Author: News Desk

Jamshedpur. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन झारखंड शाखा की ओर से रविवार को साकची के आइएमए भवन में आयोजित बैठक में मंत्री बन्ना गुप्ता शामिल हुए. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लगभग एक घंटे तक सभी चिकित्सकों की समस्याएं सुनीं और उसे हरसंभव दूर करने का आश्वासन दिया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट को लेकर उन्होंने पूर्व में एक कमेटी बनायी थी. उस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि यह केंद्र सरकार का कानून है. इसमें कुछ संशोधन करने के लिए केंद्र से दिशा-निर्देश लेना होगा. इसपर चिकित्सकों ने कहा कि देश के 15 से अधिक राज्यों…

Read More

Manoharpur. मनोहरपुर थाना क्षेत्र की दो लड़कियों को रोजगार देने के नाम पर बेचने के आरोप में रविवार को ग्रामीणों ने देवर-भाभी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, आरोपी देवर ने दो साल पहले गांव की एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाया. उसके बाद शादी का झांसा और काम कराने के नाम पर बंगाल ले गया. इसके बाद से नाबालिग लड़की का अब तक पता नहीं चला है. वहीं, आरोपी देवर ने बताया कि बंगाल के बाद उस लड़की को पटना ले गया था.…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) में वेस्ट बंगाल जू अथॉरिटी के तहत 10 विभिन्न चिड़िया घरों के लिए आयोजित तीन दिवसीय पक्षी देखभाल और कैप्टिव ब्रीडिंग पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का रविवार को समापन हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोल्हान रेंज के क्षेत्रीय निदेशक (पशुपालन) डॉ. राजेश चौहान मौजूद थे. कार्यक्रम में 14 तकनीकी सत्र आयोजित किये गये थे. जिसमें 7 क्लासरूम और 7 फील्ड विजिट शामिल थे. तकनीकी सत्रों में डॉ. सीमा रानी, डॉ. संजय कुमार महतो, डॉ. संजीत कुमार, दिलीप डे, तारकेश्वर राम, भारत चंद्र महतो ने अपने अनुभव साझा किये. अलीपुर चिड़िया घर के पशु चिकित्सा…

Read More

Jamshedpur. सीजीएल परीक्षा को लेकर दूसरे दिन रविवार को भी झारखंड में इंटरनेट सेवाएं ठप रहीं. इसका सबसे ज्यादा असर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर पड़ा. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. दो दिनों में राज्य भर में करीब दो लाख ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं हो सके. इससे करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ. हालांकि, बैंक, सरकारी कार्यालयों सहित कुछ निजी संस्थानों ने वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क जैसे प्रौद्योगिकी उपकरणों के इस्तेमाल से शटडाउन से खुद को बचाये रखा. मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद रहने से व्यापारी, छात्र और नौकरीपेशा लोगों के साथ ही समाज के लगभग हर वर्ग के लोग परेशान रहे. दुकानों में…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति द्वारा रविवार को साउथ जोन, नार्थ जोन और सेंट्रल जोन बी की बैठक संपन्न हुई. इसमें सभी पूजा कमेटी के लोगों ने अपनी अपनी क्षेत्र की परेशानी से पदाधिकारियों को अवगत कराया. इस मौके पर ट्रैफिक जाम की समस्या सबसे ज्यादा पाया गया. साउथ जोन की बैठक प्रमोथ नगर क्लब में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता परमात्मा मिश्रा ने किया और संचालन राजेश राय ने किया. बैठक में सर्वप्रथम बडौदा घाट पुल पर चर्चा की गयी. परसुडीह , बारीगोड़ा, गदडा मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति से भी दुर्गा पूजा समितियों ने पदाधिकारियों को अवगत…

Read More

Jamshedpur. भारतीय महिला फुटबाल महासंघ (नयी दिल्ली) के चेयरमैन सर्वसम्मति से मोहम्मद कासिम अंसारी चुन लिये गये हैं. साकची स्थित होटल में रविवार को आयोजित वार्षिक आमसभा (एजीएम) में 22 राज्यों के 60 से अधिक प्रतिनिधियों ने एक स्वर में मोहम्मद कासिम के नाम पर मुहर लगा दी. एजीएम की शुरूआत मे मो कासिम अंसारी ने पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय कृष्ण सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा. मीडिया प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भारतीय महिला फुटबाल महासंघ के कार्यों का संक्षिप्त परिचय कराया. महासंघ के महासचिव शेख मोहम्मद जावेद…

Read More

Jamshedpur. रविवार को बारीडीह दुर्गा पूजा मैदान में बिहार-यूपी स्वाभिमान एकता मंच द्वारा यात्रा का आयोजन किया गया. इस दौरान मंच के संयोजक सागर तिवारी ने कहा कि झारखंड में जो हमारे स्थानीयता की बात करेगा, मंच को उसका समर्थन रहेगा. साथ ही बिहार-यूपी स्वाभिमान एकता मंच द्वारा विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी, पश्चिमी, पोटका और जुगसलाई में प्रत्याशी खड़ा किया जायेगा. झारखंड पूर्व बिहार का ही अंग था. यहां वर्षों से बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग रह रहे हैं. वर्तमान परिवेश में हमें बाहरी बताना न्याय संगत नहीं है. जमशेदपुर समेत झारखंड में काफी संख्या में बिहार और…

Read More

Jamshedpur.उलीडीह थाना अंतर्गत मानगो टैंक रोड में शनिवार की रात अभिषेक श्रीवास्तव के घर से 20 हजार रुपये नगद समेत गहनों की चोरी हो गयी. अभिषेक श्रीवास्तव परिवार के साथ छत पर बने कमरे में सोये हुए थे. कारण की नीचे के कमरे में पानी जमा था. देर रात अभिषेक श्रीवास्तव की पत्नी की नींद खुली तो कमरा का दरवाजा बाहर से बंद पाया. चोरों ने कमरा को बाहर से बंद कर दिया था. जिसके बाद अभिषेक श्रीवास्तव व परिवार के अन्य लोग दरवाजा तोड़ कर कमरे से बाहर निकले. जब नीचे के कमरे में गये तो सबके होश उड़…

Read More

Ranchi.झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए चुनाव आयोग की टीम 23 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर रांची आयेगी. टीम का नेतृत्व भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार करेंगे. टीम में तीनों चुनाव आयुक्त शामिल होंगे. चुनाव आयोग की टीम सोमवार की सुबह 11 बजे से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी. इसके बाद दोपहर दो बजे 21 इनफोर्समेंट एजेंसियों के पदाधिकारियों और शाम पांच बजे से राज्य के मुख्य सचिव व डीजीपी के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी लेगी.दिन के 3.30 बजे से आयोग की टीम राज्य के मुख्य निर्वाचन…

Read More

Ranchi. हेमंत सोरेन सरकार की मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत आज से होगी. मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह और कल्पना सोरेन के नेतृत्व में गढ़वा जिला के बंशीधर नगर से सम्मान यात्रा की शुरुआत की जायेगी. यह यात्रा तीन दिनों तक पलामू प्रमंडल में चलेगी. इस दौरान दर्जनों सभाएं आयोजित की जायेगी. सोमवार को गढ़वा के बंशीधरनगर, रमना और मेराल में जनसभाए होंगी. मंगलवार को इस यात्रा के क्रम में गढ़वा, मझिआंव, हैदरनगर, छतरपुर और पाटन में जनसभा को तीनों महिला नेत्री संबोधित करेंगीं. इसके साथ ही रात्रि में मेदिनीनगर के दलित छात्रावास में चौपाल आयोजित की जायेगी. इसमें…

Read More