Author: News Desk

Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा कि राज्य सरकार दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के साथ सभी समझौतों को रद्द कर देगी क्योंकि निगम द्वारा एक तरफा ढंग से पानी छोड़ने के परिणामस्वरूप दक्षिण बंगाल के जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मोदी को लिखे चार पन्ने के पत्र में उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण बंगाल में 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री से व्यापक तबाही से निपटने के लिए केंद्रीय निधि से तुरंत राशि जारी करने का अनुरोध किया. उन्होंने लिखा,‘ मैं आपका ध्यान…

Read More

New Delhi. झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य इकाई में प्रदेश चुनाव समिति, प्रचार समिति और घोषणापत्र समिति का गठन किया. राज्य इकाई के प्रमुख केशव महतो कमलेश को प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया, जबकि बंधु टिर्की को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष और सुबोधकांत सहाय को प्रचार समिति का नेतृत्व सौंपा गया. कमलेश 31 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का नेतृत्व करेंगे जिसमें अजय कुमार, रामेश्वर उरांव, सुबोधकांत सहाय, राजेश ठाकुर, पी के बालुमूचु और प्रणव झा जैसे नेता शामिल हैं. सभी विधायक और प्रदेश कांग्रेस के सभी मोर्चों के प्रमुख…

Read More

New Delhi. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत गौरव डिलक्स पर्यटन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ट्रेन में 110 पर्यटक सवार हैं जो 10 दिनों तक भारत और नेपाल के विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे. ‘भारत-नेपाल मैत्री यात्रा’ थीम पर आधारित यह वातानुकूलित ट्रेन पर्यटकों को भारत के तीन धार्मिक शहरों अयोध्या, वाराणसी और सीतामढ़ी की यात्रा कराएगी. इसके बाद इन पर्यटकों को सड़क मार्ग से जनकपुर ले जाया जाएगा और नेपाल के कई धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए काठमांडू तक हवाई यात्रा कराई जाएगी. भारत गौरव…

Read More

Itkhori. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए उन्हें देश का ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ करार दिया. सिंह ने कहा कि अब सोरेन को सत्ता से हटाने और पूर्वी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मत देकर उसे सत्ता में लाने का समय आ गया है। इस साल के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. चतरा जिले के इटखोरी में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर उन्होंने कहा, ‘हेमंत सोरेन सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. उन्होंने भारत…

Read More

Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने 22 सितंबर 2024 को वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) तथा सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) की नियुक्ति के लिए होनेवाली प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी है. नयी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी. आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लेना पड़ा. इससे पूर्व 18 अगस्त 2024 को भी परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी. आयोग ने रेंजर के 170 पद तथा एसीएफ के 78 पद पर नियुक्ति के लिए 30 अगस्त 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया था. रेंजर की परीक्षा…

Read More

Ranchi. झारखंड में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनजर शनिवार और रविवार को पांच घंटे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के राज्य सरकार के फैसले को अपनी ‘‘नाकाम’’ व्यवस्था को छिपाने का एक और ‘‘फरमान’’ बताया. आधिकारिक सूचना में झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने की कवायद में शनिवार सुबह आठ बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित रखने की बात कही गई और रविवार को भी इसी अवधि के दौरान सेवाएं स्थगित रहेंगी. भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, ‘जब झारखंड…

Read More

Notification-6015 dt 20.09.2024 – श्री आशीष अग्रवाल, भा.प्र.से. एवं अन्य का स्थानान्तरण पदस्थापन पूर्वी सिंहभूम जिले के कई प्रशासनिक पदाधिकरियों का तबादला हो गया है। इनमें 03 एडीएम, 01 एसडीएम और एक कार्यपालक दण्डाधिकारी शामिल हैं। एसओआर सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर महेंद्र कुमार उप को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में भेजा गया । एनईपी के निदेशक व प्रभारी एडीसी अजय कुमार साव भी बदल दिए गए हैं, उन्हें कोल्हान के परिवहन प्राधिकार के सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है। मानगो नगर निगम के अपर आयुक्त रंजीत लोहरा स्वास्थ्य विभाग में उप…

Read More

Jamshedpur.निर्दलीय विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को बारीडीह स्थित भाजमो के कार्यालय में पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के नेताओं के साथ बैठक की. उन्होंने सभी को चुनावी गतिविधियां तेज करने का निर्देश दिया. इस दौरान सरयू राय ने कहा कि वह 2024 का विधानसभा चुनाव जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से ही लड़ेंगे. सरयू राय ने कहा कि पिछले दिनों पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने झूठा आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की शिकायत पर इंद्रानगर, कल्याण नगर के 150 मकानों को तोड़ने की नोटिस एनजीटी ने दी है. जब बस्तीवासियों के पक्ष में मुकदमा लड़ने का समय आया…

Read More

Railway Apprentice/New Delhi : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (आरआरसी एनसीआर) ने विभिन्न ट्रेड्स में अप्रेंटिसशिप के 1679 पदों पर युवाओं के आवेदन आमंत्रित किये हैं. अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मान्यताप्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ एसएससी/ मैट्रिकुलेशन/ 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. भारत सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना जरूरी है. आवेदन करनेवाले उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 एवं अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को…

Read More

New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और हथियार डालकर आत्मसमर्पण करने की अपील की.उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा. शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले के 55 पीड़ितों को यहां अपने आवास पर संबोधित करते हुए कहा कि 31 मार्च 2026 तक माओवाद को समाप्त कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से नक्सली हिंसा और विचारधारा को मिटाने का फैसला किया है. शाह ने कहा, ‘‘मैं नक्सलियों से अपील करता हूं कि वे हिंसा…

Read More