Bokaro. भाजपा वाले चुनाव के समय हिंदू-मुस्लिम व अगड़ा-पिछड़ा के नाम पर आपको दिग्भ्रमित करेंगे. ऐसे लोगों से सावधान रहना है. उनके बहकावे में नहीं आना है. हमारी सरकार आदिवासियों, मूलवासियों, बुजुर्गों, बेटियों और बच्चों का ख्याल रख रही है. उनके लिए योजनाएं बना रही है. लोगों का बिजली बिल माफ कर रहे हैं. लेकिन, केंद्र सरकार पूंजीपतियों के लाखों करोड़ रुपये माफ कर रही है. वह गरीबों का बिजली बिल माफ नहीं करती. आपका आशीर्वाद इसी तरह बना रहा, तो आपके हित में और योजनाएं बनाते रहेंगे. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को गोमिया प्रखंड के ललपनिया…
Author: News Desk
Dumka. दुमका जिले में प्लस टू उच्च विद्यालय मोहनपुर के 47 बच्चों की तबीयत मिड डे मील खाने से बिगड़ गयी. छिपकली गिरने से भोजन विषाक्त हो गया था. विद्यालय में 12वीं तक पढ़ाई होती है. मध्याह्न भोजन की व्यवस्था आठवीं तक के बच्चों के लिए होती है, लिहाजा बीमार पड़नेवाले सभी बच्चे आठवीं तक के ही थे. बताया जा रहा कि खाना परोसते हुए देखा गया था कि भोजन में छिपकली गिरी है. तब तक दर्जनों बच्चों ने भोजन कर लिया था. बाद में बच्चों के भोजन को फेंकवाया गया. अभिभावक जॉन मरांडी ने बताया कि भोजन में छिपकली…
Ranchi. संताल-परगना में घुसपैठ को लेकर केंद्र सरकार की ओर से दाखिल किये गये शपथ पत्र का जिक्र करते हुए झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा का बयान आया है कि डेमोग्राफी चेंज हो गया. जबकि 50 वर्षों में तो रांची समेत पूरे हिंदुस्तान का चेंज हो गया है. भट्टाचार्य झामुमो कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की तरफ से या आधार की जो अथॉरिटी है, उसकी तरफ से कहीं गयी बात में इसका जिक्र नहीं है कि बांग्लादेश से कुछ लोग संताल परगना के इलाके में आकर रह…
New Delhi.सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी. उन्हें यह जमानत दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के संबंध में सीबीआइ द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में दी गयी है. कोर्ट ने कहा कि निकट भविष्य में मुकदमा पूरा होने की संभावना नहीं है. ऐसे में लंबे समय तक उन्हें जेल में रखना स्वतंत्रता से अन्यायपूर्ण तरीके से वंचित करने के समान है. न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जवल भुइयां की पीठ ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी. केजरीवाल शाम छह बजे तिहाड़ जेल से बाहर आ…
Ranchi.झारखंड पुलिस के करीब 65 हजार पुलिस अफसरों और कर्मियों को एसबीआइ एक करोड़ रुपये का एक्सीडेंटल क्लेम देगा. यह लाभ सभी पुलिस अफसर व कर्मियों काे मिलेगा. इसको लेकर 19 सितंबर 2024 को झारखंड पुलिस और एसबीआइ के बीच पुलिस मुख्यालय में एमओयू होगा. इसको लेकर झारखंड पुलिस व एसबीआइ के बीच सहमति बन गयी है. इसके लिए एसबीआइ अलग से कोई पैसा नहीं लेगा. सेवा के दौरान नक्सल अभियान हो या फिर किसी तरह की दुर्घटना में मौत होने पर आश्रित को इसका लाभ मिलेगा. हालांकि बीमारी से मौत होने की स्थिति में इसका लाभ नहीं मिलेगा.…
Jamshedpur. एमजीएम व टाटा मेन हॉस्पिटल से शुक्रवार को 122 डेंगू के संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट जिला सर्विलेंस विभाग को मिली. इसमें 15 लोग पॉजिटिव पाये गये. इसमें जमशेदपुर के अलग-अलग इलाके के 13 व दो दूसरे जिला के हैं. 13 मरीजों में बागबेड़ा में सबसे ज्यादा चार मरीज मिले हैं. वहीं सुंदरनगर तीन, बालीगुमा, मनीफीट, छोटागोविंदपुर, ट्राफिक कॉलोनी, सरजामदा व टेल्को के एक-एक मरीज शामिल हैं. इन सभी का इलाज टीएमएच सहित अन्य अस्पतालों में चल रहा है. सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल ने बताया कि जिले के सभी जगहों पर टीम बनाकर सर्च अभियान चलाने के…
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन पर शुक्रवार को जम्मूतवी से टाटानगर आने वाली ट्रेन संख्या 18102 की जनरल बोगी के शौचालय से एक अज्ञात शव बरामद किया गया.ट्रेन के सफाई कर्मियों ने शव की सूचना रेल पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रेल पुलिस ने अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रेल थाना प्रभारी राम प्यारे राम ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10.30 बजे ट्रेन टाटानगर स्टेशन पहुंची थी. सभी यात्रियों के ट्रेन से उतरने के बाद सफाई कर्मी जब ट्रेन की सफाई के लिए उसमें चढ़े तो शौचालय…
Jamshedpur. टाटा स्टील के साथ टिनप्लेट में हुए बोनस की राशि के पेमेंट के बाद कर्मचारियों में नाराजगी देखी गयी. शुक्रवार को कर्मचारियों ने बोनस में 3000 से 5000 रुपये का नुक़सान का हवाला देते हुए टिनप्लेट यूनियन कार्यालय जाकर अपनी नाराजगी जताई. कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी के विलय के बाद अधिकारियों का सबसे ज्यादा फायदा हुआ. उनके वेतन सहित अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हो गई जबकि उनका बोनस कम हो गया है.उनकी कंपनी का पूरा समझौता टाटा वर्कर्स यूनियन कर रही है. इस दौरान यूनियन महामंत्री मनोज सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाने का…
Jamshedpur. हावड़ा-राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत को 15 सितंबर को पीएम मोदी टाटानगर स्टेशन से हरी झंडी दिखायेंगे. यह ट्रेन 18 सितंबर से हावड़ा से राउरकेला के बीच नियमित रूप से चलेगी.यह ट्रेन मंगलवार को छोड़ सप्ताह में छह दिन चलेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे ने हावड़ा-राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का नंबर, नियमित परिचालन तिथि व समय सारिणी जारी की है. 15 सितंबर को टाटानगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे. वंदे भारत ट्रेन को लेकर चक्रधरपुर स्टेशन में स्वागत समारोह का आयोजन होगा. इसे लेकर रेलवे ने सांसद जोबा माझी व विधायक सुखराम उरांव को…
Patna. बिहार में 2016 से शराबंदी है. सीएम नीतीश कुमार और उनके मंत्री हर मंच से शराबबंदी को सफल बताते हैं. इसी बीच केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि शराबबंदी की समीक्षा होनी चाहिए. जीतन राम मांझी ने कहा, ‘हम सभी जब रात में शराब पीते हैं, तो भी नहीं पकड़ा जाता है. बात साफ है दोहरी नीति है. ऐसा नहीं होना चाहिए.’ पूर्व सीएम ने कहा, ‘गरीब लोग अगर 250 ग्राम भी शराब का सेवन कर लिया तो उसको जेल भेज दिया जाता है. दूसरी तरफ जो लाखों लीटर शराब का…
