Jamshedpur/Ghatsila. कोल्हान से भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा सह जन सभा सोमवार को बहरागोड़ा से शुरू होगी. बहरागोड़ा के ऐतिहासिक चित्रेश्वरधाम मंदिर से यात्रा की शुरूआत होगी. भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को बहरागोड़ा पहुंचेंगे. उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी रहेंगे.उनकी आगवानी जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो व भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी करेंगे. सुबह नौ बजे चित्रेश्वर धाम मंदिर में महिलायें शंख ध्वनि के साथ ऐतिहासिक रथ यात्रा को रवाना करेंगी. यात्रा को लेकर बहरागोड़ा प्रखंड के कालियाडिंगा, उईनाला, केंवला, मुढ़ाकाटी, कापाड़िया…
Author: News Desk
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चार दिनों तक वंदे भारत समेत तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी. कुछ ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी. इसे लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने सूचना जारी कर दी है. जानकारी के मताबिक, 25 से 28 सितंबर तक 20871 हावड़ा राउरकेला, 20872 राउरकेला हावड़ा, 20891 टाटा ब्रह्मपुर वंदे भारत ट्रेन और 26 से 29 सितंबर तक 20892 ब्रह्मपुर टाटा वंदे भारत ट्रेन रद्द रहेगी. जबकि 27 सितंबर को 18119 टाटा जयनगर एक्सप्रेस व 28 सितंबर को जयनगर टाटा एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी. पुरी से योगनगरी तक चलने वाली 18477 व…
Jamshedpur. गदड़ा गांधीनगर में रविवार को 500 फीट नवनिर्मित पेबर्स ब्लॉक पथ का उद्घाटन किया गया. इस विधिवत उद्घाटन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने किया. यह पेबर्स ब्लॉक पथ गांधीनगर में अवधेश साहू के घर से सिपाही जी के घर तक बनायी गयी है. पथ का उद्घाटन होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. इस अवसर पर मिथुन चक्रवर्ती, जितेद्र सिंह, बिरजू पात्रो, विश्वजीत भगत, पहाड़ सिंह, राकेश सिंह, उदय मिश्र, नितिन हांसदा, मुखिया उमेश पुराण समेत अन्य मौजूद थे.
Kanpur. कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेल की पटरी पर रविवार सुबह एक गैस सिलेंडर मिला, जिसके बाद लोको पायलट (चालक) ने मालगाड़ी रोक दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी के लोको-पायलट द्वारा आपातकालीन ब्रेक लगाने के बाद रविवार सुबह एक और ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम हो गयी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब मालगाड़ी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही थी. लगभग एक महीने के भीतर यह तीसरी घटना है, जब रेल सेवा को बाधित करने की कोशिश की गयी है.…
New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को चांदी से बने हस्तनिर्मित प्राचीन रेलगाड़ी का मॉडल उपहार में दिया. यह महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा तैयार की गई एक दुर्लभ और असाधारण कलाकृति है, जो भारतीय धातु शिल्पकला की उत्कृष्टता को दर्शाती है. अधिकारियों ने बताया कि इस प्राचीन कलाकृति में जटिल काम किया गया है और यह 92.5 प्रतिशत चांदी से बनी है. यह कलाकृति भाप इंजन चालित रेलगाड़ी के युग को समर्पित है. यह कलात्मक प्रतिभा और ऐतिहासिक महत्व का मिश्रण है. उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाते हुए इस…
Jamshedpur. झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी ने बिष्टुपुर सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष सह मंत्री रामदास सोरेन की अध्यक्षता में युवा मोर्चा, क्रीड़ा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा समेत सभी विंग के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष की बैठक की. इसमें विधानसभा चुनाव को देखते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मंत्री रामदास सोरेन ने निर्देश दिया कि 15 दिनों के अंदर हर हाल में संगठन का विस्तार करना सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि विस चुनाव को बहुत कम समय रह गया है. विधानसभा चुनाव में वर्ष 2019 की तरह दमदार उपस्थिति को…
New Delhi .रेल मंत्रालय ने त्योहारों के दौरान पुलिसकर्मियों सहित बिना टिकट यात्रियों पर नजर रखने के लिए एक विशेष टिकट जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. रेल मंत्रालय ने 20 सितंबर को 17 जोन के महाप्रबंधकों को लिखे पत्र में बिना टिकट और अनधिकृत यात्रियों के खिलाफ ‘एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर और 25 अक्टूबर से 10 नवंबर की अवधि’ के बीच विशेष अभियान शुरू करने और 1989 के रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई करने को कहा है. विभिन्न रेल मंडलों में चल रहे नियमित अभियान का हिस्सा रहे…
Patna. पूर्व मध्य रेलवे के सुल्तानगंज और रतनपुर स्टेशन के बीच रेलवे के एक पुल के ग्रिडर तक बाढ़ का पानी पहुंच जाने के कारण जमालपुर-भागलपुर रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेन रद्द कर दी गई, जबकि कई अन्य के मार्ग में बदलाव किया गया. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा की ओर से रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक, “जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के सुल्तानगंज और रतनपुर स्टेशन के बीच पुल संख्या 195 के ग्रिडर तक बाढ़ का पानी पहुंच जाने से रात 23.45 बजे से इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बाधित है। जमालपुर-भागलपुर रेलखंड से…
New Delhi. यूपीआई सेवा पर यदि किसी तरह का लेनदेन शुल्क लगाया जाता है, तो 75 प्रतिशत उपयोगकर्ता इसका इस्तेमाल बंद कर देंगे. ‘लोकलसर्किल्स’ के रविवार को जारी एक सर्वेक्षण में यह निष्कर्ष निकाला गया है.सर्वेक्षण के अनुसार, 38 प्रतिशत उपयोगकर्ता अपना 50 प्रतिशत भुगतान लेनदेन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या किसी अन्य प्रकार के डिजिटल माध्यम के बजाय यूपीआई के जरिये करते हैं. सर्वे कहता है कि सिर्फ 22 प्रतिशत यूपीआई उपयोगकर्ता भुगतान पर लेनदेन शुल्क का बोझ उठाने को तैयार हैं. वहीं 75 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अगर लेनदेन शुल्क लगाया जाता है, तो वे यूपीआई का…
बागबेड़ा कॉलोनी स्थित कुंवर सिंह मैदान में “उत्कृष्ट भारत” के तत्वाधान में नि;शुल्क हेल्थ कैंप को सफल बनाने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विशाल सिंह ने किया, बैठक में सम्मानित अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 29 सितम्बर को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक बागबेड़ा कॉलोनी कुंवर सिंह मैदान में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने हेतु उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस…
