Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जुगसलाई विधानसभा के बोड़ाम एवं जमशेदपुर प्रखण्ड में विभिन्न पथ के निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने के सम्बन्ध में शुक्रवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रांची पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री इरफान अंसारी जी से मुलाकात की और एक मांग पत्र सौपा और निम्नलिखित कार्य योजनाओं का यथाशीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देने की बात मंत्री से कही. इस पर मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इन सड़कों की स्वीकृति दी जाएगी.. इन सड़कों की स्वीकृति के लिए सौपा ज्ञापन 1.जमशेदपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत…
Author: News Desk
जमशेदपुर. टाटा स्टील के पावर हाउस में शुक्रवार देर शाम एक जोरदार धमाके के बाद आग लग गई. एक के बाद एक लगातार तीन धमाकों के बाद कंपनी के परिसर में भगदड़ मच गई. आसपास के इलाकों में भी लोग परेशान हो गये. अफरा-तफरी के माहौल के बीच कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास जारी है. आग की लपटें इतनी ऊंची हैं कि उन्हें कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है. फिलहाल अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. वहीं, हादसे के बाद कंपनी के कमांड एरिया की बिजली आपूर्ति ठप…
Mumbai. भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि स्वेदशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पश्चिमी नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया है और इससे अरब सागर में समुद्री शक्ति में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी. इसके साथ ही भारतीय नौसेना के पास पश्चिमी मोर्चे पर दो विमानवाहक पोत – आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य हो गए हैं. एक अधिकारी ने बताया कि दोनों विमानवाहक पोत कर्नाटक के कारवार में हैं. पश्चिमी नौसैन्य कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत का स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े में शामिल हो गया है, जो भारतीय नौसेना की…
New Delhi.नीट-यूजी 2024 के प्रश्नपत्र लीक मामले में, अपने दूसरे आरोपपत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप लगाया है कि झारखंड के हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्राचार्य और उपप्राचार्य ने अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रश्नपत्र चुराने की साजिश रची. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पटना की एक विशेष अदालत में यह आरोपपत्र दाखिल किया गया, जिसमें प्राचार्य एहासनुल हक, उपप्राचार्य मोहम्मद इम्तियाज आलम और चार अन्य को नामजद किया गया है. बृहस्पतिवार को दाखिल अपनी रिपोर्ट में सीबीआई ने अमन कुमार सिंह, बलदेव कुमार, सन्नी कुमार और स्थानीय पत्रकार जमालुद्दीन को भी नामजद किया है. उन्हें…
Ranchi. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया कि वह भारतीय मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेताओं की मेजबानी करते हैं लेकिन अमित शाह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के प्रति ‘तिरस्कार’ की भावना रखते हैं. आईयूएमएल के सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, राज्यसभा सदस्य हारिस बीरन तथा विधायक मोहम्मद बशीर ने बृहस्पतिवार को यहां सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि यह एक ‘शिष्टाचार मुलाकात’ थी. शर्मा ने सोरेन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें मोहम्मद अली जिन्ना…
Ranchi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि द्वितीयक कृषि (सेकेंडरी एग्रीकल्चर) ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे सकती है और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) से अपशिष्ट को संपदा में बदलने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. राष्ट्रपति ने यहां आईसीएआर-राष्ट्रीय द्वितीयक कृषि संस्थान (एनआईएसए) के शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा, ‘द्वितीयक कृषि में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की क्षमता है. आईसीएआर को किसानों की आय बढ़ाने के इस लक्ष्य की दिशा में काम करना चाहिए. भारतीय लाख की निर्यात क्षमता पर प्रकाश डालते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि देश के कुल…
Wardha. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘‘सबसे भ्रष्ट’’ पार्टी को ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे हैं. मोदी ने ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ के एक साल पूरे होने पर महाराष्ट्र के वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज आप जिस कांग्रेस को देखते हैं, यह वह पार्टी नहीं है जिसके साथ महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्ति जुड़े थे. मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है. उन्होंने कहा, ‘आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा अंतिम सांस ले रही है. मोदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा विदेश…
Railway NTPC Recruitment 2024 : अगर आप भी एक 12वीं पास छात्र हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में है तो रेलवे ने हाल ही में नॉन टेक्निकल पोस्ट के लिए लगभग 3445 पदों पर भर्ती का आवेदन जारी किया है | रेलवे की इस भर्ती में महिलाएं एवं पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं |अगर आप भी भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो हमने इस आर्टिकल के माध्यम से इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी विस्तार से बताई गई है | इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2024 है | योग्यता इस भर्ती में…
Amravati:. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के इस दावे पर बृहस्पतिवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया कि पिछली सरकार के दौरान तिरुपति के लड्डुओं में पशु चर्बी का इस्तेमाल किया गया था. वाईएसआरसीपी ने नायडू पर राजनीतिक लाभ के लिए घृणित आरोप लगाने का आरोप लगाया है, जबकि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने इस दावे के समर्थन में एक प्रयोगशाला रिपोर्ट प्रसारित की. नायडू ने बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक के दौरान दावा किया कि पिछली वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर…
Ranchi. झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) को लेकर अभ्यर्थियों ने पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र सौंपा है. अभ्यर्थियों ने कहा है कि सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को निर्धारित है. इधर, नक्सली 21 से 27 सितंबर तक स्थापना दिवस मना रहे हैं. इस कारण अभ्यर्थी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इसको लेकर मुख्यमंत्री व जेएसएससी अध्यक्ष को ई-मेल भी किया गया है. अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा को लेकर प्रवेश पत्र भी जारी हो गया है. लगता है सरकार भी निर्धारित समय पर परीक्षा को लेकर अडिग है. पहले…
