Chaibasa. तिलाइसुढ़ गांव में गुरुवार सुबह इमली पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटका एक युवक का शव मिला. मृतक की पहचान तांतनगर ओपी क्षेत्र के खेड़ियाटांगर गांव निवासी जांबीरा पूर्ति उर्फ जोकलो (22) के रूप में की गयी है. तिलाइसुढ़ गांव में उसका ससुराल था. सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी होने पर गुरुवार को मृतक के परिजन सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी में आपसी विवाद होने पर गुस्से में पत्नी बालेमा पूर्ति शनिवार को मायके तिलाइसुढ़…
Author: News Desk
Chaibasa. शारदा संगीतालय की ओर से महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका एक अक्तूबर को शाम 6 बजे पिल्लई हॉल में आयोजित होगा. इसकी जानकारी शारदा संगीतालय के संचालक मानस राय ने दी. उन्होंने बताया कि महिषासुर मर्दिनी में नृत्य के साथ संगीत व रंगारंग कार्यक्रम होगा. जिसमें करीब 150 कलाकार होंगे. इस नृत्य नाटिका में मां दुर्गा, मां काली व महिषासुर के रूप में दर्शाया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर कलाकार नृत्य-नाटिका का अभ्यास कर रहे हैं.
Chaibasa. राजनगर के रूंगटा स्टील प्लांट के पास बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल साइकिल सवार व्यक्ति की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार रात मौत हो गयी. मृतक की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के ईचा गांव निवासी संतोष कुमार सिंहदेव के रूप में हुई. संतोष कुमार सिंहदेव साइकिल पर सवार होकर घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर दो युवक तेजी से आये और रूंगटा स्टील प्लांट के एक नंबर गेट के पास सीधे साइकिल को धक्के मार दिया, जिससे वह साइकिल सहित गिर गया. वहीं बाइक सवार भी गिर गये. इस हादसे…
Jamshedpur.टाटा स्टील के एलडी-2 एण्ड स्लैब कास्टर विभाग में वर्तमान कार्यकाल के लिए जेडीसी का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीओएम (एफपी) अनिल पुजारी उपस्थित थे. यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत जेडीसी सचिव आकांश्रा प्रिया ने सभी का स्वागत कर किया. इस मौके पर ज्वाइंट कनस्लेटेशन की ओर से आए प्रतिनिधि ने जेडीसी की कार्यशैली एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला. जेडीसी के मेम्बरों ने अपना परिचय दिया और यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम और कोषाध्यक्ष…
Patna.राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ अपनी जांच के तहत बृहस्पतिवार को बिहार में छापेमारी के दौरान हथियार और चार करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की.एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी. बयान के मुताबिक, साजिश के एक मामले में तीन संदिग्धों के घरों और कार्यालय परिसरों पर छापेमारी की गयी. एनआईए ने जांच में पाया गया कि मगध क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए ये तीनों, भाकपा (माओवादी) के नेताओं को धन और रसद सहायता प्रदान करने में शामिल थे. एनआईए द्वारा जारी एक बयान…
Patna. बिहार कैडर के वर्ष 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने बृहस्पतिवार को अपना इस्तीफा दे दिया. लांडे, पूर्णिया रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर तैनात थे. वह बिहार के दूसरे आईपीएस हैं, जिन्होंने पिछले दो महीने में नौकरी से इस्तीफा दिया है. अगस्त महीने में 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी काम्या मिश्रा ने सेवा से इस्तीफा दे दिया था. वह दरभंगा (देहात) में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं. लांडे ने इस्तीफा देने के बाद संवाददाताओं से कहा, मैंने कुछ निजी कारणों से आईपीएस से इस्तीफा दिया है… लेकिन मैं…
Potka. पोटका थाना की ग्वालकाटा पंचायत की सबरनगर बस्ती में नशे में धुत पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार रात की है. शराब के नशे में पति और पत्नी में विवाद हो गया था. इसके बाद गुस्साये पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. मृतक का नाम रत्नी सबर (30) है, जबकि उसके पति का नाम कोंदा सबर है. पुलिस ने आरोपी पति कोंदा सबर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार शराब के नशे में कोंदा सबर और रत्नी सबर के बीच बुधवार रात में विवाद हो गया. गुस्साये कोंदा…
Ranchi.बैंक खाते से पैसा उड़ाने के लिए साइबर ठग हर दिन अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. ठगी को लेकर गेल (इंडिया) ने सार्वजनिक जागरूकता सूचना जारी की है. कहा है कि फर्जी कॉल का शिकार न बनें. गैस बिल, खाता अपडेट और कनेक्शन काटने की धमकियों से बचें. ऐसे व्यक्तियों के फर्जी एसएमएस और कॉल से सावधान रहें. क्यूआर कोड, एसएमएस या व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजे गये लिंक के माध्यम से कोई भुगतान न करें. यदि आपको ऐसे संदेश या कॉल मिलते हैं, तो तुरंत फोन काट दें. साथ ही टॉल फ्री नंबर 1800123121111 पर संपर्क करें. सहायता के…
Ranchi. पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता की उपस्थिति में झारखंड पुलिस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) के बीच गुरुवार को पुलिस सैलरी पैकेज के लिए एमओयू हुआ. इस एमओयू में डीजीपी की ओर से डीआइजी बजट नौशाद आलम तथा भारतीय स्टेट बैंक की ओर से देवेश मित्तल, उप महाप्रबंधक, आंचलिक कायार्लय, रांची ने हस्ताक्षर कर एक दूसरे को दस्तावेज सौंपे.इस सैलरी पैकेज के तहत पुलिस कर्मियों को कई सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है. कार्यक्रम के अंत में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी का एकाउंट एसीबीआइ में नहीं है, तब उसे यह सुविधा नहीं मिलेगी. इस…
रांची. झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में गर्भवती पत्नी और एक साल की बेटी की हत्या मामले के आरोपित आनंद कुमार दांगी को बरी कर दिया है. हाई कोर्ट की खंडपीठ ने फांसी की सजा पाए आनंद कुमार दांगी को साक्ष्य के अभाव में रिहा किया है. हाई कोर्ट ने यह फैसला फांसी की सजा को कन्फर्म करने को लेकर राज्य सरकार की ओर से दायर याचिका एवं सजा के खिलाफ आनंद कुमार दांगी की अपील पर गुरुवार को सुनाया. सितंबर 2023 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह ने चौपारण थाना क्षेत्र निवासी आनंद कुमार…
