Ranchi. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो शनिवार को असम के मुख्यमंत्री व झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा से उनके निवास पर मुलाकात की. श्री महतो पत्नी नेहा महतो के साथ असम पहुंचे. हिमंता विश्वा सरमा के साथ उनके परिवार ने श्री महतो व उनकी पत्नी का स्वागत किया. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई. आजसू पार्टी और भारतीय जनता पार्टी साथ मिल कर झारखंड में चुनाव लड़ेगी. इसे लेकर श्री विश्वा सरमा के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. झारखंड में मौजूदा राजनीतिक माहौल पर भी…
Author: News Desk
Jamshedpur.बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन’ में बदल रहा है. शनिवार दोपहर में इसकी गति 18 किमी प्रति घंटे के आसपास थी, जो और तेज होती जा रही है. आनेवाले 48 घंटों के दौरान यह डीप डिप्रेशन झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा. इससे झारखंड के कई हिस्सों में ‘भारी’ बारिश का अनुमान है. हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हो सकती है. कहीं-कहीं 200 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है. शुक्रवार शाम से ही निम्न दबाव का असर दिखने लगा था. देर रात से…
जमशेदपुर. टाटानगर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सख्त कर दी गयी है. तीन लेयर की सुरक्षा स्टेशन में की गयी है. स्टेशन के मेन गेट से इंट्री रोक दी गयी है. यात्री बर्मामाइंस के सेकेंड इंट्री से ही प्रवेश करेंगे, जहां से वे लोग प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 से ट्रेनों को पकड़ सकते है. प्लेटफार्म नंबर 1, 2, और 3 को पूरी तरह बंद किया गया है. स्टेशन के बाहर पार्किंग वाले एरिया में पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे. वहां से वे केंद्र की कई योजनाओं को हरी झंडी दिखायेंगे. केंद्रीय योजनाओं को हरी झंडी दिखाने के दौरान वहां केंद्र…
Jamshedpur. पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ अजय कुमार ने शनिवार को कहा कि वंदे भारत का उद्घाटन एक राजनीतिक इवेंट है. मजदूरों का शहर जमशेदपुर वासियों के गाल पर यह तमाचा है. टाटा स्टील कर्मचारी को छोड़ दे तो शहर में 80 प्रतिशत आबादी की औसतन मासिक आय 18 से 25 हजार के बीच है. ऐसे में इनके लिए वंदे भारत जैसे ट्रेनों के क्या मायने है. उन्होंने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन में पिछले 2 वर्षों में लगभग औसतन प्रत्येक उद्घाटन कार्यक्रम में 2.35 करोड़…
Jamshedpur.. आदिवासी-मूलवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से शनिवार को करम पर्व मनाया. युवाओं ने जंगल से करम डाली को पूरे आदर और श्रद्धा के साथ लाकर उसे करम अखड़ा में स्थापित किया. इसके बाद समाज के सभी महिला, पुरुष और बच्चे करम अखड़ा में एकत्रित हुए और करम देवता की सामूहिक पूजा-अर्चना की. करम देवता की पूजा अर्चना के लिए उरांव समाज व मुंडा समाज सीतारामडेरा, तुरी समाज स्लैग रोड, मुखी समाज भालूबासा, बिरसानगर, मानगो, शंकोसाई, शास्त्रीनगर समेत अन्य जगहों पर सैकड़ों लोगों का शाम में जुटान हुआ. पूजा के दौरान करम देवता की कृपा से परिवार के…
Jamshedpur. राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने राजद पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव को शनिवार को वे अपना इस्तीफा भेज दिया. हालांकि उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है. प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव से पूछे जाने पर कहा कि इस मामले में वे पहले पुरेंद्र नारायण सिंह से बात करेंगे. चर्चा है कि 22 सितंबर को जमशेदपुर में राजद का जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम को स्थगित करने से पुरेंद्र नाराज थे. बिना उनसे विचार-विमर्श किये राजद जिलाध्यक्ष सुबोध कुमार राय उर्फ सुभाष यादव ने संवाद कार्यक्रम को स्थगित…
Jamshedpur.भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को जमशेदपुर में थे. यहां बिष्टुपुर में संवाददाता सम्मेलन करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने सिर्फ वादे किये, जनहित का कोई काम नहीं किया. इस सरकार को बदलने का समय अब आ गया है. पांच साल तक सत्ता की मलाई खाकर जनता की सुधि नहीं ली. सत्ता पाने के लिए जो वादे किये थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया. अब समय आ गया है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार का गठन किया जाये. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15…
Jamshedpur. मानगो बिग बाजार के पास शनिवार की सुबह कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी सवार रिद्धि कुमारी और उसका भाई अंश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों मानगो स्थित केरला पब्लिक स्कूल के छात्र हैं. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुटने पर चालक ने कार रोकी और अस्पताल पहुंचाने की बात कही, लेकिन वह फरार हो गया. इसके बाद लोगों ने घायल रिद्धि कुमारी, उसके भाई अंश कुमार और पिता आयुष गुप्ता को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. रिद्धि कुमार के चेहरा और पैर में गंभीर चोट लगी है, जबकि अंश कुमार के…
Jamshedpur.हो भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की मांग को लेकर शनिवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से दिल्ली जंतर-मंतर में धरना-प्रदर्शन किया गया. समर्थन में ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमेटी व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. धरना-प्रदर्शन में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, तेलंगना, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तामिलनाडू एवं महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से हो समाज के लोग पहुंचे थे. धरना प्रदर्शन का नेतृत्व आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामद ने किया. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरूली ने किया. धरना-प्रदर्शन…
Ahmadabad.. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान सोमवार को देश की पहली ‘वंदे मेट्रो’ सेवा की शुरुआत करेंगे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पश्चिम रेलवे (अहमदाबाद मंडल) के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद-भुज वंदे मेट्रो ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित और वातानुकूलित है. उन्होंने कहा कि यात्री ट्रेन के प्रस्थान से कुछ समय पहले काउंटर से टिकट खरीद सकेंगे. उन्होंने कहा, ‘ट्रेन में 1,150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है जबकि 2,058 यात्री खड़े होकर यात्रा कर सकेंगे. पश्चिम रेलवे ने इस सप्ताह की शुरुआत में इस मेट्रो ट्रेन का…
