Jaipur.रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है, और अब वह वैश्विक मिस यूनिवर्स 2024 पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का फिनाले रविवार को राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में जिसमें रिया विजेता के रूप में उभरीं और मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम किया. फाइनलिस्ट को कई राउंड में भाग लेना था, जिसमें स्विमसूट राउंड, इवनिंग गाउन सेगमेंट और शीर्ष 10 फाइनलिस्ट के लिए प्रश्नोत्तर सत्र शामिल था. रिया ने 51 फाइनलिस्ट के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की और विजयी होकर ताज अपने नाम किया. प्रांजल…
Author: News Desk
Ranchi. जेएसएससी की ओर से आयोजित सामान्य योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) रविवार को संपन्न हो गयी. राज्य के 823 केंद्रों पर दूसरे दिन भी तीन पालियों में परीक्षा ली गयी. इसे दाैरान राज्य में इंटरनेट-मोबाइल डाटा बंद रही. परीक्षा में दूसरे दिन अभ्यर्थियों की उपस्थिति बढ़ कर 58.51 प्रतिशत रही. पहले दिन 21 सितंबर को 3.19 लाख अभ्यर्थियों में से काफी कम उपस्थित रही. लगभग 35 से 45 प्रतिशत के बीच उपस्थिति दर्ज की गयी थी. दूसरे दिन 3.19 लाख अभ्यर्थियों में से 1,86,912 अभ्यर्थी (58.51) उपस्थित रहे. केंद्राधीक्षकों से परीक्षा को लेकर खैरियत रिपोर्ट आने का सिलसिला जारी…
Wilington. अमेरिका के साथ परिवर्तनकारी सहयोग के तहत, भारत को पहला राष्ट्रीय सुरक्षा सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र मिलेगा, जो दोनों देशों में सैन्य हार्डवेयर के साथ-साथ महत्वपूर्ण दूरसंचार नेटवर्क और इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोग के लिए चिप का उत्पादन करेगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच शनिवार को विलमिंगटन में हुई वार्ता के बाद महत्वाकांक्षी भारत-अमेरिका संयुक्त परियोजना की घोषणा की गई. मोदी-बाइडन वार्ता पर एक संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका सेमीकंडक्टर निर्माण साझेदारी को एक ऐतिहासिक समझौता बताया. यह परियोजना भारत सेमीकंडक्टर मिशन में सहायक होगी और भारत सेमी, थर्डीटेक और अमेरिकी स्पेस फोर्स…
Jamshedpur. बाल गणपति विलास की ओर से कदमा में आयोजित गणेश पूजा का रविवार को समापन हो गया. संध्या में भगवान गणपति देव की प्रतिमा को पंडाल से रंकिणी मंदिर के पास लाया गया. जहां विघ्नहर्ता की महाआरती हुई. शोभा यात्रा निकाल प्रतिमा को खरकई नदी में विसर्जित कर दिया गया. इस दौरान विभिन्न देवी-देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. रास्ते भर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगते हरे. इसे सफल बनाने में विलास के सभी सदस्यों का योगदान रहा.
Jamshedpur. महालक्ष्मी मंदिर साकची में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्री राम जन्मोत्सव एवं श्री कृष्णा जन्मोत्सव का व्याख्यान कथा वाचक श्रीधाम वृदांवन से पधारे राजेंद्र जी महाराज ने किया. कथा में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास सपरिवार शामिल हुए. उन्होंने महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया. भक्तों को कथा श्रवण कराते हुए राजेंद्र जी महाराज ने कहा कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा. सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुईं, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था. भगवान की लीला वे स्वयं ही…
Jamshedpur.मानगो पुल के पास रविवार की रात अजीबोगरीब वारदात सामने आयी. मोबाइल छिनतई के बाद युवक भागने लगा तो लोगों ने उसे खदेड़ा. लोगों को पीछे आता देख युवक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पुल से नदी में छलांग लगा दी. इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. इसके बाद युवक को नदी से निकाला गया और एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इधर, जमशेदपुर जीआरपी ने चोरी की तीन मोबाइल के साथ एक युवक को रविवार को गिरफ्तार किया . गिरफ्तार युवक नितिश कुमार गुप्ता मानगो डिमना रोड का रहने वाला…
Jamshedpur. पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत भाजयुमो जमशेदपुर एवं सरायकेला-खरसावां द्वारा रक्तदान शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले युवा रक्तदाताओं को रविवार को सम्मानित किया गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने घोड़ाबांधा स्थित आवास पर सम्मान समारोह आयोजित कर सभी को सम्मानित किया. इस अवसर पर रक्तदान शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेकर रक्तदान करने वाले सैकड़ों युवा शामिल हुए. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि रक्तदान महादान और रक्तदान करने वाला महादानी है. रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं ने सकारात्मक संदेश दिया है कि समाज…
Bokaro: सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट में रहनेवाली श्रीमती सिन्हा के खाते से एक लाख की निकासी साइबर अपराधियों ने कर ली. यह निकासी खाता (उत्कर्ष स्मॉल बैंक) खुलने के तीन दिन के अंदर ही हो गयी. मामले की जानकारी मिलते ही श्रीमती सिन्हा अपने पति व दामाद के साथ सेक्टर-4 थाना पहुंची. थाना में खाता खोलनेवाले बैंक अधिकारी को बुलाया. श्रीमती सिन्हा ने थाना में मामला दर्ज कराया. पुलिस मामला दर्ज कर साइबर सेल के सहारे जांच में जुट गयी है. श्रीमति सिन्हा का कहना है कि 26 अगस्त को खाता खुला. 27 अगस्त को खाता में एक…
Jamshedpur. लखनऊ मंडल के शाहगंज स्टेशन में चलने वाले यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण धनबाद व गोमो स्टेशन होकर चलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. 22 सितंबर से चार अक्तूबर तक ट्रेन संख्या 13307-13308 धनबाद- फिरोजपुर कैंट गंगा सतलज एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13009- 13010 दून एक्सप्रेस वाराणसी- मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़-राय बरेली-लखनऊ होकर चलेगी. 23, 25, 30 सितंबर और दो अक्तूबर को टाटा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 18103 टाटा- अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस जाफराबाद- सुल्तानपुर- लखनऊ होकर चलेगी.
Puri. श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने रविवार को बताया कि पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार के तकनीकी सर्वेक्षण का दूसरा दौर तय समय से एक दिन पहले ही संपन्न हो गया है. पत्रकारों से बात करते हुए श्री पाढ़ी ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा किये गये रत्न भंडार के तकनीकी सर्वेक्षण का दूसरा दौर रविवार को पूरा हो गया है. इसमें लगभग 4 घंटे और 5 मिनट का समय लगा. श्री पाढ़ी ने कहा कि वैज्ञानिक आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआइ) द्वारा नवीनतम…
