Author: News Desk

Mujaffarpur. बिहार सरकार के मद्य निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मुजफ्फरपुर जिले के पारू इलाके में एक सरकारी कार्यालय के परिसर से शराब की 135 बोतलें बरामद कीं. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने इस मामले में चिंतामनपुर पंचायत की महिला मुखिया के पति मोती राम और छह अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया. मद्य, निषेध एवं उत्पाद शुल्क विभाग के निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने संवाददाताओं को बताया, गुप्त सूचना के आधार पर अधिकारियों ने मुजफ्फरपुर के पारू क्षेत्र के फंदा गांव में एक सरकारी भवन के परिसर में कल रात्रि छापेमारी कर विदेशी…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील की कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतु राज सिन्हा ने गम्हरिया में एक नए पावर यूटिलिटी बिल एवं कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (पीएसडी एवं यूटिलिटी बिलिंग) वीपी सिंह और डिविजनल प्रबंधक (यूटिलिटी बिलिंग) किरण कुमार भी मौजूद थे. यह नई सुविधा आईसीआईसीआई बैंक के बगल में मेघराज टॉवर की पहली मंजिल पर और लाल बिल्डिंग चौक के पास एचडीएफसी बैंक के सिटी स्टाइल के सामने स्थित है. यह उपभोक्ताओं की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से कई तरह की सेवाएं प्रदान करती है. यह नई पहल उपयोगिता बिलिंग सेवाओं को…

Read More

New Delhi. कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है. वे कैंडिडेट्स जो पहले अप्लाई न कर पाए हों, वे अब फॉर्म भर दें. अब इस एग्जाम के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है. इसके तहत अब कैंडिडेट्स कैट 2024 के लिए 20 सितंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं. कैट देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से छात्र आईआईएम और अन्य शीर्ष बी-स्कूलों में प्रवेश पा सकते हैं. यह परीक्षा कॉरपोरेट क्षेत्र में करियर का बेहतरीन विकल्प प्रदान करती है. आप…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के समता नगर में 48 वर्षीय प्रदीप महापात्रा ने मंगलवार को पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. प्रदीप मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था और किराए के मकान पर 4 से 5 महीने से समता नगर में रहकर मजदूरी का काम कर रहा था. इसकी जानकारी देते हुए मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम 8:00 बजे स्थानीय लोग के द्वारा उन्हें आत्महत्या की सूचना मिली जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को तोड़कर प्रदीप महापात्रा को फंदे से उतरा और फिर शव को…

Read More

Gajiabad. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सड़कों के रखरखाव करने वाली एजेंसियों व ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले ‘आपरेटर’ को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. ‘स्वच्छता ही सेवा 2024 – स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ अभियान के तहत पौधरोपण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ का उद्घाटन करने के लिए गाजियाबाद पहुंचे गडकरी ने ‘ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (ईपीई)’ का निरीक्षण किया. इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार लोगों को जमकर फटकार लगायी. गडकरी ने कटाक्ष के लहजे में कहा, ‘मैंने लंबे समय के बाद ईस्टर्न पेरिफेरल…

Read More

New Delhi. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में बंपर वैकेंसी निकली है. दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. कुल 1497 रिक्तियों की घोषणा की गई है साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए 4 अक्टूबर तक आवेदन कर पाएंगे. एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए जाना होगा. यह वेबसाइट sbi.co.in है. आवेदन के लिए मात्र 750 रुपए शुल्क के तौर पर भुगतान करने होंगे. कुल पद 1497 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर डिप्टी मैनेजर (सिस्टम) प्रोजेक्ट…

Read More

Government Job: शिक्षित युवाओं के लिए इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च में नौकरी का मौका सामने आया है. यहां आईटीआई, अपरेंटिसशिप की भर्ती की सूचना सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुरूप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर को शुरू हो चुका है. आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर तक चलेगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपरेंटिसशिप के लिए चयन मेरिट के आधार पर होगा. इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च (IGCAR) ने आईटीआई ट्रेड अपरेंटिसशिप की भर्ती निकाली है. इसके तहत 198 रिक्त पदों पर भर्ती होगी. प्राप्त नोटिफिकेशन के अनुसार, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन जैसे ट्रेड में भर्तियां…

Read More

रांची. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार काे प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर और 100 दिन के कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. साथ ही कहा कि तीसरे कार्यकाल के 100 दिन की उपलब्धियां बेमिसाल हैं. इन सौ दिनों में तीन लाख करोड़ की योजनाएं स्वीकृत हुईं. देश का सम्मान दुनिया में बढ़ा. बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार काे पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 4 (पीएमजीएसवाई-IV) तहत 49,000 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता से 25,000 अनकनेक्टेड गांव में…

Read More

Jamshedpur.जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लुआबासा के खैरबनी सामुटोला में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन एसएमसी सामुटोला द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनकी हौसला अफजाई की. मौके पर विधायक ने खिलाडिय़ों से कहा कि वे खेल को खेल की भावना से ही खेलें. गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है. खेल जीवन में अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्ति का प्रमुख साधन होता है. प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार 50000 रुपया (बाबा…

Read More

New Delhi. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय प्रचार एवं मीडिया संचार प्रमुख प्रमोद पेठकर ने सोमवार को कहा कि भारत में सभी जनजातियां मूल रूप से हिंदू हैं. कुछ लोग इसके सदस्यों को ‘सरना’ जैसे अन्य धर्मों से जोड़ कर आदिवासी समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. झारखंड और उसके पड़ोसी राज्यों के विभिन्न समूह मांग कर रहे हैं कि ”सरना” को आदिवासियों का धर्म घोषित किया जाए, क्योंकि उनकी प्रथाएं और पूजा पद्धति हिंदुओं और देश के अन्य सभी धर्मों से अलग हैं. इस दृष्टिकोण का समर्थन…

Read More