Jamshedpur.. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब(जेएफसी) की टीम 21 सितंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इस सीजन का पहला घरेलू मैच खेलेगी. जेएफसी से मुकाबले के लिए मुंबई सिटी एफसी की टीम गुरुवार को शहर पहुंचेगी. अब तक 12 हजार टिकटों की बिक्री हो चुकी है. जेएफसी के जेनरल मैनेजर प्रशांत गोड़बोले ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक टिकटों की ऑफलाइन बिक्री स्ट्रेट माइल रोड स्थित बॉक्स ऑफिस से भी की जा रही है. उन्होंने बताया कि मैच के अंतिम दिन तक भी टिकटों की बिक्री की जायेगी. पहले मैच में…
Author: News Desk
Jamshedpur.बिरसानगर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ आकाश पटेल को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर की 38 पुड़िया बरामद की गयी है. आकाश पटेल बिरसानगर जोन नंबर- एक का रहने वाला है. उक्त जानकारी सिटी डीएसपी सुधीर कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि एसएसपी को 17 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि बिरसानगर जोन नंबर- एक के पास स्थित मानस दुकान के पास एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. इस दौरान जब पुलिस ने आकाश के घर…
Ranchi: खान विभाग के मंत्री रहते सीएम हेमंत सोरेन के अपने रिश्तेदारों को औद्योगिक क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है. अदालत ने सरकार से यह बताने को कहा है कि प्रार्थी सुनील महतो के प्राथमिकी दर्ज करने के आवेदन पर क्या कार्रवाई की गयी है. प्रार्थी ने एसीबी में हेमंत सोरेन पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. प्रार्थी ने याचिका दाखिल कर कहा है कि हेमंत सोरेन ने लीज आवंटन में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन व साली…
रांची. झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम किसी भी सूरत में वन नेशन वन इलेक्शन को नहीं मानने वाले हैं. उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन के सहारे भाजपा चुनाव की पूरी प्रक्रिया को दूषित करना चाहती है. उन्होंने कहा कि भाजपा निर्वाचित सरकारों के अधिकारों को काटती है, सरकारों को तोडने का काम करती है, दल को तोड़ती है और अपने साथ ले लेती है. इसके लिए भाजपा नेताओं की खरीद-फरोख्त करती है. उनको प्रलोभन देती है. उनको सत्ता पर बैठा देती है या उन पर मुकदमा लाद देती है. भट्टाचार्य बुधवार को हरमू स्थित पार्टी…
रांची. कोतवाली थाना में दिल्ली के पूर्व विधायक भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिवसेना सिंदे गुट नेता संजय गायकवाड पर रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है. कुमार राजा का कहना है की भाजपा के तीनों नेताओं ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा के इशारे पर अभद्र एव अमर्यादित टिप्पणी की है, जिससे पूरा देश गुस्से में है. उनका बयान देश विरोधी है. इसलिए ऐसे लोगों पर कानून सम्मत कार्रवाई करने की जरूरत है. डॉ कुमार राजा का ये भी कहना है…
रांची. झारखंड हाई कोर्ट ने एकीकृत बिहार में वर्ष 1980 के आसपास झारखंड के विभिन्न जिलों में हाई स्कूल में शिक्षक पद पर नियुक्त कर्मियों की सेवा समाप्त करने एवं सेवा निवृत कर्मियों के पेंशन रोकने से संबंधित करीब 20 याचिकाओं की सुनवाई बुधवार काे हुई. मामले में हाई कोर्ट की एकल पीठ ने सभी पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. याचिकाकर्ता का कहना था उनकी नियुक्ति वर्ष 1980, 1982 के आसपास एकीकृत बिहार में हुई थी. उन्हें झारखंड के गुमला, हजारीबाग आदि जिलों में पदस्थापित किया गया था. याचिकाकर्यकर्ताओंं का कहना था कि 35…
Jamshedpur. झारखंड के मेडिकल संस्थानों में नामांकन के लिए चल रही काउंसिलिंग शिड्यूल में बदलाव किया गया है. इसके तहत अब अभ्यर्थी दूसरे राउंड के लिए 24 सितंबर तक अपने पसंदीदा कॉलेज को लेकर च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं. पहले इसकी तारीख 17 सितंबर तक ही निर्धारित थी. वहीं, अगर कोई च्वॉइस फिलिंग में बदलाव करना चाहते हैं तो वह 25 सितंबर तक कर सकते हैं. सीट अलॉटमेंट की जानकारी 27 से 5 अक्टूबर तक दे दी जाएगी. दाखिले और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगी. इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि में अपना नामांकन करा सकते…
Ranchi.झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 सितंबर को बुलायी गयी है. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शाम चार बजे से होगी. प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक में हेमंत सोरेन सरकार जनहित में कई अहम फैसले लेगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद्) की बैठक 20 सितंबर की शाम 4 बजे से होगी. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी. झारखंड कैबिनेट की पिछली बैठक छह सितंबर को बुलायी गयी थी. प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर पेंशन योजना…
Kolkata. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की लागत में घोटाले का बुधवार को आरोप लगाया. इससे पहले रेलवे ने उनके इस दावे को ‘‘गलत सूचना’’ बताकर खारिज कर दिया कि एक ट्रेन की लागत 50 प्रतिशत बढ़ गयी है. दो दिन पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गोखले ने आरोप लगाया था कि एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की लागत 290 करोड़ रुपये से बढ़कर 436 करोड़ रुपये हो गई है. रेल मंत्रालय ने इस आरोप को “गलत सूचना” और “फर्जी खबर” बताकर खारिज कर दिया और कहा कि उसने स्लीपर ट्रेनों…
Ranchi. प्रदेश भाजपा हेमंत सरकार की वादा खिलाफी, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठ से राज्य की बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ राज्य में परिवर्तन यात्रा निकालेगी. परिवर्तन यात्रा को लेकर पार्टी नारा दिया है-न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे. परिवर्तन यात्रा 20 सितंबर से तीन अक्तूबर तक पार्टी के छह सांगठनिक प्रमंडलों में निकाली जायेगी. यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरती हुई लगभग 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यात्रा राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी. यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को दी. उन्होंने…
