New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास में एक नयी सदस्य-बछिया का आगमन हुआ है जिसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा गया है. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए सूचना दी कि 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवासीय परिसर में ‘गौ माता’ ने एक बछिया को जन्म दिया है. उन्होंने अपने आवास पर बछिया के साथ समय बिताते हुए अपना एक वीडियो भी साझा किया. मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘हमारे शास्त्रों में कहा गया है – ‘गाव: सर्वसुख प्रदा:’. लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ…
Author: News Desk
Jamshedpur. 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आएंगे. पीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुटा है. शनिवार को तैयारियों से संबंधित मॉक ड्रिल किया गया. सोनारी एयरपोर्ट पर सेना और एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर में सैन्य अधिकारियों का दल पहुंच गया है. इन लोगों ने वहां की व्यवस्था को देखा. इन लोगों ने वहां पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की कैसे लैंडिंग होनी है, सुरक्षा का बंदोबस्त कहां होगा. कहां उसका लैंडिंग करायी जायेगी, उसके बारे में विस्तार से देखा गया. 15 सितंबर को पीएम मोदी के आगमन और जाने तक कोई फ्लाइट…
Mahasamund.छोत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ‘ट्रायल रन’ के दौरान दुर्ग-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. रेलवे सुरक्षा बल (महासमुंद) के निरीक्षक प्रवीण सिंह धाकड़ ने बताया कि घटना शुक्रवार रात लगभग नौ बजे बागबाहरा रेलवे स्टेशन के करीब हुई, जब ट्रेन ‘ट्रायल रन’ के दौरान विशाखापत्तनम से दुर्ग लौट रही थी. धाकड़ ने बताया कि ट्रेन ‘ट्रायल रन’ के लिए दुर्ग से रवाना हुई और रायपुर से गुजरते हुए महासमुंद पहुंची थी. यह शुक्रवार सुबह 7.10 बजे आगे…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने इस वर्ष 11 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) की उत्तर-कुंजी और प्रश्नपत्रों का खुलासा करने संबंधी एक याचिका पर शुक्रवार को राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड (एनबीई) को एक नोटिस जारी किया. प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एमबीबीएस डॉक्टर इशिका जैन एवं अन्य की उस याचिका का संज्ञान लिया, जिसमें उत्तर-कुंजी का खुलासा करने और अन्य उपाय करने की मांग की गई है, ताकि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके. एमबीबीएस और बीडीएस के बाद के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-पीजी परीक्षा आयोजित…
Ranchi. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षण के मानक में संशोधन किया है. इस संबंध में आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने शुद्धि पत्र जारी किया है. इसमें कहा गया है कि झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के लिए विज्ञापन संख्या–17/2023 तथा विवरणिका प्रकाशित किया गया था. उक्त परीक्षा से संबंधित विवरणिका की कंडिका-16.5 के शारीरिक दक्षता परीक्षण में संशोधन किया गया है. महिला अभ्यर्थियों के लिए पांच किमी 40 मिनट में पूरा करना होगा. पूर्व में प्रकाशित विवरणिका में पांच किमी 30 मिनट में पूरा करना था. पुरुष अभ्यर्थी के मामले में कोई…
Jamshedpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को प्रस्तावित टाटानगर दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. टाटानगर रेलवे स्टेशन दुल्हन की तरह सज-धजकर तैयार है. पीएम मोदी के आगमन को ध्यान में रखते हुए जहां-जहां कार्यक्रम होने हैं, उन सभी स्थानों पर एसपीजी की कड़ी निगरानी में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गयी हैं. प्रधानमंत्री के दौरे से पहले शहर की सड़कों की मरम्मत और साफ-सफाई का काम पूरा हो चुका है, जुगसलाई वीर कुंवर सिंह चौक, टाटानगर स्टेशन चौक और चाईबासा बस स्टैंड के पास यातायात पुलिस की विशेष तैनाती की गई है. टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर…
जमशेदपुर। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर कहा है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी अंतिम सांस ले रही है,अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑक्सीजन देने आ रहे हैं. श्री पप्पू का मानना है कि भाजपा को अब ऑक्सीजन भी काम नहीं करेगा. झारखंड भाजपा में कोई ऐसा नेता नहीं है जो डूबती नाव को पार करवा दे. दूसरे दलों से नेताओं को लाकर इज्जत बचाना चाहती है भाजपा. उनका मानना है कि कहने के लिए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा, परंतु दूसरे दलों से नेताओं को लाया जा रहा है और उसे मुख्यमंत्री और कैबिनेट…
बागबेड़ा पंचायत क्षेत्र में पहली बार आ रहा कोई प्रधानमंत्री, टाटानगर स्टेशन के लिए भी ऐतिहासिक क्षण JAMSHEDPUR. 1891 में स्थापित कालीमाटी रेलवे स्टेशन से 1919 में टाटानगर स्टेशन में बदलाव के 105 साल बाद किसी पीएम का पहली बार टाटानगर स्टेशन पर आगमन हो रहा है. जमशेदपुर के लिए यह अवसर व समय खास है. पीएम के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों के बीच रेल प्रशासन ने आनन-फानन में कई दुकान-मकानों काे तोड़ डाला, उन रास्तों को चकाचक किया जा रहा है जहां से होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला गुजरने वाला है. यानी जहां तक पीएम की नजर…
Jamshedpur.बिरसानगर संडे मार्केट करम अखड़ा में आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से करम पर्व के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में करम देवता की पूजा के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति हुई. झाड़ग्राम से आयीं झुमूर गायिका पिंकी महतो व उनकी टीम ने पारंपरिक करम लोकगीतों से माहौल सुरमयी बना दिया. पिंकी महतो ने करम गीतों के माध्यम से समाज के लोगों को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का प्रयास किया. उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक करम गीत प्रस्तुत किये, जिन पर दर्शक झूमने और थिरकने पर मजबूर हो गये. झुमूर गायन की मधुर…
Jamshedpur. रांची में उत्पाद विभाग में सिपाही भर्ती के लिए आयोजित की गयी दौड़ में बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती कंचन निवासी मुरामुल्ला सुरैया उर्फ बाला की तबीयत बिगड़ गयी. उसे रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है. बर्मामाइंस से एक दर्जन से ज्यादा युवक 11 सितंबर की रात रांची में उत्पाद विभाग में सिपाही भर्ती में भाग लेने रांची गये थे. 12 सितंबर को मुरामुल्ला भी रांची गये थे. गुरुवार सुबह 7:30 बजे शारीरिक योग्यता परीक्षा के तहत दौड़ में शामिल हुए और 52 मिनट में रनिंग पूरी की. इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़…
