Jamshedpur. एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर आठ पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है. इसमें पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को जादुगोड़ा अंचल भेजा गया है. वहीं पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव को टेल्को अंचल प्रभारी बनाया गया है. पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता को धालभूमगढ़ अंचल,पुलिस निरीक्षक, संजय जनक मुर्ति को मुसाबनी अंचल, पुलिस निरीक्षक वैजनाथ कुमार को घाटशिला अंचल प्रभारी बनाया गया. पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार को सीसीआर में पदस्थापित किया गया. इसके अलावे व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के सुरक्षा प्रभारी पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार को बनाया गया. वहीं पुलिस निरीक्षक शंकर कुमार को साकची यातायात का थाना प्रभारी…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर आई हॉस्पिटल प्रबंधन और यूनियन के बीच सोमवार को 18.5 प्रतिशत बोनस समझौते पर हस्ताक्षर हुआ. समझौते के तहत अस्पताल के कर्मचारियों को अधिकतम 76, 000 रुपये और न्यूनतम 66, 745 रुपये मिलेंगे. बोनस की राशि 19 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में भेज दी जायेगी. बोनस समझौते पर जमशेदपुर आई हॉस्पिटल के सचिव सह अधीक्षक डॉ एसपी जखनवाल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार रांगा, मेंबर विशाल व श्वेता तिवारी व जमशेदपुर हॉस्पिटल इंप्लाइज यूनियन की तरफ से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, वाइस प्रेसिडेंट मीरा कुमारी, महासचिव बीके डिंडा, सहायक सचिव सुशांत खलको, पार्वती मिश्रा, पूनम एस तिर्की, पंकज सोना…
Jamshedpur. उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में जान गंवाने वाले बर्मामाइंस के युवक मुर्मूल्ला सुरया के घर जाकर उनके परिवारजनों से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी मिले. भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने परिवार से फोन पर बात की. उन्होंने भाजपा की तरफ से एक लाख रुपये की मदद का भरोसा दिया. साथ ही ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी परिवार से बात की. रघुवर दास ने भी पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की मदद करने की बात कही. कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि पूर्व में 15 युवकों की मौत के बाद भी सरकार…
Ranchi.झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार और भाजपा को आगाह किया है कि भविष्य में अगर कोई सरकारी कार्यक्रम आपके हुए, तो उसे पार्टी के साथ संंलग्न न करें. राजनीतिक दल का कार्यक्रम एकदम अलग है और सरकारी कार्यक्रम अलग होता है. कभी देखा है कि कोई प्रधानमंत्री चुनावी सभा के लिए 130 किमी भागता है. मतलब सत्ता के लिए सब कुछ करेंगे. घर तोड़ेगे, पार्टी तोड़ेंगे, विधायक तोड़ेंगे, नहीं तो खरीद लेंगे, इसमें सफल नहीं होंगे, तो जेल भेजेंगे, झूठे केस डालेंगे. भट्टाचार्य सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में बोल…
Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवर्तन महारैली के ठीक अगले ही दिन सैंकड़ों बैनर पोस्टर को फाड़ दिया गया. साकची और बिस्टुपुर के मध्य स्ट्रेट माईल रोड, जेआरडी स्टेडियम मार्ग सहित गोपाल मैदान मुख्य मार्ग इत्यादि जगहों पर लगे पीएम नरेंद्र मोदी के फटे हुए पोस्टर का स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर भाजपा नेताओं तक पहुंचाया.वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने मामले में संज्ञान लेकर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर से दूरभाष पर बात की और उनसे अविलंब इस मामले में संलिप्त अभियुक्त के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई का अनुरोध…
Pakur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पाकुड़ में ऐसे-ऐसे लोग मौजूद हैं, जिनके पास बांग्लादेश और झारखंड दोनों जगहों के वोटर कार्ड हैं. ऐसे लोगों को दूध से मक्खी की तरह निकाल फेंकेंगे. घुसपैठियों ने हमारे आदिवासियों के गांव और जमीन पर कब्जा कर रखा है. आनेवाले दिनों में आदिवासियों को उनके गांव-जमीन वापस दिलाये जायेंगे. श्री सोरेन सोमवार को पाकुड़ जिले हिरणपुर प्रखंड के डांगापाड़ा फुटबॉल मैदान में आयोजित ‘मांझी परगना वैसी महासम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे. श्री सोरेन ने कहा : जब देश अंग्रेजों के अधीन था, तब पाकुड़ के मार्टिलो टावर से अंग्रेज गोलियां…
Ranchi.झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के तत्वावधान में 21 व 22 सितंबर को सामान्य योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) का आयोजन किया जायेगा. जेएसएससी द्वारा परीक्षा के आयोजन की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है. दो दिनो तक चलनेवाली इस परीक्षा में 6,39,900 अभ्यर्थी शामिल होंगे. आयोग द्वारा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर 17 सितंबर को लिंक प्रकाशित किया जायेगा, जिसके माध्यम से संबंधित अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. मिली जानकारी के अनुसार राज्य के सभी जिलों में लगभग 750 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. उधर, आयोग द्वारा राज्य के उपायुक्तों को पत्र…
Jamshedpur.लगातार बारिश से जमशेदपुर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. सोमवार को स्वर्णरेखा और खरकई का जलस्तर डेंजर लेवल को पार कर गया. इधर रविवार और सोमवार को दिनभर तेज व हल्की बारिश होने से चांडिल डैम का जलस्तर 182.38 मीटर पहुंच गया. इससे डूब क्षेत्र के घरों में खासकर नीचले इलाकों में पानी घुस गया. उपायुक्त अनन्य मित्तल के आदेश से सोमवार को शहर के दोनों नदी तटीय इलाकों में जलस्तर खतरे के निशान पहुंचने व लगातार बारिश होने को लेकर तीनों निकाय क्षेत्र व बागबेड़ा इलाकों में माइकिंग की गयी. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों सुरक्षित जगहों…
Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने सोमवार की शाम स्वर्णरेखा और खरकई नदियों के किनारे आदित्यपुर पुल से लेकर मानगो पुल के बीच के इलाकों का दौरा किया. साथ ही कल्याणनगर की निचली बस्तियों का भी भ्रमण किया. श्री राय ने निचले इलाकों की बस्तियों के निवासियों को सलाह दी है कि रात में वे सावधान रहें और अपना सामान नदी तट के ऊपर कर लें. जिला प्रशासन और जेएनएसी को भी सचेत रहना चाहिए और रात में नदी तट के इलाकों की सतत निगरानी करनी चाहिए तथा प्रभावित लोगों के लिए आश्रय एवं भोजन आदि की समुचित…
Jamshedpur. हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश (जन्मदिन) के मौके पर सोमवार को जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. मानगो से निकलकर जुलूस-ए-मोहम्मदी साकची आमबगान पहुंचा, इसके बाद धातकीडीह पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो गया. भारी बारिश के बीच बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इस जुलूस में शामिल हुए. इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया. करीब सात किलोमीटर का सफर जुलूस में शामिल लोगों ने 3.30 घंटे में पूरा किया. सभी जुलूस साकची आमबगान ईदगाह पहुंचा और फिर यहां से साकची गोलचक्कर, स्ट्रेट माइल रोड, जुस्को ऑफिस गोलचक्कर होते हुए धातकीडीह सेंट्रल मैदान पहुंचा.…
