Jamshedpur. टाटा स्टील के लाइम प्लांट विभाग में वर्तमान कार्यकाल के लिए जेडीसी का शुभारंभ किया गया. लाइम प्लांट से चुनकर आने वाले टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू जेडीसी सदस्य के रूप में उपस्थित थे. विभागीय ऑफिस बियरर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव चौधरी एवं सहायक सचिव अजय चौधरी मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए. कार्यक्रम में जेडीसी सचिव सह विभागीय परसनल ऑफिसर अनिल यादव ने सभी का स्वागत किया. मौके पर ज्वाइंट कंसल्टेसन की ओर से हेड जॉइंट कंसल्टेसन सुधीर कुमार सिंह ने जेडीसी की कार्यशैली एवं महत्व को साझा किया. जेडीसी के शुभारंभ के अवसर पर…
Author: News Desk
Chaibasa. कांग्रेस भवन में सोमवार को विस चुनाव की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई. बैठक में पश्चमिी सिंहभूम जिला की पर्यवेक्षक रमा खलखो भी उपस्थित रहीं. उन्होंने विधानसभावार जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों से संगठन की मजबूती को लेकर जानकारियां ली. साथ ही सभी प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक की सभी कमिटियों को मजबूत कर लें. भाजपा को को निशाने पर लेते हुए रमा खलखो ने कहा कि झारखंड में भाजपा के लोग इंडिया…
Chakardharpur. हावड़ा से टाटानगर, चक्रधरपुर, बंडामुंडा, राउरकेला होते हुए झारसुगुड़ा तक नयी चौथी रेल लाइन बिछेगी. यह चौथी रेल लाइन चक्रधरपुर रेल मंडल के लिए बड़ा गैम चेंजर होगा. साथ ही झारसुगुड़ा व राउरकेला मेजर यार्ड में रिमॉडलिंग का काम होगा. इन कार्यों से ट्रेनों का परिचालन सुगम हो जायेगा. सभी ट्रेनें समय पर चलेंगी. यह बातें चक्रधरपुर दौरे पर आये दक्षिण पूर्व रेलवे महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने कही. उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशनों में भारतीय रेल काफी कार्य कर रही है. चक्रधरपुर समेत कई बड़े स्टेशनों में पुर्नविकास का कार्य हो रहा है. इससे यात्रियों की सुविधाएं…
Patna. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आयोग ने 70वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में रिकॉर्ड 1957 पदों पर बहाली निकाली है. इसमें सबसे अधिक ग्रामीण विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के 393 पदों और राजस्व पदाधिकारी 287 पदों पर वैकेंसी निकली है. आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 28 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर है. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अनारक्षित श्रेणी के छात्रों को आवेदन में 600 और अन्य को 150 रुपये देने होंगे. बिहार के…
Araria. जोकीहाट प्रखंड के महलगांव थाना के मलहरिया मौजा में 18.79 एकड़ जमीन पर रविवार की देर रात जबरन कब्ज़ा कर रहे लोगों को रोकने गयी पुलिस पर कुछ उपद्रवियों ने तीर-धनुष, लाठी, डंडे से हमला कर दिया. हमले में आधा दर्जन पुलिस अधिकारी व जवान घायल हो गये. हमलावरों के तीर लगने से सब इंस्पेक्टर नुसरत परवीन व सअनि वीरेंद्र कुमार नट बुरी तरह घायल हो गये. डीएसपी रामपुकार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पूर्णिया में भर्ती कराया. नुसरत परवीन की आंख के नीचे कनपटी के…
पटना.जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन छोड़कर जदयू में शामिल होने वाले दलित समाज के बड़े चेहरे श्याम रजक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान की तरफ से सोमवार को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है. साथ ही अरुण कुमार को झारखंड का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने बीते 22 अगस्त को राजद से इस्तीफा दे दिया था. श्याम रजक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को इस्तीफा भेज दिया था,…
लोहरदगा. झारखंड के पलामू जाने के क्रम में कुडू बस स्टैंड में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान का आजसू पार्टी ने स्वागत किया. इस दौरान आजसू के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ झारखंड में सरकार बनाएगी और भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ कर दम लेगी. चिराग ने कहा कि एनडीए के बड़े से बड़ा नेता एवं कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हुए हैं तथा जनता के जाकर इस सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं. अब यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी. इसकी उम्र खत्म हो गई है. उन्होंने…
रामगढ़. जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के अनुसार नया मोड़ के समीप एक ट्रेलर पीबी 10 एचजेड 5084 में बाइक पर सवार तीन युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवक आदित्य कुमार और राजा कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. एक अन्य युवक चंदन कुमार को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. तीनों युवक दिग्वार गांव के निवासी थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर…
रांची. जस्टिस एमएस रामचंद्र राव 25 सितंबर को झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे. राजभवन में राज्यपाल संताेष गंगवार उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव का स्थानांतरण झारखंड हाई कोर्ट किया गया है. वर्तमान में हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस का पद खाली है, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद अभी एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्य कर रहे हैं. जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाई कोर्ट में स्थानांतरित किए जाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को…
रांची. संतान की दीर्घायु, सुखी और निरोगी जीवन के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाता है. यह व्रत हर वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. सनातन संस्कृति में संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए जितिया व्रत की पुरातन परंपरा रही है. बिहार और उत्तर प्रदेश में प्रचलित इस जितिया पर्व में माताएं पूरी एक तिथि निर्जला उपवास रखकर जीमूतवाहन की आराधना करती है. इस व्रत की शुरुआत एक खास और अनोखी परंपरा से होती है, जो व्रत से एक दिन पहले निभाई जाती है. मंगलवार को निर्जला व्रत शुरू…
