पलामू. रांची के होटवार जेल में बंद नक्सली संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को पलामू जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. जेल में बंद रहते हुए पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप कई लोगों से लेवी मांग रहा था, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे पलामू जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया . उल्लेखनीय है कि पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआइए ने 21 मई 2023 को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया था. दिनेश गोप के खिलाफ झारखण्ड, बिहार और ओड़िसा में हत्या, अपहरण, धमकी,…
Author: News Desk
रामगढ़. जिले में साइक्लोन की वजह से पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. यह बारिश अब मुसीबत बन गई है. हर तरफ लोग परेशान हैं. आवागमन बाधित हो रहा है. इन सबके अलावा पुलिस विभाग के जवान भी भारी मुसीबत झेल रहे हैं. एक तरफ लगातार करमा, मिलादुन्नबी और विश्वकर्मा पूजा की ड्यूटी लगी है, वहीं दूसरी ओर अपना सामान बढ़ाने की ड्यूटी भी वे खुद ही निभा रहे हैं. भारी बारिश की वजह से थाना और बैरक की छतों से पानी रिसने लगा है. कोई सिपाही बाल्टी और टब लगाकर अपने सामान को भीगने से बचा…
रांची. राज्य में मानसून की विदाई से पूर्व जमकर बारिश हाे रही है. बारिश के बाद कई जिलाें में नदियाें के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है. बंगाल में बने लाे प्रेशर का असर राज्य में भी देखने काे मिल रहा है. सोमवार को संथाल परगना के कुछ भाग को छोड़कर पूरे राज्य में बारिश हुई. कुछ जिलों में तेज बारिश से नदियों और जलस्रोतों का स्तर भी बढ़ गया. कई डैम के फाटक भी खोलने पड़े. मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के चार जिलों में अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गढ़वा,…
Jamshedpur. शहर में बिजली की सप्लाई करने वाली एजेंसी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) ने अपने ग्राहकों को अगस्त माह के बिल के साथ अतिरिक्त पैसे का डिमांड को लेकर बिल थमा दिया है. इसे लेकर ग्राहकों में असमंजस की स्थिति है. ग्राहकों से अतिरिक्त सिक्यूरिटी का डिपॉजिट करने को कहा गया है. पुराने कनेक्शन पर यह सिक्यूरिटी डिपॉजिट मांगा गया है. 80 साल से भी अधिक पुराने कनेक्शन पर भी अब नये सिरे से आकलन कर डिपॉजिट करने को कहा गया है, इस पर लोगों ने आपत्ति जतायी है. बताया जाता है कि अगस्त के माह के साथ कई…
Patna. जनता दल (यूनाईटेड) ने सोमवार को ‘एक देश, एक चुनाव’ का समर्थन किया और कहा कि इससे नीतियों में निरंतरता बनी रहेगी तथा बार-बार चुनाव से होने वाली परेशानियों से भी बचा जा सकेगा. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख सहयोगी का यह बयान ऐसे समय आया है जब सरकार के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत मौजूदा सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल में ही ‘एक देश, एक चुनाव’ को लागू करेगी. सूत्र ने यह भरोसा भी जताया कि इस सुधार को सभी दलों का समर्थन मिलेगा. जद (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता…
Bhuj. रेल मंत्रालय ने सोमवार को ‘भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो’ का नाम बदलकर ‘नमो भारत रैपिड’ रेल कर दिया है. एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. यह घोषणा इस सेवा के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करने के बाद सेक्शन 1 मेट्रो स्टेशन से गिफ्ट सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया. रैपिड रेल का उद्देश्य ‘इंटरसिटी कनेक्टिविटी’ को बढ़ाना है. यह भुज से अहमदाबाद तक 359 किलोमीटर की दूरी 5:45 घंटे में तय करेगी। इस…
Brahmpur. ओडिशा के ब्रह्मपुर जिले में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के सात छात्रों को कथित तौर पर ‘बीफ’ पकाने के लिए छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. कॉलेज परिसर में ‘बीफ’ पकाना ‘‘प्रतिबंधित’’ है. परला महाराजा इंजीनियरिंग कॉलेज के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी किया कि दो छात्रावासों के सात छात्रों को ‘‘प्रतिबंधात्मक गतिविधियों’’ में शामिल होने के कारण निष्कासित किया गया है. इन सात छात्रों में से एक छात्र पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. अधिकारी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के अभिभावकों को भी…
Guwahati.असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया कि वह परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले एक महिला कांस्टेबल द्वारा महिला अभ्यर्थी के निजी अंगों की तलाशी लिए जाने के आरोप की जांच करें. यह घटना नलबाड़ी की है जहां ‘समूह-तीन’ के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. शर्मा ने यह भी कहा कि पुलिस महानिदेशक ने उन्हें उत्तरी लखीमपुर में एक अन्य घटना की जानकारी दी है, जहां परीक्षा के दौरान एक महिला अभ्यर्थी के पास से नकल सामग्री बरामद की गई. शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’…
Jamshedpur.मॉनसून की विदाई का वक्त करीब है, लेकिन बरसात थमने का नाम नहीं ले रही है. कहा जा रहा है कि इस बार मॉनसून की विदाई देर से होने वाली है. मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सितंबर के मध्य तक पश्चिमी राजस्थान में अपने अंतिम चरण पर पहुंच जाता है. पहले पश्चिमी राजस्थान से मॉनसून की वापसी की निर्धारित तारीख 01 सितंबर थी, लेकिन 1971 से 2019 तक के आंकड़ों के आधार पर साल 2020 में मॉनसून की विदाई की तारीख में बदलाव किया गया. मानसून आमतौर पर 17 सितंबर को वापस लौटना शुरू करता है और 15…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है. नदी-नाले उफान पर हैं. सुवर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है. यही हाल पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला समेत पूरे राज्य का है. इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. स्थानीय मौसम विभाग ने झारखंड में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से अगले 48 घंटों में राहत मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. भारी बारिश के कारण रविवार को मुख्य रूप…
