रांची. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार रविवार को रेल मार्ग से पटना से रांची पहुंचे . रांची रेलवे स्टेशन पर पार्टी के नेता डॉ आफ़ताब जमिल, श्रवण कुमार, सागर कुमार, मनोज सिन्हा, विनय भरत, अशोक शर्मा और अन्य ने उनका स्वागत किया. श्रवण कुमार ने राजकीय अतिथिशाला में पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाक़ात की और फिर सड़क मार्ग से जमशेदपुर रवाना हो गये. जमशेदपुर परिभ्रमण के दौरान उन्होंने जदयू विधायक सरयू राय से उनके निवास पर मुलाक़ात की. सरयू राय ने अपने निवास पर उनका स्वागत किया. इस दौरान दोनों नेताओं में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा…
Author: News Desk
साहिबगंज. राजमहल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करमा पूजा के करम डाल विसर्जन करने के दौरान तेंनवा नाला नदी में चार बच्चियां डूब गईं. तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया जबकि एक बच्ची की मौत हो गई. बताया जाता है कि जमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकबथान गांव निवासी मुकेश यादव के 09 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी एवं रिया कुमारी (12) चचेरी बहन विकास यादव की पुत्री सोनाक्षी कुमारी(10) तथा प्रदीप यादव पुत्री चांदनी कुमारी (9)के साथ रविवार की सुबह करीब पांच बजे गांव से लगभग 500 मीटर की दूर डेढ़गामा-टेकबथान गांव के बीच बने तेंदुवा नाला (नदी) में करमा…
धनबाद. धनबाद के झरिया स्थित पाथलडीह में एक रिकवरी एजेंट को अज्ञात अपराधियों ने गोलीमार कर उससे पांच लाख रुपये छीनकर फरार हो गए. घायल रिकवरी एजेंट को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जाता है कि रिकवरी एजेंट मुकुल मिश्रा धनबाद से सिंदरी जा रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने चासनाला बी टाइप के पास ओवरटेक करके उनके बाइक को रोक दिया और उनके पास रखे रुपयों से भरे बैग को छिनने का…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झारखंड दौरे के बीच कांग्रेस ने रविवार को पूछा कि जमशेदपुर के लोग अब भी ‘खराब कनेक्टिविटी’ से क्यों जूझ रहे हैं. साथ ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर आदिवासियों को उनकी धार्मिक पहचान से वंचित करने और सरना संहिता को मान्यता देने से इनकार करने का आरोप लगाया. कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने यह भी पूछा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र को अभी तक पर्यावरणीय मंजूरी क्यों नहीं मिली है. रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नॉन-बायलॉजिकल प्रधानमंत्री आज झारखंड के जमशेदपुर में हैं. उन्हें झारखंड की जनता को इन…
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स की बैठक में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के पूर्व सदस्य ने दी जानकारी कोलकाता. आयकर सर्च के मामले में आम तौर पर करदाता का बयान दर्ज किया जाता है. ऐसे बयान देते समय करदाता को उचित विवरण नहीं पता होता है या उस पर अतिरिक्त आय घोषित करने का दबाव हो सकता है. आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण के पूर्व सदस्य डॉ. राकेश गुप्ता ने ज़ूम पर ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में बयान वापस लिया जा सकता है. बैठक की अध्यक्षता करते हुए एआईएफटीपी…
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सत्ता का लालची बताते हुए कहा कि उन्होंने जेल जाने वाले मुख्यमंत्रियों में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. अब तक जितने भी मुख्यमंत्री जेल गए, उन्होंने पहले इस्तीफा दिया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पद से इस्तीफा देने की घोषणा के बाद पार्टी मुख्यालय में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस वार्ता की. इसमें सुधांशु त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री के इस बयान का खंडन किया कि वह पहले विपक्षी नेता मुख्यमंत्री हैंं जो जेल में गए हैं. उन्होंने जेल जाने वाले विपक्षी…
कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल ने कविता में दिया जेपी को करारा जवाब हिसार. हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश महिला प्रत्याशियों की लिपस्टिक पाउडर पर दी गई टिप्पणी काे लेकर घिर गए हैं. उनके इस बयान पर महिला आयोग ने जेपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इसी मुद्दे को लेकर ढुल खाप ने शुक्रवार को एक महापंचायत बुलाई थी, लेकिन उसमें भी काेई फैसला नहीं हाे सका था. इस पर आज बैठक हाेनी है. महिला कांग्रेसनेत्री ने जयप्रकाश से माफी मांगने को कहा है. दरअसल, सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण कलायत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. बेटे…
जमशेदपुर. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जमशेदपुर के गोपाल मैदान में प्रदेश में सत्तारूढ़ गठबंधन पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन दुश्मन हैं. इनके नाम हैं-झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल. इन दुश्मनों को झारखंड के लोग जितनी जल्दी पहचान लेंगे, उतना झारखंड का भाग्य सुनिश्चित होगा. प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैं झारखंड आया था. तब देश में बड़े-बड़े झूठ, बड़ी-बड़ी अफवाहें, झूठ बोलने की मशीन और देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतों…
Jamshedpur.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर पहुंच गये है. वे सड़क मार्ग NH 33 से कांदरबेड़ा होते हुए डोबो होकर सोनारी फिर बिष्टुपुर गोपाल मैदान पहुंच गये. गोपाल मैदान में उनका कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बीच गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान लोगों में काफी जोश देखा गया. सभी ने खड़े होकर उनके साहस को सलाम किया कि प्रधानमंत्री होते हुए भी वे सड़क मार्ग से भारी बारिश के बीच जमशेदपुर आ गये है. वे यहां आते ही स्टेज को संभाले और सबको जोहार किया. बोले वादा किया था आमने-सामने बात होगी, इसलिए सड़क मार्ग से आया हूं. इसके बाद…
New Delhi. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह दो दिन बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में समय पूर्व चुनाव कराने की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि जब तक लोग उन्हें ‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे. आबकारी नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में शुक्रवार को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए केजरीवाल ने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठूंगा, जब लोग मुझे ईमानदारी का प्रमाणपत्र देंगे. जेल से बाहर आने के बाद अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं. उन्होंने कहा,…
