Author: News Desk

रांची. पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों के जरिये लगाए गए आईईडी विस्फोट में 209 कोबरा बटालियन के सीटी-जीडी सुगुमार आर घायल हो गए. पुलिस बल की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय और सीआरपीएफ के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल प्राथमिकी उपचार के बाद जख्मी जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची लाया गया. इसके बाद जवान को राज अस्पताल भेजा गया है. डॉक्टर के मुताबिक उसकी स्थिति स्थिर है. दाहिना पैर और चेहरे में चोट है. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जराईकेला थानान्तर्गत वनग्राम कुलापुबुरू के आस-पास जंगली एवं पहाडी क्षेत्र…

Read More

रांची. वन नेशन, वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी गुरुवार काे अपनी प्रतिक्रिया दी है. गुरुवार को हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा, “एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव लोकतंत्र की मूल भावना पर कुठाराघात है. यह हमारे संघीय ढांचे को कमजोर करने और राज्यों की स्वायत्तता को नष्ट करने का एक षड्यंत्र है. इस प्रस्ताव से लोगों की आवाज दबाई जाएगी और उनके मतदान के अधिकार का अपमान होगा. डिमोनेटाइजेशन की जन-विरोधी एवं असफल नीति की तरह ही यह कदम डी-डेमोक्रेटाइजेशन की तरफ धकेलने का प्रयास…

Read More

हेमन्त सोरेन ने गढ़वा एवं लातेहार जिले को 1197 करोड़ 62 लाख रुपये की 748 योजनाओं की दी सौगात गढ़वा. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित दुलदुलवा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने गढ़वा एवं लातेहार जिले को 1197 करोड़ 62 लाख रुपये की 748 योजनाओं का तोहफा दिया. इसमें गढ़वा जिला अंतर्गत 732 करोड़ 50 लाख 37 हजार 800 रुपये की 113 योजनाओं का शिलान्यास तथा 260 करोड़ 92 लाख 61 हजार रुपये की 22 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है. लातेहार जिले में 109 करोड़…

Read More

चाईबासा. नक्सली संगठनों ने पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू में पोस्टर बाजी की है. घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है. पोस्टर में 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक पार्टी की दो दशकीय (20वीं) वर्षगांठ पूरे क्रांतिकारी जोश व हर्षोल्लास के साथ मनाने और सफल करने की बात लिखी गयी है. साथ ही वर्ग संघर्ष एवं छापामार युद्ध को तेज व व्यापक करने को कहा गया है. निवेदक में पूर्वी रिजनल ब्यूरो (भाकपा माओवादी) लिखा गया है. जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत माइंस के शटल गेट आदि…

Read More

धनबाद. कल तक राहुल गांधी के खिलाफ बयान देने वाले भाजपा विधायक का पुतला फूंकने वाले कांग्रेसी आज अचानक अपनी ही पार्टी के अधिकारियों के खिलाफ गांधी जी की प्रतिमा के समीप हवन कर उनकी भ्रष्ट हो चुकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने लगें. इतना ही नहीं, इन्हें बारह दिनों के भीतर पदमुक्त नही किए जाने पर 13वें दिन इन कांग्रेस पदाधिकारियों की तेरहवीं कर सामूहिक भोज का आयोजन करने की भी घोषणा कर दी. इन दिनों धनबाद कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी के नेता ही अपने पदाधिकारी के खिलाफ न सिर्फ खुलकर विरोध…

Read More

New Delhi.भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के एक जुलाई को प्रभाव में आने के बाद से देशभर में 5.56 लाख से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. नये आपराधिक कानूनों के सुचारु कार्यान्वयन के लिए गृह मंत्रालय ने कई मोबाइल एप्लिकेशन भी विकसित किये हैं जिनमें वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के जरिए सबूतों को जुटाने, उन्हें संग्रहित करने और उन्हें पुन: हासिल करने के लिए ई-साक्ष्य भी शामिल हैं. इस ऐप को 22 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने अपनाया है। चौबीस राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों ने उसे परखा है. भारतीय न्याय संहिता, भारतीय…

Read More

New Delhi.कांग्रेस सांसद शशि थरूर विदेश मामलों से संबंधित संसद की स्थायी समिति की अध्यक्षता करेंगे, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शिक्षा विभाग से जुड़ी समिति का नेतृत्व संभालेंगे. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने यह भी बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कृषि संबंधी स्थायी समिति और ओडिशा के कोरापुट से पार्टी सांसद सप्तगिरी उलका ग्रामीण विकास संबंधी समिति की अध्यक्षता करेंगे. नई लोकसभा के गठन के पश्चात सरकार के साथ लंबी मंत्रणा के बाद मुख्य विपक्षी दल को लोकसभा की विदेश, कृषि और ग्रामीण विकास संबंधी तीन स्थायी समितियों की अध्यक्षता…

Read More

Chaibasa.चाईबासा बस स्टैंड के पास बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 50 वर्षीय सुदेश्वर सिंह की रूप में की गयी है. वे गढ़वा जिला के भावनाथपुर का रहनेवाले थे. घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की है. धक्का मारने के बाद बस तेजी से बस स्टैंड से निकलकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल को उठाकर उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गुरूवार को मृतक सुदेश्वर सिंह और उसका साला विकास कुमार…

Read More

Chaibasa: कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कुदाहातु नहर स्थित पुलिया के रेलिंग में बाइक टकरायी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गितिलपी गांव के सरजोमगुटु टोला निवासी जीत मोहन गोप (20) और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के नुगड़ी गांव निवासी प्रधान बोयपाई (18) के रूप में की गयी. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. जीतमोहन गोप के परिजन ने बताया कि बुधवार को सुबह फुटबॉल मैच देखने के लिए कुमारडुंगी के बामेदीरी गांव गये थे. मैच देखकर शाम करीब सात बजे वे…

Read More

Jamshedpur. सीतारामडेरा बिरसा स्पोर्टिंग क्लब प्रांगण में आदिवासी मुंडा व हो समाज के द्वारा ओत गुरू कोल लाको बोदरा की 105वीं जयंती समारोह मनाया गया. समाज के लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कुनु बानसिंह ने कहा कि लाको बोदरा ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान व प्रगति के लिए समर्पित कर दिया. हो भाषा को संरक्षित व संजोये रखने के लिए वारंग क्षिति लिपि का सृजन किया. यह लिपि न केवल भाषा को जीवित रखने का माध्यम बनी, बल्कि आदिवासी हो समाज की सांस्कृतिक धरोहर को भी आगे बढ़ाने का सशक्त साधन साबित हुई…

Read More