Author: News Desk

Jamshedpur . झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी एसोसिएशन (जेएकेए) के बैनर तले सेविकाओं ने गुरुवार को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के उपरांत डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये मांग पत्र में सेविकाओं ने मानदेय की जगह वेतन देने, सेवानिवृत्त होने वाली सेविकाओं को एक मुश्त 5 लाख रुपये का भुगतान, आंगनबाड़ी में मिलने वाले पोषाहार मद की राशि समय पर निर्गत करने की मांगे शामिल है. इससे पहले सभी सेविकाएं साकची आम बागान मैदान से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचीं और प्रदर्शन किया.

Read More

Patamda. एसएस प्लस टू हाइस्कूल के 11वीं के छात्र मनीष राज उर्फ अमित (17) का शव गुरुवार सुबह में पुलिस ने कुएं से बरामद किया है. कुआं में लबालब पानी भरा होने के कारण पुलिस ने कांटा के सहारे शव को बाहर निकाला. युवक के सांस चलने की आस में परिवार वाले इलाज के लिए टीएमएच ले गये. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक पटमदा बाजार निवासी सह पारा शिक्षक विनोद सिंह का पुत्र है. परिवार वालों ने बताया कि गुरुवार सुबह 7:00 बजे मनीष अपने घर से ट्यूशन जाने की बात कहकर निकला था. 9 बजे…

Read More

Kolkata.दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा पानी छोड़े जाने पर कई जिलों सहित ग्रामीण हावड़ा के उदयनारायणपुर और आमता में भी बाढ़ आ गयी है. स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार शाम को उदयनारायणपुर के कुलटिकरी पहुंचीं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मैंने पानी नहीं छोड़ने की गुजारिश की थी, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनीं. ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी समझ में यह नहीं आता है कि आखिर बंगाल के लोग इस मैन मेड बाढ़ को क्यों भुगतेंगे? उन्होंने कहा कि डीवीसी ने पांच लाख क्यूसेक से अधिक…

Read More

Jadugoda. जादूगोड़ा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उत्पाद सिपाही के तीसरे चरण के पहले दिन गुरुवार को 1239 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगायी. शुक्रवार को उत्पाद सिपाही बहाली प्रक्रिया का समापन हो जाएगा. ट्रेनिंग सेंटर के एसपी विजय आशीष कुजूर ने कहा कि इस दौड़ में 784 युवक और 160 युवतियां सफल घोषित किये गये. जबकि कुल प्रतिभागियों की संख्या 1239 थी. सभी ने लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत की. शुक्रवार को उत्पाद सिपाही की बहाली प्रक्रिया समाप्त हो जायेगी.

Read More

New Delhi.. उत्तर प्रदेश के रामपुर में बलवंत एन्क्लेव कॉलोनी के पास अराजक तत्वों ने रेल की पटरी पर टेलीफोन तार लगाने में इस्तेमाल होने वाला एक पुराना खंभा रख दिया हालांकि ट्रेन चालक के आपातकालीन ब्रेक लगाने से हादसा टल गया. रेलवे सूत्रों ने यह जानकारी दी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना बुधवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर से लगभग 43 किलोमीटर दूर रुद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन के पास हुई. रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ट्रेन पलटाने की कोशिश की आशंका जताते हुए कहा, 18 सितंबर को रात 10 बजकर 18 मिनट पर ट्रेन संख्या 12091 के…

Read More

Kolkata. पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अधिकतर मांगें मान लिए जाने के बाद आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों ने घोषणा की है कि वे शनिवार से अपना आंदोलन ‘आंशिक रूप से’ खत्म करके राज्य द्वारा संचालित अस्पतालों में आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं में अपनी ड्यूटी आंशिक रूप से शुरू करेंगे. आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के बाद पिछले 41 दिनों से काम से दूर चिकित्सकों ने घोषणा की है कि वे शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन के बाहर अपना धरना समाप्त कर देंगे. धरना समाप्त करने से पहले वे राज्य स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय…

Read More

New Delhi. कांग्रेस ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार द्वारा भारतीय रेल में श्रम बल की कमी पर चिंता जताने का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कटाक्ष किया कि काश ‘रील मंत्री’ अश्विनी वैष्णव में भी इसी तरह की ईमानदारी होती. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक खबर का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रेलवे बोर्ड के नए अध्यक्ष और सीईओ ने भारतीय रेल में श्रम बल की कमी के बारे में चिंता जताई है और ट्रेन के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की है. उन्होंने आवश्यक सुरक्षा श्रेणी में…

Read More

Kolkata. उत्तर 24 परगना के मटिया थानांतर्गत कुलतला इलाके में पांच रुपये के लिए विवाद में एक युवक की पीट कर हत्या कर उसके शव को एक खाल में फेंकने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में गुरुवार को साइकिल गैरेज के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके बाबू मंडल (गैरेज मालिक) और रेहान विश्वास हैं. बताया जा रहा है कि साइकिल रखने के पांच रुपये किराये को लेकर विवाद में ही हत्या हुई है. फिर शव को खाल में फेंक दिया गया था. घटना के 36 घंटे बाद युवक का शव मछुआरे के जाल…

Read More

Ranchi. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार की शाम 6.46 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचीं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन सहित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अनुराग गुप्ता, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा व अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. सात बज कर एक मिनट पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का काफिला एयरपोर्ट से निकल कर हिनू चौक, बिरसा चौक, हरमू रोड (राजपथ) होते हुए सीधे राजभवन पहुंचा. जहां राष्ट्रपति का राजभवन में राज्यपाल ने पुन: स्वागत किया. इसके बाद श्रीमती मुर्मू राजभवन में बनाये गये राष्ट्रपति सुईट में रात्रि विश्राम…

Read More

Jamshedpur. जेडएफ कामर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स (पूर्व में वेबको इंडिया) के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. गुरुवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस कोल लेकर समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 43,380 जबकि न्यूनतम 37,512 रुपये मिलेंगे. बोनस का लाभ 106 कर्मचारियों को मिलेगा. बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में 25 सितंबर को भेज दी जायेगी. बोनस समझौते पर जेडएफ कामर्शियल व्हीकल की जमशेदपुर यूनिट प्रबंधन की ओर से रीजनल आपरेशन आफिसर रवि कुमार, एचआर हेड (जेडएफ इंडिया) जाेसेफ जैक्शन, प्लांट हेड कृष्ण मोहन, डीजीएम (एचआर) गोपीनाथन…

Read More