Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»राजद का दामन छोड़कर जदयू में शामिल होने वाले श्याम रजक को नीतीश कुमार ने बनाया पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव
    Bihar

    राजद का दामन छोड़कर जदयू में शामिल होने वाले श्याम रजक को नीतीश कुमार ने बनाया पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना.जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने हाल ही में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन छोड़कर जदयू में शामिल होने वाले दलित समाज के बड़े चेहरे श्याम रजक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है.

    जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान की तरफ से सोमवार को पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है. साथ ही अरुण कुमार को झारखंड का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने बीते 22 अगस्त को राजद से इस्तीफा दे दिया था. श्याम रजक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को इस्तीफा भेज दिया था, जिसमें उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद औऱ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की बात लिखी था.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    श्याम रजक के इस्तीफे को लेकर तब तेजस्वी ने कहा था कि उनके पार्टी छोड़ने से राजद की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. इसके बाद इसी महीने एक सितम्बर को बिहार सरकार के मंत्री रहे श्याम रजक दूसरी बार जदयू में शामिल हुए . श्याम रजक को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ी जिम्मेवारी सौंपते हुए पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    लालू-राबड़ी के साथ राजनीति शुरू करने वाले श्याम रजक लंबे समय तक राजद के शासन काल में मंत्री रहे. वर्ष 2005 में राजद का शासन खत्म होने के बाद 2009 में श्याम रजक ने जदयू का दामन थाम लिया था. 2010 में वे नीतीश सरकार में मंत्री बनाये गये थे. 2020 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले श्याम रजक ने मंत्री पद औऱ जदयू की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था औऱ राजद में शामिल हो गये थे. 2020 के विधानसभा चुनाव में लालू-तेजस्वी ने उन्हें गच्चा दे दिया और उन्हें टिकट से वंचित कर दिया था. श्याम रजक राजद के राष्ट्रीय महासचिव पद पर तो थे लेकिन पार्टी की मुख्यधारा से उन्हें अलग थलग कर दिया गया था. ऐसे में उन्होंने पुराने घर में वापसी को ही बेहतर समझा और फिर से जदयू में शामिल हो गए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    shyam rajak apponited as jdu General secretary
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group