Author: News Desk

भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा झारखंड की ट्राइबल सीटों को लेकर इस बार अलग से रणनीति बनायी गयी गयी है.पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के आने से कोल्हान में पार्टी मजबूत होगी और सीटें भी बढ़ेगी. जल्द ही चुनाव प्रबंधन व चुनाव अभियान समिति का गठन हो जायेगा. चुनाव आयोग के झारखंड दौरे के सवाल पर श्री चौहान ने कहा कि अब चुनाव की घोषणा का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में चुनाव समिति की अगली बैठक होगी. हमारा प्रयास है कि तब प्रत्याशियों की पहली सूची…

Read More

जमशेदपुर. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो के डिमना में बन रहे एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया. उनके साथ डीसी अनन्य मित्तल भी उपस्थित रहे.निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि अक्तूबर महीने से एमजीएम अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू हो जायेगी और मरीजों को लाभ मिलना शुरू हो जायेगा. उन्होंने बताया कि बिजली और पानी की समस्या को दूर करने के लिए विशेष निर्देश दिये हैं. साथ ही पांच करोड़ रुपये का अनकेटेगरी फंड भी अस्पताल को दिया गया है, जिससे जरूरत के संसाधनों का उपयोग इस फंड के तहत किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि डिमना स्थित नये एमजीएम…

Read More

नयी दिल्ली. एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को भारतीय वायुसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है. उनके पास 5,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है. सिंह एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी का स्थान लेंगे. रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि वर्तमान में वायुसेना उप प्रमुख के पद पर कार्यरत सिंह 30 सितंबर को वायुसेना प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. इसने कहा, ‘‘सरकार ने वर्तमान में वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत एयर मार्शल अमरप्रीत सिंह को एयर चीफ मार्शल के पद पर अगले वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया…

Read More

जमशेदपुर. टाटा मोटर्स में शनिवार को 11 प्रतिशत बोनस पर समझौता हुआ. बाई सिक्स कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस मिलेगा. टाटा मोटर्स के 6,600 स्थायी और 1900 बाई सिक्स कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा. समझौते के तहत बोनस के तौर पर कंपनी के स्थायी कर्मचारियों को अधिकतम 63, 872 रुपये मिलेंगे. औसत बोनस राशि 46, 418 रुपये होगी.बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में वेतन के साथ एक अक्तूबर को भेज दी जायेगी. पिछले साल टाटा मोटर्स में 10 प्रतिशत बोनस हुआ था. बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड रवींद्र नरसिंहा कुलकर्णी, एचआर हेड मोहन…

Read More

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी को उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शनिवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई. सक्सेना ने यहां राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आतिशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुषमा स्वराज के बाद, आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं. स्वतंत्र भारत में, आतिशी मुख्यमंत्री पद संभालने वाली 17वीं महिला हैं. नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के तौर पर सौरभ भारद्वाज ने सबसे पहले शपथ ली, जिसके बाद गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और…

Read More

Jamshedpur. आगामी महीनों में दुर्गापूजा, दिवाली और छठ की भीड़ को लेकर रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. त्योहार के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे ने विभिन्न रुटों में 31 पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है. इससे यात्रियों को त्योहारी सीजन में सहूलियत होगी. दपू रेलवे ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है. रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के नाम व नंबर जारी कर दिये हैं. ये 31 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी 06077 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-सांतरागाछी स्पेशल : 21 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार 06078 सांतरागाछी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्पेशल : 23 सितंबर से 2 दिसंबर तक…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल के कर्मचारियों को इस साल करीब 18.37 फीसदी बोनस मिलेगा. शुक्रवार को टाटा स्टील यूआइएसएल प्रबंधन और जुस्को श्रमिक यूनियन के बीच हुए समझौता में यह तय किया गया. हालांकि, कंपनी के कर्मचारियों को बोनस फीसदी के आधार पर तय नहीं किया जाता है. एकमुश्त राशि दी जाती है. इसके तहत इस साल बोनस के मद में 7.91 करोड़ 30 हजार रुपये दिया जायेगा. पिछले साल बोनस के मद में 7.40 करोड़ रुपये दिया गया था. कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में 24 सितंबर को चला जायेगा. कुल 678 कर्मचारियों को बोनस की राशि दी जायेगी. ओल्ड…

Read More

जमशेदपुर. टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में नवंबर माह में फुल टर्म अप्रेंटिस (एफटीए) के लिए बहाली निकलेगी. अप्रेंटिस के उपरांत कंपनी खर्चे पर डिप्लोमा कराया जायेगा. डिप्लोमा के उपरांत नियोजन किया जायेगा. यदि कर्मचारी पुत्र या पुत्री आगे पढ़ना चाहते हैं, तो बीटेक और एमटेक तक की पढ़ाई कंपनी की ओर से अरका जैन विश्वविद्यालय करायी जायेगी. रजिस्टर्ड वार्ड को एफटीए के अंतर्गत ट्रेनिंग देकर उन्हें डिप्लोमा, बीटेक आदि की पढ़ाई की व्यवस्था करके बेहतर प्रशिक्षित मैनपावर को कंपनी में लिया जायेगा. समझौते के तहत 116 ऐसे प्रशिक्षु जो पूर्व में टीएमएसटी और फुल टर्म अप्रेंटिस पूरा कर चुके हैं.…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील में लगातार दूसरे दिन भी उत्पादन प्रभावित हुआ. उत्पादन प्रभावित होने के कारण कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है. उत्पादन को सामान्य करने के लिए पूरी टीम लगातार काम कर रही है. इसको लेकर कई टीम लगातार 24 घंटे से भी अधिक वक्त से काम कर रहा है. अब तक ब्लास्ट फर्नेस से ही हॉट मेटल का प्रोडक्शन नहीं हो रहा है, जिस कारण ब्लास्ट फर्नेस ए टू एफ के साथ साथ जी, एच और आइ ब्लास्ट फर्नेस में प्रोडक्शन नहीं के बराबर हो रहा है. इस कारण एलडी 1, एलडी 2 और एलडी 3…

Read More

न्यूयॉर्क. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. डेलावेयर के विलमिंगटन में स्थित बाइडन के आवास पर बैठक के दौरान, दोनों नेता भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए नए तरीकों की समीक्षा और पहचान करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के अनुसार, द्विपक्षीय बैठक में युद्ध और मोदी की हालिया यूक्रेन यात्रा पर प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है. बाइडन ने अपने आवास पर मोदी…

Read More