Author: News Desk

रांची. हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाइकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाया गया है. उनके स्थानांतरण से संबंधित अधिसूचना भारत सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय ने जारी की है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को चीफ जस्टिस श्री राव के स्थानांतरण की सिफारिश की थी. वर्तमान में झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हैं. जस्टिस राव का जन्म सात अगस्त 1966 को हैदराबाद में हुआ था. उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से बीएससी गणित (ऑनर्स) की पढ़ाई की. 1989 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद से एलएलबी पास किया…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील द्वारा संचालित बेल्डीह क्लब के कर्मचारियों के लिए बोनस समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किया गया. जिसके बाद बेल्डीह क्लब, जमशेदपुर के प्रबंधन और कैंटीन, होटल और रेस्तरां वर्कर्स यूनियन के बीच समझौते के तहत कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस देने पर सहमति बनी. कर्मचारियों को अधिकतम 57, 358 रुपये और न्यूनतम रु. 36,012 रुपये बोनस के तौर पर मिलेगा. बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में 24 सितंबर को भेज दी जायेगी. बोनस से लगभग 70 कर्मचारी लाभान्वित होंगे. समझौते पर प्रबंधन की ओर से चेयरपर्सन अत्रेयी सान्याल, पीके घोष, अयान लाहिरी, विशाल अग्रवाल,राम नारायण…

Read More

धनबाद/कोलकाता. पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार द्वारा पड़ोसी राज्य झारखंड से आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर कथित रूप से प्रतिबंध लगाए जाने के बाद दोनों राज्यों की सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग दो और राष्ट्रीय राजमार्ग चार पर हजारों ट्रक फंस गये हैं. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि झारखंड के ट्रकों को पश्चिम बंगाल के डिबुडीह चेकपोस्ट पर रोका गया. मिश्रा ने कहा, “हमने प्रखंड विकास पदाधिकारी से रिपोर्ट ली है. वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इसकी जानकारी दे दी गयी है.…

Read More

Purnia.बिहार में विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर रैयतों के लिए राहत की खबर है. पूर्णिया में भूमि सुधार और राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि रैयतों को तीन महीने का समय दिया जा रहा है, ताकि रैयत को कागज ढूंढने में परेशानी नहीं हो और इस दौरान सर्वेक्षण टीम में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों को कैथी लिपि को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा. बता दें कि सांसद पप्पू यादव के पिता के निधन के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल पूर्णिया पहुंचे हुए थे. मंत्री ने कहा कि हमने एक फैसला लिया है, अभी हम रैयत को…

Read More

Jamshedpur.रांची साइबर थाना की पुलिस ने साइबर फ्रॉड के केस में 48 वर्षीय इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया है. उसे जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी 14,15,407 रुपये की साइबर ठगी के आरोप में हुई है. वह जमशेदपुर के घोड़ाबांधा तिलता बस्ती का रहने वाला है. साइबर थाना की पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल, एक सिम कार्ड, एक लैपटॉप, चार पासबुक, चार चेकबुक, एक आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया है. साइबर थाना की पुलिस के अनुसार साइबर फ्रॉड की एक घटना को लेकर एक अगस्त 2024 को केस दर्ज हुआ था. इस मामले…

Read More

New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उसने कथित ‘नौकरी के बदले जमीन घोटाले’ से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद पर मुकदमा चलाने को लेकर संबंधित अधिकारियों से अपेक्षित मंजूरी प्राप्त कर ली है. सीबीआई ने विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने की अदालत को बताया कि मामले में करीब 30 अन्य आरोपी हैं जिनके लिए अभियोजन की मंजूरी का इंतजार है और उसने अदालत से अनुरोध किया कि अपेक्षित दस्तावेज हासिल करने के लिए उसे 15 दिन का और समय दिया जाए. अदालत ने सीबीआई को…

Read More

New Delhi. राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने इस शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा के पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर लिखी कविता और भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीद अब्दुल हमीद पर अध्याय को शामिल किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि रक्षा और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण, साहस और बलिदान के मूल्यों का विकास करना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘कविता ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ इसके पीछे…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल शुक्रवार को ‘हैक’ कर लिया गया और उसपर अमेरिकी कंपनी ‘रिपल लैब्स’ निर्मित ‘क्रिप्टोकरंसी’ के प्रचार वाला एक वीडियो दिखाई देने लगा. हालांकि, इस वीडियो में कुछ नहीं था. वीडियो के नीचे लिखा था, ‘‘ब्रैड गार्लिंगहाउस: रिपल रेसपोंड्स टू द एसईसी 2 बिलियन डॉलर फाइन! एक्सआरपी प्राइज प्रेडिक्शन.’ शीर्ष न्यायालय अपनी संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध मामलों और जनहित से जुड़े विषयों की सुनवाई के सीधे प्रसारण के लिए यूट्यूब चैनल का उपयोग करता है. न्यायालय की वेबसाइट पर पोस्ट किये गए एक नोटिस में कहा गया है, ‘सभी को सूचित किया जाता…

Read More

Chaibasa. ज्योति फेलोशिप परीक्षा 22 सितंबर (रविवार) को होगी. इसके लिए चार परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें 758 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. मध्य विद्यालय नोवामुंडी, आदर्श मध्य विद्यालय बड़ाजामदा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जगन्नाथपुर और उच्च विद्यालय कोटगढ़ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन नोवामुंडी तथा ट्राइवल कल्चर सोसाइटी जमशेदपुर की ओर से किया जा रहा है. यह परीक्षा केवल एससी और एसटी विद्यार्थियों के लिए है. फेलोशिप छात्रवृत्ति से क्षेत्र के गरीब तबके के आदिवासी एवं मूलवासी छात्रों को आगे की पढ़ाई करने में काफी मदद मिलेगी.

Read More

Ranchi.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राज्य की सीमा सील कर झारखंड की जनता को सबक सिखा रही हैं और झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री मौन हैं, क्योंकि उनके लिए राजनीति ज्यादा महत्वपूर्ण है. इस साल के अंत में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी हिमंत, भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ में भाग लेने के लिए राज्य (झारखंड) में आए हुए हैं, जिसकी शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साहिबगंज में…

Read More