Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आयेंगे. प्रधानमंत्री रविवार सुबह 9:00 बजे रांची पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब रांची हवाई अड्डा पर उतरेंगे, तो वहां उनका स्वागत राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इसके बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के साथ ही हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर आयेंगे. यहां से वे हेलीकॉप्टर से सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. सुबह 9:40 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे सीधे टाटानगर रेलवे स्टेशन जायेंगे. इस दौरान स्टेशन पर 10 बजे छह वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद स्टेशन के बाहर पोर्टिको में ग्रामीण विकास…
Author: News Desk
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के बिजार गांव में अपराधियों ने घर में घुस कर पति-पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के वक्त बेटे ने घर से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचायी. खबर मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जिला मुख्यालय सरायकेला से करीब 40 किमी दूर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. सोमा सिंह मुंडा (46) शुक्रवार की देर शाम अपने घर पर अपनी पत्नी सेजाड़ी देवी (45 ) और छोटे बेटे सानिका मुंडा (14) के साथ बैठा हुआ था. इस दौरान चार-पांच की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे. सबसे पहले…
Jamshedpur. विधायक सरयू राय ने शनिवार को बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को कटघरे में खड़ा किया. उनके खिलाफ कई आरोप लगाये. विधायक ने जमशेदपुर पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि वह राजनीतिक दबाव में काम करने के बदले कानून और संविधान के तहत दायित्व का निर्वहन करे. कदमा में एक पुष्पांजलि सामुदायिक भवन है, जिस पर जेएनएसी ने नोटिस चिपका दिया है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री के घर के सामने जिला योजना की निधि से बने एक मंजिला सामुदायिक भवन पर दो मंजिल का अवैध निर्माण हुआ है. यह किसके पैसे से…
Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक सीतारामडेरा पहुंच गये. वे वहां मनाये जा रहे कर्मा पूजा में शामिल हुए. सबसे पहले उनका काफिला सीधे तुरी समाज गया. वहां तुरी समाज के लोगों ने स्वागत किया. उन्होंने वहां मांदर बजाकर लोगों को संबोधित किया और कहा कि यह पर्व भाई की रक्षा के लिए किया जाता है. इसके लिए सभी बहनों को खूब आशीर्वाद. इसके बाद वे वहां से सीधे भुइयां समाज गये. वहां संजय भुइयां ने स्वागत किया. इसके बाद वे सीधे उरांव समाज में चले गये. उरांव समाज के…
Ranchi. डीजीपी रैंक में इंपैनल के लिए झारखंड कैडर के नौ आइपीएस अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार को भेजा है. यह वैसे पुलिस अधिकारी हैं, जिनकी सेवा 30 वर्ष पूरी हो चुकी है. इनमें 1989 बैच के अजय कुमार सिंह, 1990 बैच के अनुराग गुप्ता व अनिल पालटा, 1992 बैच के प्रशांत सिंह व आरके मल्लिक, 1993 बैच के एमएस भाटिया, 1994 बैच की तदाशा मिश्रा व संपत मीणा के अलावा 1995 बैच के संजय आनंद राव लाठकर के नाम शामिल हैं. एक माह पूर्व गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय से 30 वर्ष की सेवा…
Jamshedpur.बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन’ में बदल रहा है. शनिवार दोपहर में इसकी गति 18 किमी प्रति घंटे के आसपास थी, जो और तेज होती जा रही है. आनेवाले 48 घंटों के दौरान यह डीप डिप्रेशन झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा.इससे झारखंड के कई हिस्सों में ‘भारी’ बारिश का अनुमान है. हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हो सकती है. कहीं-कहीं 200 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है. शुक्रवार शाम से ही निम्न दबाव का असर दिखने लगा था. देर रात से…
Jamshedpur.भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शनिवार को जमशेदपुर में थे. यहां बिष्टुपुर में संवाददाता सम्मेलन करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने सिर्फ वादे किये, जनहित का कोई काम नहीं किया. इस सरकार को बदलने का समय अब आ गया है. पांच साल तक सत्ता की मलाई खाकर जनता की सुधि नहीं ली. सत्ता पाने के लिए जो वादे किये थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया. अब समय आ गया है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार का गठन किया जाये. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15…
Jamshedpur, टाटानगर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सख्त कर दी गयी है. तीन लेयर की सुरक्षा स्टेशन में की गयी है. स्टेशन के मेन गेट से इंट्री रोक दी गयी है. यात्री बर्मामाइंस के सेकेंड इंट्री से ही प्रवेश करेंगे, जहां से वे लोग प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 से ट्रेनों को पकड़ सकते है. प्लेटफार्म नंबर 1, 2, और 3 को पूरी तरह बंद किया गया है. स्टेशन के बाहर पार्किंग वाले एरिया में पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे. वहां से वे केंद्र की कई योजनाओं को हरी झंडी दिखायेंगे. केंद्रीय योजनाओं को हरी झंडी दिखाने के दौरान वहां…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट से कथित आबकारी नीति घोटाले के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया. वह कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह तथा सौरभ भारद्वाज मौजूद रहे. केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद कहा था कि भगवान हर मुश्किल में उनके साथ खड़े रहे हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा सच्चाई…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में एक नयी सदस्य-बछिया का आगमन हुआ है जिसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा गया है. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए सूचना दी कि 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवासीय परिसर में ‘गौ माता’ ने एक बछिया को जन्म दिया है. उन्होंने अपने आवास पर बछिया के साथ समय बिताते हुए अपना एक वीडियो भी साझा किया. मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है – ‘गाव: सर्वसुख प्रदा:’. लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ…
