Author: News Desk

पटना. बिहार में कुछ नदियों का जलस्तर घटने के बावजूद कई जिलों में रविवार को बाढ़ जैसी स्थिति बरकरार रही. बिहार में हालांकि पटना और उसके आसपास के इलाकों में गंगा नदी का जलस्तर घट रहा है लेकिन अन्य जिलों में कई नदियों में जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) द्वारा रविवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार, गंगा के किनारे लगभग 12 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है और निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 12.67 लाख लोग तथा कुल 361 ग्राम पंचायतें प्रभावित…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा थानांतर्गत ग्वाला पट्टी में रहने वाले दो पक्ष के लोगों का आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गया. मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है. घटना 21 सितंबर की है. घटना के संबंध में मनीष कुमार ने उमेश यादव,कमलेश यादव,रमेश यादव,संघाई यादव,सतीष यादव और राहुल यादव के खिलाफ मारपीट कर जख्मी करने का केस दर्ज कराया है. वहीं दूसरी ओर सतीष यादव ने बंटी, सोनी, राम बाबू,रामजी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है.

Read More

Ghatsila. गालूडीह बराज डैम परिसर (दिगड़ी) में रविवार शाम को आठ मौजा के विस्थापितों और ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य दाशमत हेंब्रम ने की. बैठक में सर्वसम्मति से विस्तापितों कमेटी गठित की गयी. इसके अध्यक्ष उपेन सिंह और उपाध्यक्ष सूरज मुर्मू चुने गये. बैठक में विस्थापितों और ग्रामीणों ने कहा कि सुवर्णरखा परियोजना द्वारा हमारी जमीन अधिग्रहण की गयी, लेकिन अब तक कई किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली है. अब भी जमीन का लगान कटा रहे हैं. दिगड़ी से लेकर बेनाशोल तक लगभग छह गांव हैं. परियोजना द्वारा अब तक रास्ते को दुरुस्त नहीं किया…

Read More

Jamshedpur. कीताडीह दुर्गापूजा मैदान के पास रहनेवाले पूर्व डीडीसी सीताराम बारी की पत्नी छाया बारी (63) का टीएमएच में इलाज के दौरान रविवार को सुबह चार बजे निधन हो गया. पांच दिन पहले उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गाय था. वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. अंतिम संस्कार बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में सोमवार को किया जायेगा. अन्य सभी रीति रिवाज के कार्यक्रम चाईबासा स्थित बामेयाबासा ग्राम में संपन्न होंगे

Read More

Jamshedpur. धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया. कार्यालय में निवर्तमान एसडीओ पारुल सिंह ने आइएएस अधिकारी शताब्दी मजूमदार को अपना पदभार सौंपा. दोनों ने एक-दूसरे को पुष्प गुच्छ दिये. पारुल सिंह ने मार्च माह में एसडीओ धालभूम का पद ग्रहण किया था. आइएएस अधिकारी शताब्दी मजूमदार ने बताया कि वे 2020 बैच की कैडर हैं. इसके पहले भी वे जमशेदपुर में प्रशासनिक सेवा प्रदान कर चुकी हैं. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में विधि-व्यवस्था पर उनका फोकस रहेगा. धालभूम एसडीओ रही पारुल सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ अपना काम किया.

Read More

Jamshedpur. भारतीय जनसेवक परिषद की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय की अध्यक्षता में रविवार को हुई. बैठक में इस वर्ष भी 24 सितंबर मंगलवार को लक्ष्मी नारायण कृपा हाॅल, चांदनी चौक, छोटा गोविंदपुर में 27 वां रक्तदान महोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. सम्मान समारोह में गोविंदपुर के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, रजत व कांस्य पदक जीता और अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है वैसे पांच विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा. बैठक में अरविंद साहु, महानगर अध्यक्ष संदीप झा, नरेश गौरा, संजय उपाध्याय,…

Read More

SSC GD Constable Recruitment 2024  SSC GD Constable Recruitment 2024 : अगर आपने भी अपनी दसवीं की पढ़ाई पूरी कर ली है और एक सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है | एसएससी के द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 39481 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी किया गया है | अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो इससे जुड़ी सभी जानकारी हमने इस आर्टिकल के माध्यम से बताया है | इस भर्ती में आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया आप इस आर्टिकल को पढ़कर जान सकते…

Read More

New Delhi. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक नयी राजनीतिक रणनीति के तहत रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जवाब मांगा. केजरीवाल ने यह कहकर मोदी का कद कम दिखाने की कोशिश की कि आरएसएस ही मुखिया है और उसे अपने बच्चों को नियंत्रण में रखना चाहिए. केजरीवाल ने एक रैली में कहा, क्या बेटा अब इतना बड़ा हो गया है कि वह अपनी मां को आंख दिखा रहा है? इस रैली में उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत से पांच सवाल किए. उन्होंने जो सवाल पूछे वे राजनीतिक रूप…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा के सिदो-कान्हू मैदान के पास सौरव कुमार ने हाथ का नस काटकर आत्महत्या कर ली. इसके बाद उसने फांसी लगा ली. उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है. इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. घटना रविवार की है. सौरव आइटीआइ की पढ़ाई कर रहा था. रविवार को उसके घर पर कोई भी नहीं था, तभी उसने कमरा बंद कर आत्महत्या कर ली. जब परिवार के लोग दोपहर को घर पर आये, तो देखा कि दरवाजा बंद है. इसके बाद जब सौरव ने दरवाजा नहीं खोला तो…

Read More

Jamshedpur. घाघीडीह सामुदायिक भवन में रविवार को भारत आदिवासी पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की बैठक हुई. बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. इसमें सभी 11 प्रखंड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.इस दौरान कई लोगों ने भारत आदिवासी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. संगठन का विस्तार करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रतेश डीन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनूप टोपनो, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह मुंडा व कोषाध्यक्ष ज्ञान सिंह बांदिया, गुडाबांदा प्रखंड अध्यक्ष विमल मुंडा व गुड़ाबांदा प्रखंड महासचिव कांद्रा मुर्मू को जिमेदारी दी गयी.नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया. मौके…

Read More