Author: News Desk

Bihar Jamin Survey News: भूमि सर्वेक्षण 2024 को लेकर मीडिया रिपोर्ट में एक राहत देने वाली खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीते दिनों बिहार के रोहतास जिले की डीएम उदिता सिंह ने बताया कि रैयत, भूमि सुधार व राजस्व विभाग की साइट से खतियान की अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते हैं.इसके लिए उन्हें प्रति पेज दस रुपये ऑनलाइन भुगतान करना होगा. इसके लिए किसी से मदद भी लेने की जरूरत नहीं है. डीएम के इस बयान से पूरे जिले ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेश एवम दूसरे देश में निवास कर रहे बिहारवासियों को लाभ प्राप्त होगा. ज्ञात…

Read More

Chaibasa. तांतनगर ओपी क्षेत्र के कुंबराम गांव के मुढ़दा साई टोला निवासी मुकेश हेंब्रम की जंगली भालू के हमले से मौत हो गयी. घटना रविवार सूबह की है. जानकारी के अनुसार युवक सुबह शौच के लिए गया था. उसी दौरान दो भालुओं ने उनपर अचानक हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी. भालुओं ने उसका चेहरा को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के पिता सहित ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे तो बेटे को मृत पाया. इसके बार घटना की जानकारी…

Read More

Jamshedpur. सरना धर्म कोड को मान्यता देने की मांग को लेकर रविवार को दोपहर 2 बजे आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक आत्मदाह का प्रयास किया. लेकिन पुलिस बल की तत्परता से आत्मदाह को विफल कर दिया गया. आंदोलनकारी कार्यकर्ता ज्वलनशील पदार्थ को अपने शरीर में डालने ही वाले थे कि पुलिस बल ने उनके हाथों से ज्वलनशील पदार्थ को छीन लिया. उसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर परसुडीह थाने में लाया गया. देर शाम कागजी कार्रवाई के बाद सभी को छोड़ दिया गया. आदिवासी सेंगेल अभियान के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन पर आदिवासियों को…

Read More

Ranchi.झामुमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर पलटवार किया है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पीएम चुनावी मौसम में यहां आये हैं, तो निश्चित ही राज्य की माइनिंग रॉयल्टी का बकाया 1.36 लाख करोड़, सरना धर्म कोड और ओबीसी आरक्षण पर कुछ घोषणा करेंगे. यह झारखंड को उम्मीद थी, मगर इन सबका नाम तक नहीं लिया. यहां तक कि चंपाई सोरेन समेत पांच-पांच पूर्व सीएम भी अपने नेता से यह बात बुलवा नहीं सके. अब इन्हें आनेवाले दिनों में जनता को जवाब देना होगा, प्रधानमंत्री पूरी तरह से हताश और निराश दिखे. क्या-क्या…

Read More

Latehar. जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र में माओवादियों ने शनिवार को दौना-दुरूप में दो मोबाइल टावर को क्षतिग्रस्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया है. लगातार दो साल तक चले कई ऑपरेशन के कारण माओवादियों को बूढ़ा पहाड़ छोड़ना पड़ा था. सुरक्षा बलों ने बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में अमन चैन बहाल करने में सफलता प्राप्त की थी, लेकिन दौना-दुरूप की घटना के बाद क्षेत्र में फिर से दहशत दिखने लगी है, क्योंकि लातेहार जिले से सीआरपीएफ की दो कंपनी को वापस बुला लिया गया है. सीआरपीएफ के जाते ही माओवादियों ने जिले में उत्पात मचाना शुरू कर दिया.…

Read More

Jamshedpur.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए सुबह 9:00 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे गये थे. खराब मौसम और भारी बारिश के कारण प्रधानमंत्री का विशेष हेलीकॉप्टर जमशेदपुर के लिए उड़ान नहीं भर पाया. इसके बाद प्रधानमंत्री का सड़क मार्ग से जमशेदपुर आने का प्लान बना. प्रधानमंत्री के जमशेदपुर की जनसभा को लेकर प्रशासन ने सड़क मार्ग से जाने की तैयारी शुरू कर दी. प्रशासन ने प्लान बी तैयार रखा था. रांची से जमशेदपुर की पूरी सड़क पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था को अमली जामा पहनाया गया. प्रशासन और एनएसजी की टीम ने विचार-विमर्श…

Read More

Jamshedpur.बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से करम महोत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बिहार के ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य के मंत्री श्रवण कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में कुड़मी समाज के युवा नेता रतन महतो मौजूद थे. उन्होंने कहा कि करमा पर्व प्रकृति की उपासना का महापर्व है. यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है. साथ ही प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करता है. आज के समय में जब पर्यावरण संकट गहरा रहा है, समाज के सभी वर्गों को करमा पर्व से प्रेरणा लेते हुए प्रकृति…

Read More

Jamshedpur. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मानगो नगर निगम और चाकुलिया नगर पंचायत के एक-एक लाभुकों को प्रशस्ति पत्र और चाबी सौंपा. पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मानगो नगर निगम की आजाद नगर रोड नंबर 13 की रहने वाली सरस्वती हेंब्रम और चाकुलिया नगर पंचायत की ब्राह्मणी हांसदा को मिलना था, लेकिन प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नहीं आने से दोनों लाभुकों को राज्यपाल संतोष गंगवार और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवरा

Read More

Jamshedpur. दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की सेंट्रल जोन ए की बैठक रविवार को सिदगोड़ा अमल संघ में संपन्न हुई. बैठक में 36 पूजा कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया. बैठक में बागुनहातु शारदीय दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल के पास स्लैग, साफ-सफाई एवं भोग बनाने के लिए पानी की टैंकर की व्यवस्था करने की मांग की गयी. वहीं,आदर्श नगर दुर्गा पूजा समिति में बिजली के तार को व्यवस्थित करने, शीतला मंदिर गाढाबासा पूजा समिति के द्वारा डस्टबीन की व्यवस्था, एल-4 एरिया सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा नाली की मरम्मत, ओल्ड केबुल टाउन दुर्गा पूजा समिति ने साफ-सफाई एवं…

Read More

Jamshedpur: आदित्यपुर के नेक्सा सर्विस सेंटर में कार बैक करने के दौरान हादसे में जान गंवाने वाले टाटा मोटर्स कर्मी प्रेम कुमार के आश्रितों को मुआवजा राशि देने पर रविवार को भी कोई निर्णय नहीं हो सका. टाटा मोटर्स कर्मचारी प्रेम कुमार की शनिवार को इलाज के दौरान टाटा मोटर्स अस्पताल में मौत हो गयी थी. रविवार को उनका दाह-संस्कार कर दिया गया. आदित्यपुर पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अब तक लिखित शिकायत नहीं की गयी है. बागबेड़ा निवासी प्रेम कुमार 8 सितंबर को नेक्सा सर्विस सेंटर में कार सर्विसिंग कराने गये थे. बैक कर…

Read More