Jamshedpur. सुंदरनगर के तालसा गांव के यूसिल कंपनी के विस्थापित व प्रभावित परिवारों ने सोमवार को यूसिल तालसा टेलिंग पॉन्ड के काम को अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया. विस्थापित व प्रभावित परिवार ने टेलिंग पॉन्ड के सामने विरोध-प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन का नेतृत्व तालसा गांव के माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू कर रहे थे. उन्होंने कहा कि तालसा गांव के विस्थापित व प्रभावित परिवार यूसिल प्रबंधन के अडियल रवैये से नाराज हैं. ग्रामीणों ने यूसिल प्रबंधन को अपनी जमीन दी है, लेकिन अब यूसिल प्रबंधन विस्थापित व प्रभावित परिवार को मुआवजा, नौकरी व पुनर्वास आदि देने में आनाकानी कर रहा…
Author: News Desk
Jamshedpur. जोजोबेड़ा की न्यूवोको विस्टॉस कॉर्प लिमिटेड में सोमवार की सुबह 5:15 बजे बड़ा हादसा सामने आया. यहां मारुति ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुपरवाइजर संदीप कुमार (25) की पार्किंग एरिया में ट्रेलर और बल्कर गाड़ी के बीच में आने से मौत हो गयी. मृतक के आश्रित को 30 लाख मुआवजा और आश्रित को कंपनी में स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर सुबह 10.30 बजे कंपनी गेट को जाम कर दिया. परिजनों ने मांग पूरी नहीं होने पर शव उठाने से इनकार कर दिया. गेट जाम में कांग्रेस के जिला महासचिव चंदन पांडेय, भाजपा नेता भूषण दीक्षित, झारखंड मजदूर यूनियन के…
Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी के पास 407 ट्रक पलट गया. घटना में ट्रक के चालक और दो मजदूर जख्मी हो गये. तीनों को इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया है. घायल होने वालों में चालक चुन्नू, मजदूर झुनू सरदार और मोसाई शामिल है. घटना सोमवार दोपहर की है. ट्रक पर बालू लोड था. ट्रक बड़ाबांकी की ओर से बारीडीह बस्ती की ओर आ रहा था. इसी दौरान ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण अचानक से पलट गया. सूचना मिलने के बाद एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायल को इलाज के लिए…
Jamshedpur. जनमत के चेयरमैन सह पूर्व विधायक सूर्यसिंह बेसरा दो विधानसभा पोटका और घाटशिला से चुनाव लडेंगे. यह जानकारी सोमवार को सूर्यसिंह बेसरा ने बिष्टुपुर सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि जनमत में सभी 10 सहयोगी संगठनों के बीच सीट शेयरिंग हो चुकी है. झारखंड पीपुल्स पार्टी को 5 सीट मिली है. इनमें घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, पूर्वी जमशेदपुर व लोहरदगा प्रमुख हैं. वहीं अन्य 9 सहयोगी संगठनों को 4-4 सीट दी गयी है. इस तरह जनमत सभी 81 सीटों पर अपनी प्रत्याशी को उतार रहा है. सूर्यसिंह बेसरा ने बताया कि 30 सितंबर को रांची…
Jamshedpur. सुंदरनगर थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक को 407 ट्रक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. फाटक को सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के लिए गिराया गया था. इसी दौरान एक 407 ट्रक ने फाटक को जोरदार टक्कर मार दी. ट्रेन के गुजरने के काफी देर बाद तक फाटक नहीं उठा. इस वजह से फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. स्थानीय लोगों की मदद से फाटक को किसी तरह से दूसरी ओर साइड किया गया. इस दौरान करीब दो घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे. पुलिस ने 407 ट्रक को…
New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि चाइल्ड पॉर्नोग्राफी डाउनलोड करना और देखना पॉक्सो कानून तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) कानून के तहत अपराध है. इसके साथ ही सीजेआइ डीवाइ चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने मद्रास हाइकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया. मद्रास हाइकोर्ट ने 11 जनवरी को 28 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी थी, जिस पर अपने मोबाइल फोन पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री डाउनलोड करने का आरोप था. हाइकोर्ट ने टिप्पणी की थी कि अगर कोई ऐसा कंटेंट (चाइल्ड पॉर्नोग्राफी) डाउनलोड करता और देखता है,…
Khunti. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 12 से अधिक मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री एक आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए उसके पीछे पड़े हैं. सोरेन ने कहा कि यदि केंद्र झारखंड को 1.36 लाख करोड़ रुपये का बकाया या उसका ब्याज दे दे तो, ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ (जेएमएमएसवाई) के तहत वित्तीय सहायता बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी. सोरेन ने खूंटी जिले में एक सरकारी समारोह ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता…
Ranchi.. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को राज्यभर की आंगनबाड़ी कर्मियों का जुटान मोरहाबादी मैदान में हुआ. यहां आमसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रात-दिन जनता की सेवा में लगी आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका को मानदेय के नाम पर सरकार सिर्फ झुनझुना पकड़ा रही है. हमारी मांगें पूरा नहीं हुई, तो एक अक्तूबर से राज्य की 78 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका हड़ताल पर जाने को बाध्य होगी.
New York.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र के ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानवता की सफलता युद्ध के मैदान में नहीं, बल्कि सामूहिक शक्ति में निहित है. एक तरफ वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए आतंकवाद जैसा बड़ा खतरा है, वहीं दूसरी तरफ साइबर, मैरिटाइम, स्पेस जैसे संघर्ष के नये मैदान बन रहे हैं. इन सभी मुद्दों पर वैश्विक कार्रवाई वैश्विक महत्वाकांक्षा से मेल खानी चाहिए. जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय विश्व के भविष्य पर चर्चा कर रहा है, तो सर्वोच्च प्राथमिकता मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को दी जानी चाहिए. प्रधानमंत्री ने इस बात…
Ranchi.झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में कर्मचारियों ने द्विपक्षीय वेतन समझौता के अनुसार विशेष वेतन-भत्ता के भुगतान की मांग को लेकर बैंक के प्रधान कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ और झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी शामिल हुए. इसमें 01 नवंबर 2017 के प्रभाव से द्विपक्षीय वेतन समझौता के अनुसार विशेष वेतन भत्तों का भुगतान और बैंक कर्मचारियों के लिए लागू स्थानांतरण नीति में यूनियन के साथ विचार-विमर्श कर बदलाव लाने की प्रक्रिया काे लागू करना है. यूनियन ने कहा कि लगातार पत्राचार और वार्ता के बावजूद…
