New Delhi.दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को सोमवार को चालक रहित तकनीक से लैस पहला मेट्रोपोलिस मेट्रो ट्रेनसेट प्राप्त हुआ जो एक मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) को आउटसोर्स की गई पहली परियोजना का हिस्सा है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई. डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया, ‘‘ दिल्ली मेट्रो परिवार के लिए ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हमने चौथे चरण के गलियारों को शुरू करने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है श्री. कुमार ने कहा कि नये चरण के विस्तार के लिए पहले ट्रेन सेट को आंध्र प्रदेश के श्री सिटी से रवाना…
Author: News Desk
Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य को लेकर रोलिंग ब्लॉक लिया जायेगा. जिस कारण ट्रेन संख्या 18035 / 18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 24, 25, 26, 28 एवं 29 सितंबर काे आद्रा स्टेशन तक ही आयेगी और वहीं से रवाना होगी. इस ट्रेन का आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा. इधर, रांची रेल मंडल के मुरी-इलू रेल खंड पर विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जायेगा. जिस कारण ट्रेन संख्या 08195 टाटानगर-हटिया मेमू पैसेंजर 24 सितंबर को परिवर्तित मार्ग चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला व मुरी होकर चलेगी.
SAMBALPUR. Dy CTI/TATA विकास कुमार की सक्रियता व सख्ती से सोमवार की रात एक महिला को 6 लाख रुपये मूल्य का सोने का हार वापस मिल सका. घटना 18112 डाउन यशवंतपुर-टाटा साप्ताहिक एक्सप्रेस की है. लिंगामपल्ली से बरगढ़ रोड तक ट्रेन में यात्रा कर रही एम सूर्या कुमारी व एम नव्या का बैग ट्रेन में ही छूट गया था. दोनों को बरगढ़ रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद इस भूल का अहसास हुआ. दोनों कोच B -6 की सीट नंबर 29,30 यात्रा कर रही थी. इसकी सूचना रेल मदद को दी गयी. इसके बाद संबलपुर में रेलवे कर्मचारियों…
Bahragoda. कोल्हान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हो गयी है. इसकी शुरुआत सोमवार को बहरागोड़ा से हुई. चित्रेश्वर धाम मंदिर में पूजा के बाद जनसभा का आयोजन किया गया. मौसम खराब होने के कारण केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर लगभग एक घंटा देर से बहरागोड़ा वीणापानी स्टेडियम में उतरा. यहां भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम स्थल तक पहुंचते ही झमाझम बारिश शुरू हो गयी. बारिश के बीच लोग छाता लगाकर डटे रहे. केंद्रीय मंत्री को महिलाओं ने मंच पर आकर मिट्टी भेंट की. जनसभा में बारिश के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदेशी घुसपैठ,…
Chaibasa .झींकपानी प्रखंड में सोमवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने 16 करोड़ रुपये की लागत की छह सड़कों का शिलान्यास किया. सभी सड़कें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना के तहत बनेंगी. जोड़ापोखर से असुरा, एनएच- 75 से कुदाहातू, माटागुटू से इंदीकुड़ी, नयागांव-भुइयासाईं से चांदिपी, कुलडीहा से चाड़ाबासा व चोया से बेटेया तक सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जायेगा. सभी सड़कों का शिलान्यास मंत्री दीपक बिरुवा ने किया. उन्होंने कहा कि सड़क जनता के लिए लाइफलाइन है. विकास में सड़क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. चाईबासा विधानसभा क्षेत्र को विकसित करना उनकी प्राथमिकता है. मंत्री ने कहा कि चुनाव के समय…
Gua.23 से 28 सितंबर तक नक्सलियों ने बंद का आह्वान किया है. इसे लेकर जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है. सोमवार को इस्को मध्य विद्यालय के निकट मनोहरपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. गुवा थाना के एसआइ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहनों की डिक्की, कागजात आदि की जांच की गयी.
Chaibasa .जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम) विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई. इसमें आगामी 30 सितंबर होने वाली परिर्वतन यात्रा की तैयार पर चर्चा की गयी. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे. मनोहरपुर में उनका स्वागत किया जायेगा. मनोहरपुर से परिर्वतन यात्रा शुरू होगी. इसके बाद गुवा, बड़ाजामदा, नोवामुंडी, कोटगढ़ आदि स्थानों पर स्वागत किया जायेगा. जगन्नाथपुर में सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में गुवा, किरीबुरु, बड़ाजामदा से 1000 से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे.
Galudih.गालूडीह की बड़ाकुर्शी पंचायत के आमचुड़िया गांव के तालाब में कलश मिलने के बाद दावा किया जा रहा है कि उक्त कलश सोने की है. हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है. आमचुड़िया गांव निवासी किरीटी भूषण महतो की पत्नी सुनीता महतो को कुछ दिन पूर्व मां मनसा का सपना आया था कि गांव के तालाब में सोने की कलश है. इसके बाद दूसरे दिन सुनीता महतो तालाब में नहाने के लिए गयी. फिर पानी में डुबकी लगाने पर उनको एक सोने का कलश मिला. जिसके अंदर सोने का पंचनाग भी विराजमान है. सुनीता महतो…
Galudih.कोदर-नाला में नवनिर्मित कोदर बीआर-56 पुलिया पर बना ब्रिज झुका, जिससे निर्माण पर सवाल उठ रहे हैं. रेल प्रशासन तीसरी लाइन पर ब्लॉक लेकर युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य में जुटा है. दो दिनों से तीसरी लाइन में ट्रेनों का परिचालन बंद रखा गया है. मरम्मत के बाद रविवार सुबह ट्रायल के लिए धीमी गति से तीसरी लाइन में ट्रेनों का परिचालन कुछ देर के लिए शुरू किया गया था. पर फिर बाद में बंद कर सोमवार को भी मरम्मत कार्य दोबारा शुरू किया गया. मरम्मत के दौरान सुबह 9:45 बजे से तीसरी रेलवे लाइन में ब्लॉक लिया गया, जो…
Chaibasa. झींकपानी थाना क्षेत्र के टुटुगुटु गांव में माधुरी बालमुचू ने आपसी विवाद में रविवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतका के पति मुकुंद पूर्ती अपने दोस्त के घर चाईबासा के तांबो आया था. सोमवार की सुबह घर पहुंचा, तो दरवाजा नहीं खुला. घरवालों ने घर के ऊपर चढ़कर टाली को हटाया तो देखा कि माधुरी फांसी के फंदे से लटकी है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने ग्रामीणों की सहयोग से शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर…
