Garhwa. विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना ने बेटी, बहन, माता को आर्थिक रूप से सशक्त करने और सम्मान के साथ जीने का मार्ग प्रशस्त किया है. श्रीमती सोरेन सोमवार को श्री बंशीधर नगर से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान यात्रा के शुभारंभ के मौके पर आयोजित सभा में बोल रही थी. कहा कि हेमंत सोरेन ने इस योजना को काफी पहले लागू करने की योजना बनायी थी. लेकिन बीजेपी नहीं चाहती थी की ऐसी योजना झारखंड में लागू हो. उन्होंने हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया. अगर सीएम को बीजेपी जेल में नहीं डालती, तो अपलोगों को…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सोमवार को दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उक्त आदेश दिया. खंडपीठ ने कहा कि झारखंड विधानसभा में हुई नियुक्तियों में गड़बड़ी काफी गंभीर मामला है. इसकी जांच के लिए दो आयोग गठित किये गये थे, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी. स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने के लिए यह केस बिल्कुल फिट है. इसलिए मामले की जांच सीबीआइ को साैंपी जाती है. पूर्व में 20 जून को मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई पूरी होने…
Jamshedpur. टाटा कमिंस में 20 प्रतिशत बोनस समझौता सोमवार को हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1,37,807 और न्यूनतम 71,358. 2 रुपये और औसत बोनस 1,12,989. 7 रुपये मिलेंगे. कंपनी के कुल 779 कर्मचारियों के बीच 8 करोड़ 90 लाख रुपये बंटेगी. टाटा कमिंस के कर्मचारियों को पिछले साल 19. 5 प्रतिशत बोनस मिला था. कमिंस में बने बोनस फॉर्मूला के तहत प्रोडक्शन में 9, मुनाफे में 8 जबकि बिफोर इन सर्विस में 3 प्रतिशत का फार्मूला है. यूनियन के इतिहास में पहली बार सबसे कम बोनस 2019-20 में 8.33% बोनस मिला था. वर्ष 2009-10, 2010-11 और 2011-12 में…
Bahragoda. आगामी समय में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर भाजपा ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को झारखंड का प्रभार सौंपा गया है. जिसके चलते पूर्व सीएम जनसभा को संबोधित करने झारखंड के बहरागोड़ा पहुंचे.थे. लौटने के क्रम में शिवराज सिंह चौहान की कार कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई. यह देख मंत्री की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए. कड़ी मशक्कत के बाद भी कार का पहिया गड्ढे से बाहर नहीं निकला. उसके बाद कार में बैठे शिवराज सिंह सहित अन्य लोगों…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स कंपनी के टाउन डिविजन के फ्रंट लाइन के ठेकेदार, मजदूर और मजदूर नेता के बीच सोमवार को वार्ता हुई. वार्ता में ठेकेदार ने मजदूरों को बोनस, सरकारी दर पर मजदूरी, पीएफ और इएसआइएस देने की बात कही. विगत दिनों मजदूरों ने झामुमो और मजदूर नेताओं से बोनस, सरकारी दर पर मजदूरी, पीएफ और इएसआइएस नहीं देने की शिकायत की थी. जिसके बाद मजदूर संगठन ने ठेका कंपनी के खिलाफ आंदोलन करने की घोषणा कर दी थी. वार्ता में मजदूर नेता राजेश सामंत, जकता सोरेन, पिंकी सिंह, छोटे सरदार, जितेन गोराई, सोनू कुमार आदि मौजूद थे.
Ranchi. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से दिसंबर के पहले सप्ताह तक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करने का आग्रह किया ताकि मौजूदा सरकार को अपना पूरा कार्यकाल समाप्त करने का अवसर मिल सके. वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने एक ही चरण में चुनाव कराने की मांग की तथा अनुरोध किया कि गृह सचिव वंदना दादेल को चुनाव संबंधी कर्तव्यों से मुक्त रखा जाए. कांग्रेस ने भी एक चरण में चुनाव कराने की मांग दोहराई तथा आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए समय पर चुनाव कराने का अनुरोध किया. इससे पहले दिन में,…
Muzaffarpur. बिहार के वैशाली संसदीय क्षेत्र से सांसद वीणा देवी के बेटे राहुल राज की सोमवार देर शाम मुजफ्फरपुर जिले के सरैया इलाके के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद राहुल को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. राहुल के पिता बिहार विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं और उनकी मां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से वैशाली सीट से सांसद हैं. सरैया के पुलिस उपाधीक्षक कुमार चंदन ने पत्रकारों से कहा, “यह घटना तब हुई जब उनकी बाइक को…
Jamshedpur.गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग सोमवार को अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में यूनियन हॉल में हुई. बैठक में यूनियन सदस्यों ने टिनप्लेट डिवीजन को भी टाटा स्टील की तरह सारी सुविधाएं मिलने का मामला उठाया. एक अप्रैल 2024 से टिनप्लेट के कर्मचारियों का ग्रेड डिवीजन लंबित है. बैठक में एनएस ग्रेड और ओल्ड ग्रेड के कर्मचारियों के ग्रेड को समायोजित करने, टाटा स्टील में समायोजित होने के बाद टाटा स्टील की तरह सभी सुविधाएं व सारे नियम जैसे ग्रेड स्ट्रक्चर, स्कॉलरशिप, कैंटीन की सुविधा, अस्पताल की सुविधा, टाउन मेंटेनेंस की सुविधा, प्रमोशन, आदि अन्य सभी सुविधाएं टिनप्लेट…
Jamshedpur.टाटा स्टील द्वारा संचालित यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 59,753 जबकि न्यूनतम 26,957 रुपये मिलेंगे. बोनस का लाभ क्लब के लगभग 90 कर्मचारियों को मिलेगा. बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक खाते में क्लब प्रबंधन मंगलवार तक भेज देगी. यूनाइटेड क्लब प्रबंधन और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन, जमशेदपुर के बीच सोमवार का हुए बोनस समझौते पर क्लब प्रबंधन की ओर से प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट नीरज कुमार सिन्हा, सेक्रेटरी कुमार गोपाल, ट्रेजरर मनीष कुमार श्रीवास्तव व जनरल मैनेजर मो. परवेज ने जबकि यूनियन…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स के प्लांट 3 में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह का प्लांट थ्री में बोनस समझौता और कर्मचारी पुत्रों की बहाली का समझौता करने पर कर्मचारियों ने अभिनंदन किया. मौके पर यूनियन के पदाधिकारी हरदीप सिंह सैनी, अनिल शर्मा, अजय भगत, प्रवीण, सिंटू, नवीन, जायसवाल, बीके झा, संजय मिश्रा, उमेश, भद्रा, सुनील, तिवारी, करजू, डी सिंह, अजय, रवि आदि मौजूद थे. अध्यक्ष, महामंत्री ने कहा कि टाटा मोटर्स की परंपरा रही है बोनस के समय बच्चों का नियोजन.
