Jamshedpur. भारत सेवाश्रम जमशेदपुर शाखा के स्वामी सेवात्मानंद महाराज (अजीत महाराज) का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान मंगलवार शाम चार बजे अंतिम सांस ली. वे वर्ष 1987 से भारत सेवाश्रम से जुड़े हुए थे. तीन साल तक वे भारत सेवाश्रम जमशेदपुर शाखा के सचिवभी रहे. स्वामी सेवात्मानंद महाराजकुष्ठ रोगियों के प्रोजेक्ट के इंचार्ज थे. जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह नौ बजे पार्वती घाट बिष्टुपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Author: News Desk
New Delhi.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मंगलवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नामित मुख्यमंत्री आतिशी ने नई सरकार बनाने का अपना दावा पेश किया. इस घटनाक्रम को दिल्ली में लगभग पांच महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बढ़त हासिल करने की एक रणनीति के रूप में देखा जा रहा है. केजरीवाल ने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। उन्होंने तब कहा था कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ देगी. आबकारी नीति ‘घोटाले’ में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे और…
Jamshedpur.टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी की ओर से संचालित टाटा स्टील जू (चिड़ियाघर) का विस्तारीकरण के तहत टाटा ज़ू में नए मेहमानों की एंट्री करायी जा रही है. अब टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने अपने नए आकर्षण, प्लेन ज़ेब्राओं को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने की घोषणा की. इन खूबसूरत ज़ेब्राओं को आज जमशेदपुर के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (डीएफओ) शबा आलम अंसारी ने अस्थायी बाड़े में छोड़ा, जिससे उद्यान के विविध वन्यजीव संग्रह में और इज़ाफा हुआ है. यह आकर्षक ज़ेब्रा अपनी अनूठी उपस्थिति और चंचल स्वभाव से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध करेंगे. इस आयोजन के दौरान कई विदेशी पक्षियों को भी…
Jamshedpur. टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा ब्लूस्कोप स्टील इम्पलाइज यूनियन ने अपने कर्मचारियों को बोनस से पहले परफॉर्मेंस मैनेजमेंट स्कीम का तोहफा दिया. टाटा ब्लूस्कोप एम्पलाइज यूनियन और टाटा ब्लूस्कोप मैनेजमेंट के बीच बहुत वर्षों से लंबित परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम का समझौता हुआ. इसमें मैनेजमेंट की तरफ से टाटा ब्लूस्कोप स्टील के एमडी अनूप त्रिवेदी, सीएचआरओ नीना बहादुर, प्लांट हेड इंद्रनील विश्वास, एजीएम एचआर राजेश त्रिपाठी, नवल प्रसाद, द्वितीमान हजरा, रिचा पांडेय, डीजीएम फाइनेंस पीयूष कुमार उपस्थित थे. यूनियन के तरफ से टाटा ब्लूस्कोप यूनियन के अध्यक्ष राकेशश्वर पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष विजय खा, जनरल सेक्रेटरी संजय कुमार सिंह, डिप्टी…
Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबांकी डैम में नहाने के दौरान एक युवक डूब गया. युवक की पहचान शशिकांत शर्मा की गयी है, जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार शशिकांत शर्मा मंगलवार को अपने पांच दोस्तों के साथ दोपहर में छोटा बांकी डैम में नहाने गया था. नहाने के क्रम में वह गहरे पानी की ओर चला गया और वहीं डूब गया. स्थानीय लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसको खोजा नहीं जा सका. मिली जानकारी के अनुसार, साकची स्ट्रेटमाइल रोड के पास रहनेवाला शशिकांत शर्मा ई रिक्शा चलाता है. स्थानीय पुलिस एवं रेस्क्यू…
Gaya. बिहार के गया में पितृपक्ष मेला मंगलवार से शुरू हो गया. अधिकारियों ने बताया कि विष्णुपद मंदिर में होने वाले मेले में देश भर से 15 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों द्वारा अपने पितरों का ‘पिंडदान’ किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रेम कुमार और संतोष कुमार सुमन के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में 16 दिवसीय इस मेले का मंगलवार को उद्घाटन किया. दुनिया भर से हिंदू अपने पूर्वजों के लिए फल्गु नदी किनारे स्थित विष्णुपद मंदिर में ‘पिंडदान’ की रस्म निभाने के…
New Delhi. पैरालिंपिक पदक विजेताओं की वस्तुएं और अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति समेत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले 600 से अधिक तोहफों और स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी मंगलवार से शुरू हो गयी. ऑनलाइन नीलामी के छठे संस्करण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हुई, जो मंगलवार को 74 वर्ष के हो गए. ई-नीलामी का पहला संस्करण जनवरी 2019 में आयोजित किया गया था. संस्कृति मंत्रालय के अनुसार नीलामी का एक हिस्सा भारत के वीर योद्धाओं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा देश के इतिहास के गौरवशाली अध्यायों का जश्न मनाता है.…
Mujaffarpur. बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मुजफ्फरपुर जिले के पारू इलाके में एक सरकारी कार्यालय के परिसर से शराब की 135 बोतलें बरामद कीं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने इस मामले में चिंतामनपुर पंचायत की महिला मुखिया के पति मोती राम और छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया. मद्य, निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग के निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने संवाददाताओं को बताया, गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने मुजफ्फरपुर के पारू क्षेत्र के फंदा गांव में एक सरकारी भवन के परिसर में कल रात्रि छापेमारी कर विदेशी…
Jamshedpur. टाटा स्टील की कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतु राज सिन्हा ने गम्हरिया में एक नए पावर यूटिलिटी बिल एवं कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (पीएसडी एवं यूटिलिटी बिलिंग) वीपी सिंह और डिविजनल प्रबंधक (यूटिलिटी बिलिंग) किरण कुमार भी मौजूद थे. यह नई सुविधा आईसीआईसीआई बैंक के बगल में मेघराज टॉवर की पहली मंजिल पर और लाल बिल्डिंग चौक के पास एचडीएफसी बैंक के सिटी स्टाइल के सामने स्थित है. यह उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से कई तरह की सेवाएं प्रदान करती है. यह नई पहल उपयोगिता बिलिंग सेवाओं को…
New Delhi. कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है. वे कैंडिडेट्स जो पहले अप्लाई न कर पाए हों, वे अब फॉर्म भर दें. अब इस एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. इसके तहत अब कैंडिडेट्स कैट 2024 के लिए 20 सितंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं. कैट देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से छात्र आईआईएम और अन्य शीर्ष बी-स्कूलों में प्रवेश पा सकते हैं. यह परीक्षा कॉरपोरेट क्षेत्र में करियर का बेहतरीन विकल्प प्रदान करती है. आप…
