Author: News Desk

रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची के दो दिवसीय दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. रांची पुलिस के जरिये राष्ट्रपति की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के तौर पर छह आईपीएस सहित दो हजार जवानों की तैनाती की गई है. राष्ट्रपति का कारकेड जिन-जिन मार्गों से गुजरेगा, वहां पर स्थित ऊंची भवनों को चिन्हित किया गया है. राष्ट्रपति के आगमन से पहले ऊंचे भवनों में पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को…

Read More

रांची. झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में बुधवार काे सुनवाई करते हुए मौखिक कहा कि राज्य के डीसी द्वारा संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठिए नहीं होने की गलत जानकारी दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. साहिबगंज में चार बांग्लादेशी घुसपैठियों की बात कही गई है लेकिन देवघर डीसी ने किसी भी तरह के घुसपैठ होने से इनकार किया है. दूसरी ओर केंद्र सरकार कह रही है कि संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने प्रवेश किया है, जिससे वहां किसी खास समुदाय की आबादी बढ़ गई है. गलत जानकारी देने के लिए कोर्ट डीसी के खिलाफ अवमानना की…

Read More

रांची. झारखंड हाई कोर्ट ने बुधवार काे सुनवाई करते हुए मौखिक कहा कि राज्य सरकार को हर हाल में महिलाओं और नाबालिग बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न रोकने के लिए विशेष पहल करनी होगी. हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि पुलिस प्रशासन इसपर सख्त कार्रवाई करे. स्कूली बच्चों के बसों में लेडी टीचर रहें, ताकि बच्चे सुरक्षित रहें. बस की कंडक्टर महिला हो तो और भी अच्छा होगा. राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया महिलाओं और नाबालिग बच्चों…

Read More

-उत्तरी और पूर्वी घोड़ाबांधा में आयोजित आप की सरकार आपके द्वार में शामिल हुए विधायक Jamshedpur. जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरी घोड़ाबांधा (बारीनगर) पंचायत भवन में और पूर्वी घोड़ाबांधा के पंचायत भवन में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. इस दौरान दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की पारंपरिक शुरुआत की. झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जैसे की मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,फूलो झानो आशिर्वाद योजना, सखी मंडल, जेएसएलपीएस का परिसंपत्ति वितरण, मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना आदि योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियो का…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त उपहार देने के वादे से जुड़ा मुद्दा ‘बहुत अहम’ है और इस प्रवृत्ति के खिलाफ दाखिल याचिकाओं को अपनी कार्यसूची से नहीं हटाएगा. प्रधान न्यायाधीश डी.वाई.चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने वकील और जनहित याचिका दाखिल करने वाले अश्विनी उपाध्याय से कहा कि अर्जी पहले ही आज की कार्य सूची में है और उनपर सुनवाई की जरूरत है. चूंकि, पीठ आंशिक रूप से सुने जा चुके एक अन्य मामले पर सुनवाई कर रही थी, इसलिए इस बात की काफी…

Read More

New Delhi. लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट ने समन जारी किया है. रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दिल्ली की अदालत ने लालू यादव व तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपितों को समन जारी किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पिछले महीने इस केस में आरोपितों के खिलाफ एक पूरक आरोप पत्र दायर किया था. इसपर बुधवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने ईडी के चार्जशीट को संज्ञान में लेकर आरोपितों को समन भेजा है. वहीं पहली बार इस केस में तेजप्रताप यादव को भी समन जारी…

Read More

New Delhi. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चंद्रयान मिशन को लेकर अहम फैसले किए हैं. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि चंद्रयान 4 मिशन का विस्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि इसका अगला कदम चंद्रमा पर मानव मिशन भेजना है. कैबिनेट की बैठक में इस दिशा में सभी प्रारंभिक चरणों को मंजूरी दे दी गई है. कैबिनेट के फैसले में सरकार ने अपने वीनस ऑर्बिटर मिशन, गगनयान फॉलो-ऑन और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन के साथ-साथ अगली पीढ़ी के लॉन्च वाहन विकास को भी मंजूरी दी गई.चंद्रयान-4 अभियान के प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के लिए कुल करीब 2100 करोड़ रुपये की धनराशि…

Read More

Kolkata.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा मैथन और पंचेत बांधों से अनियंत्रित रूप से पानी छोड़े जाने के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात ‘मानव निर्मित’ हैं. हुगली जिले के प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहीं बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि डीवीसी ने 3.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस तरह से पानी छोड़ना पहले कभी नहीं हुआ था। डीवीसी ने 3.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है. मैंने डीवीसी के अधिकारियों और झारखंड के मुख्यमंत्री से…

Read More

New Delhi.‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली समिति ने वन नेशन वन इलेक्शन की संभावनाओं पर मार्च में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. बता दें, उच्च स्तरीय समिति ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने की भी सिफारिश की थी. एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष पेश की गयी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मार्च में…

Read More

रांची. झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) ने बिजली बिल माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत जेबीवीएनएल ने योजना का प्रचार-प्रसार भी करना शुरू कर दिया है. जेबीवीएनएल के एमडी के अनुसार मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाल योजना के तहत लोगों का बिजली बिल माफ किया जा रहा है. इसके तहत उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ किया जायेगा. उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिये किसी तरह का आवेदन नहीं भरना है. सिर्फ उपभोक्ताओं को अपने नजदीकी बिजली कार्यालय में जाकर संबंधित अधिकारी से मिल कर इसकी जानकारी देनी होगी. जेबीवीएनएल ने लोगों से अपील की है…

Read More