयां सम्मान यात्रा’ को हरी झंडी दिखाते हुए सोमवार को कहा, ‘विभिन्न कल्याणकारी पहल में देरी करने के…

Read More

Patamda. बोड़ाम थाना परिसर में सोमवार की शाम वज्रपात होने से थाना परिसर में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर, सोलर सिस्टम मशीन एवं एयरटेल के सीसीटीएनएस डिवाइस सिस्टम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. जबकी इस घटना में थाना परिसर में रहने वाले अधिकारी एवं सुरक्षा बल बाल बाल बच गए. इस संबंध में थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम 5:00 बजे थाना परिसर में बारिश के साथ साथ लगातार दो बार वज्रपात हुई. पहले वज्रपात थाना परिसर के छत पर लगे एयरटेल के सीसीटीएनएस डिवाइस सिस्टम पर गिरा जिससे थाना परिसर में अवस्थित सभी अधिकारी एवं…

Read More

Jamshedpur. लाल बाबा फाउंड्री प्रबंधन कोर्ट में केस हार गया है. अब टाटा स्टील द्वारा जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. टाटा स्टील और लाल बाबा फाउंड्री के बीच यह मामला कोर्ट में चल रहा था. अब फैसले के बाद कंपनी जमीन पर अपना कब्जा लेगी. 100 से अधिक गोदाम-मकान को जिला प्रशासन द्वारा 26 सितंबर को हटा दिया जायेगा. लाल बाबा फाउंड्री को तोड़े जाने की सूचना मिलने पर कैलाश नगर व्यापारी संघ समिति ने बर्मामाइंस स्थित कैलाशनगर मंदिर प्रांगण में बैठक कर तय किया कि जिला प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई…

Read More

Potka. कोल्हान स्तरीय भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा मंगलवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र में पहुंची. यहां जुड़ी स्टेडियम में जनसभा की गयी. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो आदि उपस्थित रहे. अर्जुन मुंडा ने कहा कि गठबंधन सरकार झारखंड का विकास करने में विफल रही है. सरकार ने चुनावी घोषणापत्र में महिलाओं को दो हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था. चार साल 9 माह तक चुप रही. अब चुनाव से तीन माह पूर्व से मंईयां योजना से एक-एक हजार रुपये देना…

Read More

Jamshedpur. चांडिल डैम में 20 अगस्त को क्रैश विमान की जांच की गुहार मृतक पायलट के पिता रामबालक प्रसाद एवं भाई किशोर आनंद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लगायी है. सीएम ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि तथ्यों के आधार पर दुर्घटनाग्रस्त विमान की जांच राज्य सरकार के स्तर से करायी जायेगी. मंगलवार को स्टेट हैंगर में परिजनों ने सीएम से मुलाकात की. परिजनों ने उन्हें बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान तकनीकी रूप से उड़ान के लिए योग्य नहीं था. इसके बावजूद मेसर्स अलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षण उड़ान कार्य के लिए मृतक स्व कैप्टन जीत शत्रु आनंद पर…

Read More