Author: News Desk

Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से जमशेदपुर समेत झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है. इससे जान-माल का भी नुकसान हुआ है. झारखंड के छह जिलों को रेड अलर्ट पर रखा था. मौसम के बदलते ही शनिवार देर रात से कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने लगी थी. पिछले 24 घंटे में धालभूमगढ़ में 95 मिमी, जमशेदपुर में 53 मिमी बारिश दर्ज की गयी. जमशेदपुर और आस-पास में शनिवार रात को और रविवार को दिन में लगातार बारिश से दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गयी. जमशेदपुर बाढ़ सेल के मुताबिक…

Read More

Ranchi. गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. उसके बाद साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे.यह जानकारी राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने साहिबगंज में दी. उन्होंने कहा कि गंगा तट की पावन धरती पर पहली बार गृह मंत्री आ रहे हैं. श्री शाह सुबह 9 : 30 बजे बरहेट के भोगनाडीह में सिदो-कान्हू की जन्मस्थली में पूजा-अर्चना कर और परिजन से मिलकर परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से साहिबगंज सुबह 10 बजे पहुंचेंगे.साहिबगंज की धरती से गृहमंत्री कई घोषणाएं भी करेंगे.इसके बाद…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर से पटना के लिए रविवार को वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायी गयी. लेकिन यह ट्रेन करीब 130 किलोमीटर के स्पीड पर गुझंडी के पास एक जानवर से टकरा गयी. इसके बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए रोका गया था. टाटा पटना ट्रेन के जानवर से टकराने की सूचना मुख्यालय को दी गयी. हालांकि, उससे कोई नुकसान नहीं हुआ. रेलवे की ओर से मामले की जांच की जा रही है.

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी ने छह वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया है. इसमें तीन ट्रेन टाटानगर से ही खुलेगी. इसके तहत टाटा से पटना और टाटा ब्रह्मपुर ट्रेन अब रेगुलर 18 सितंबर से चलेगी.राउरकेला हावड़ा ट्रेन भी 18 सितंबर से ही चलेगी.टाटा-पटना का किराया एक्जीक्यूटिव क्लास 2245 रुपये और चेयर कार का 1145 रुपये होगा. अगर खाना लिया जायेगा, तो 250 रुपये अतिरिक्त लगेगा. टाटा से ब्रह्मपुर ट्रेन का एसी चेयर कार का किराया 1250 रुपये खाना के साथ, जबकि खाना छोड़कर 1000 रुपये है. एक्जीक्यूटिव चेयर कार 2270 रुपये खाना के साथ, जबकि बिना खाना…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने आज जमशेदपुर में आयोजित परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झूठ बोलने में प्रधानमंत्री को महारत हासिल है, रांची से ऑनलाइन ट्रेन को हरी झंडी दिखाते समय भी उनके चेहरे में शिकंज के साथ साथ तनिक भी मुस्कान नहीं थी। उन्हें याद दिला दूं कि 2 घंटे की सफर में वह और उनके समर्थक अपना पीठ थपथपा रहे थे जबकि राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल ही सड़क को नाप दिया था, जो की ऐतिहासिक…

Read More

रांची. राजधानी रांची सहित अन्य जिलाें में शनिवार से शुरू हुई बारिश रविवार काे भी जारी रही. दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही. हवा की गति तेज हाेने से लाेग ठंड भी महसूस करने लगे हैं. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा. वहीं, निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई मोहल्लों में घुटना भर पानी जमा होने से महिलाओं और बच्चों को आने-जाने में दिक्कत हुई. मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद ने रविवार काे बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर 16 सितंबर से असर कम हो सकता है. इसके…

Read More

रांची. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को कहा कि झारखंड राज्य के गठन के लिए कांग्रेस के 13 मंत्रियों ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर अपना पद त्याग कर झारखंड निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी. कांग्रेस और झामुमो के दबाव में बिहार विधानसभा से झारखंड अलग राज्य विधेयक पारित किया गया, जिसके फलस्वरुप झारखंड निर्माण का रास्ता साफ हुआ. कमलेश ने कहा कि झारखंड विधानसभा से सरना धर्म कोड पारित कराया गया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है. नई संसद भवन का उद्घाटन हो या राम मंदिर के…

Read More

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से “छात्र गर्जना” कार्यक्रम आयोजित रांची. रांची विश्वविद्यालय स्थित दीक्षांत मंडप में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से “छात्र गर्जना” कार्यक्रम आयोजित किया गया. छात्र गर्जना कार्यक्रम का शुभारंभ एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद एक्का, प्रदेश मंत्री सौरभ झा सहित सभी प्रदेश सह मंत्री ने एक साथ परम वंदनीय मां सरस्वती और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि यह लड़ाई झारखंड की इज्जत और…

Read More

अमरावती. आंध्र प्रदेश में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित किया गया है. सरकार ने पूर्व खुफिया प्रमुख पीएसआर अंजनेयुलु, पूर्व विजयवाड़ा सीपी कांति राणा और आईपीएस अधिकारी विशाल गुन्नी को निलंबित करने के आदेश आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशकजारी किए हैं. मुंबई फिल्म अभिनेत्री कादंबरी जटवानी की झूठे मामले में गिरफ्तारी के मामले में अहम भूमिका निभाने वाले तत्कालीन विजयवाड़ा पुलिस कमिश्नर कांति राणा, डीसीपी विशाल गुन्नी पर शिकंजा कसता जा रहा था. डीजीपी द्वारका तिरुमाला राव ने मामले की जांच के आदेश दिए, क्योंकि आईपीएस अधिकारियों पर ही गंभीर आरोप लगे हैं. उनके आदेश पर विजयवाड़ा के पुलिस…

Read More

खंडेलवाल ने की पीयूष गोयल को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग नई दिल्‍ली. कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया (ट्रेडर्स) ने केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से प्रतिस्‍पर्धा-विरोधी कानून का उल्‍लंघन करने के मामले में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट के खिलाफ कार्रवाई कड़ी करने की मांग की है. कैट के राष्‍ट्रीय महामंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने रविवार को इस संबंध में हासिक मामला बताया है, क्योंकि फ्लिपकार्ट और अमेजन को खुलेआम प्रतिस्पर्धा-विरोधी कानूनों का उल्लंघन करते पाया गया है. उन्‍होंने कहा कि इन निष्कर्षों से यह साबित होता हैभारतीय प्रतिस्‍पर्धा…

Read More