New Delhi. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने झारखंड में गंगा प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण से संबंधित कार्यवाही में सहायता करने में विफल रहने पर झारखंड सरकार पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है. एनजीटी ने एक विशेष पीठ का गठन किया है, जिसका कार्य प्रत्येक राज्य और जिले में गंगा प्रदूषण से निपटना है। इसमें ऐसे राज्य और जिले आते हैं, जहां से गंगा और उसकी सहायक नदियां बहती हैं. पिछले साल नवंबर में एनजीटी ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्य सचिवों से गंगा प्रदूषण पर विशिष्ट जानकारी मांगी थी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण के…
Author: News Desk
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने समूचे देश में प्राधिकारियों को उसकी इजाजत के बिना आपराधिक मामलों में आरोपियों की संपत्ति को ध्वस्त नहीं करने का निर्देश देते हुए मंगलवार को कहा कि अगर अवैध रूप से ध्वस्तीकरण का एक भी मामला है तो यह हमारे संविधान के मूल्यों के विरुद्ध है. न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने स्पष्ट किया कि उसका आदेश सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों आदि पर बने अनधिकृत ढांचों पर लागू नहीं होगा. पीठ ने कहा, यदि अवैध ध्वस्तीकरण का एक भी उदाहरण है…तो यह हमारे संविधान के मूल्यों के विरुद्ध है. शीर्ष…
New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. केंद्रीय गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा कि रेल दुर्घटनाएं कराने की कोई भी साजिश लंबे समय तक नहीं चल पाएगी और सरकार देशभर में 1.10 लाख किलोमीटर लंबे रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा के लिए जल्द एक योजना का अनावरण करेगी. शाह का यह बयान देश में पिछले दिनों हुईं रेल दुर्घटनाओं की पृष्ठभूमि में आया है. इनमें अधिकतर में रेलवे पटरियों पर अवरोधक रखे गए थे और तोड़फोड़ एवं नुकसान पहुंचाने की…
Bhuvaneshvar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस और उसका ‘इकोसिस्टम’ उनके गणेश पूजा में भाग लेने से नाराज है. भुवनेश्वर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणेश पूजा में भाग लेने पर विपक्षी दलों की आलोचनाओं के परोक्ष संदर्भ में यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ‘गणेश उत्सव हमारे देश के लिए केवल आस्था का पर्व नहीं है. इसने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. मोदी ने कहा, ‘उस समय भी फूट डालो और राज करो की नीति पर चलने वाले अंग्रेज गणेश…
New Delhi. आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया. वित्त, शिक्षा और राजस्व सहित 14 विभागों का जिम्मा संभाल रहीं आतिशी (43) उन लोगों में शामिल थीं जिन्होंने केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान राज्य की बागडोर संभाली. कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. केजरीवाल उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना से शाम…
Bhuvaneshvar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के विकास के लिए महिला सशक्तीकरण को महत्वपूर्ण बताते हुए मंगलवार को प्रदेश सरकार की महिला केंद्रित योजना ‘सुभद्रा’ की शुरुआत की और राज्य में 3,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का अनावरण किया. प्रधानमंत्री ने राज्य में 2,871 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया. उन्होंने यहां जनता मैदान में एक कार्यक्रम में 1,000 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी अनावरण किया. सुभद्रा योजना के तहत 21 से 60 साल आयुवर्ग की सभी पात्र लाभार्थियों को 2024-25…
ओला ने हाल ही में अपना सबसे अलग दिखने वाला इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च किया है इस गाड़ी में आपको फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ कई एडवांस्ड टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी अगर आप भी अपने लिए एक इलेक्ट्रिक बाइक लेने का मन बना रहे हैं तो बोला कि यह फ्यूचरिस्टिक बाइक आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है | ओला अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर एक से बढ़कर एक गाडियां लांच करती आ रही है जो भारतीय ग्राहकों को बेहद पसंद भी आती है | इस गाड़ी से जुड़ी सभी जानकारी हमने इस आर्टिकल में बताया है | Ola Roadster…
वंशावली के लिए एफिडेविट करवाने और पंचायत प्रतिनिधि से बनवाने की जरूरत नहीं है. बिहार भूमि अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने बिहार भूमि विशेष सर्वेक्षण को लेकर भूस्वामियों को जारी नोटिस में पॉइंट टू पॉइंट दस्तावेज तैयार करने की जानकारी दी गयी है. जिसके आधार पर पुश्तैनी जमीन आपके नाम पर दर्ज होगी. सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसके लिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार ने साफ किया है कि अब वंशावली के लिए एफिडेविट करवाने और पंचायत प्रतिनिधि से बनवाने की जरूरत नहीं है. 12 प्रकार के दस्तावेज आयेंगे काम कैडस्टूल खतियान, रिविजनल…
New Delhi.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2024-25 में की गई घोषणा के अनुरूप बुधवार को ‘एनपीएस वात्सल्य’ योजना की शुरुआत करेंगी. सीतारमण एनपीएस वात्सल्य की सदस्यता के लिए एक ऑनलाइन मंच की भी शुरुआत करेंगी. वह इस योजना पर एक विवरणिका जारी करने के अलावा अवयस्क ग्राहकों को ‘स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या’ (पीआरएएन) कार्ड भी वितरित करेंगी. वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी. एनपीएस वात्सल्य योजना की शुरुआत के मौके पर देशभर में लगभग 75 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. अन्य स्थान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे. सीतारमण ने वित्त वर्ष…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स, कमिंस, टीएसडीपीएल, टिमकेन, टिनप्लेट सहित शहर की तमाम कंपनियों में मंगलवार को सेंट्रल पूजा का आयोजन किया गया है. टाटा मोटर्स में सेंट्रल पूजा कंपनी के जनरल ऑफिस के पास होगा. यहां दोपहर 12.30 बजे तक टाटा मोटर्स प्लांट के गेट खुले रहेंगे. यहां कोई भी विश्वकर्मा पूजा में शामिल हो सकता है. सामूहिक पूजा में प्लांट हेड से लेकर तमाम अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी सहित सभी कर्मचारी और उनके परिजन शामिल होंगे. इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. कर्मचारियों को पूजा में प्रसाद के तौर पर सोनपापड़ी मिलेगी. वितरण के लिए…
