Author: News Desk

Jamshedpur.टाटा स्टील के बर्मामाइंस स्थित पार्किंग एरिया की बदहाली के विरोध में ट्रक और ट्रेलर चालकों के साथ मालिकों ने हंगामा किया. उनका कहना है कि ट्रक और ट्रेलर की पार्किंग की व्यवस्था ठीक नहीं है. सूचना मिलने के बाद टाटा स्टील के पदाधिकारी पहुंचे और लोगों से बातचीत की और तत्काल कार्रवाई कर व्यवस्था को ठीक करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हो पाया.हंगामे के दौरान गाड़ियों की आवाजाही तक बाधित रही. जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने कहा कि कंपनी की पार्किंग की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर हो गयी है. पार्किंग में गड्ढे…

Read More

Saraikela. सरायकेला एसडीओ के रूप में सदानंद महतो ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने निवर्त्तमान एसडीओ सुनिल कुमार प्रजापति से अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के पश्चात नये एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने सहित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था दुरूस्थ रखा जाएगा. वहीं निवर्त्तमान एसडीओ सुनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि सरायकेला एसडीओ के रूप में छोटा सा कार्यकाल काफी शानदार रहा है. योगदान के तुरंत बाद लोकसभा चुनाव हेतु अधिसुचना जारी…

Read More

Ranchi. झारखंड में आजसू व जदयू के साथ मिल कर भाजपा एनडीए गठबंधन में चुनाव लड़ेगी. आजसू व जदयू के साथ बात हो चुकी है. अक्तूबर के पहले सप्ताह में हम चुनाव लड़ने को तैयार रहेंगे. झारखंड में चुनाव एक चरण में हो या दो चरणों में, पार्टी दोनों स्थिति में चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. ये बातें भाजपा के चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही. श्री सरमा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा तीन चरणों में घोषणा पत्र जारी…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित लाल बाबा फाउंड्री प्रबंधन कोर्ट में केस हार गया है. अब टाटा स्टील द्वारा जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. टाटा स्टील और लाल बाबा फाउंड्री के बीच यह मामला कोर्ट में चल रहा था. अब फैसले के बाद कंपनी जमीन पर अपना कब्जा लेगी. 100 से अधिक गोदाम-मकान को जिला प्रशासन द्वारा 26 सितंबर को हटा दिया जायेगा. लाल बाबा फाउंड्री को तोड़े जाने की सूचना मिलने पर कैलाश नगर व्यापारी संघ समिति ने बर्मामाइंस स्थित कैलाशनगर मंदिर प्रांगण में बैठक कर तय किया कि जिला प्रशासन द्वारा किसी…

Read More

जमशेदपुर। शहर के अधिवक्ता एवं समाजवादी चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने शहर में विकसित हो रही खाऊं गली संस्कृति पर रोक लगाने का आग्रह पूर्वी सिंहभूम जिला एवं पुलिस प्रशासन से किया है। पिछले कुछ वर्षों से अपराधियों और नशेड़ियों में ठेला दुकान गुमटी लगाने की होड़ सी मची हुई है जनप्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन ,जेएनएसी तथा टाटा स्टील के पदाधिकारीगण मुकदर्शक बने हुए हैं। शहर के चारों तरफ अतिक्रमण अपनी चरम सीमा पर है सरकारी हो या गैर सरकारी जमीन दबंगो के माध्यम से खरीद बिक्री का खेल चल रहा है। वहीं नई संस्कृति पनपी है कि किसी भी रोड…

Read More

Ranchi.भारत निर्वाचन आयोग की 13 सदस्यीय टीम ने झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा पूरी कर ली है. राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार एवं उनकी टीम ने 2 दिन तक विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. राजनीतिक दलों की मांगों और आपत्तियों को सुना. फिर सरकार के आला अधिकारियों और चुनाव के दौरान काम करने वाली प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की. उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए. निर्वाचन आयोग की टीम के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में…

Read More

Ranchi: झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक 27 सितंबर को होगी. राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट बिल्डिंग में शाम 4 बजे से बैठक होगी. झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई अहम और लोकलुभावन फैसले होने की उम्मीद है. मंत्रिपरिषद् की बैठक के बारे में मंगलवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से यह जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद् की बैठक शुक्रवार (27 सितंबर) को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष…

Read More

Hazaribagh.परमिट रिनुअल करने के नाम पर घूस लेते कर्मचारी को एसीबी ने गिरफ्तार किया है. एसीबी हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए हजारीबाग डीटीओ ऑफिस में लिपिक विकास कच्छप को छह हजार रूपया घूस लेते पकड़ा. विकास मूल रूप से रांची के हिनू का रहने वाला है. इसे लेकर एसीबी ने बताया कि आवेदक राज कुमार, जो हजारीबाग का रहने वाला है. उसने आवेदन दिया कि इनका विजय बस जो देवघर रांची मार्ग पर चलता है. इसके परमिट को रिनुअल करने के लिए डीटीओ कार्यालय हजारीबाग में कार्यरत लिपिक विकास कच्छप ने इसके एवज में छह हजार…

Read More

Ranchi: एसीबी में पदस्थापित 45 पुलिसकर्मी समेत 101 आरक्षी और हवलदार का तबादला हुआ है. डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी कार्मिक के द्वारा इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक, तबादला किए गए 101 पुलिसकर्मी में से 45 पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एसीबी) में पदस्थापित थे. इसके अलावा धनबाद,बोकारो,सिमडेगा, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, रेल धनबाद, रेल जमशेदपुर, सरायकेला, देवघर, चाईबासा, चतरा, गढ़वा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिले में पदस्थापित आरक्षी और हवलदार का तबादला किया गया है.

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के न्यू मैनागुड़ी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक खाली मालवाहक ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गये. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुबह छह बजकर 20 मिनट पर यह घटना घटी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया गया। यह रेलवे मार्ग पूर्वोत्तर राज्यों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है. अधिकारी ने बताया कि डिब्बों के पटरी से उतरने के कारण ऊपर लगे बिजली के तार और कुछ खंभे…

Read More