Jamshedpur. भाजमो एससी मोर्चा के अध्यक्ष राजेश मुखी के नेतृत्व में बर्मामाइंस दास बस्ती में कई स्थानीय लोगों ने भाजमो का दामन थामा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय उपस्थित थे. सरयू राय ने अंग वस्त्र प्रदान कर सभी का स्वागत किया. इस अवसर पर भाजमो एससी मोर्चा का विस्तार किया गया. बर्मामाइंस एससी मोर्चा का अध्यक्ष पेंटर दास व उपाध्यक्ष लखन दास को बनाया गया. मौके पर भगत दास, गब्बर दास, विनोद दास, प्रदीप दास, बाघेदन दास, मुकुंद दास, शेखर दास, फिरोज दास, चुका दास, अग्रवालिया दास, तोता दास, अनु दास, सोनू दास, बालकृष्ण…
Author: News Desk
Ranchi.रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भ्रमण (19 और 20 सितंबर) को लेकर जिला प्रशासन ने विधि-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. डीसी के निर्देश पर एयरपोर्ट से राजभवन तक और कार्यक्रम स्थल को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है. नो फ्लाइंग जोन के 200 मीटर की परिधि में ड्रोन, पाराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा. इससे सबंधित आदेश रांची एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने जारी कर दिया है. वहीं, आदेश के तहत 19 सितंबर को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक से राजभवन तक के इलाके को नो फ्लाइंग जोन घोषित…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में उनकी ओर से दाखिल सशरीर उपस्थिति से छूट से संबंधित याचिका पर शुक्रवार को आंशिक सुनवाई हुई. हेमंत सोरेन के अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने कोर्ट से समय की मांग की. इसके बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि एक अक्टूबर निर्धारित की है. मामले की सुनवाई एमपी एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा के कोर्ट में हुई. इससे पूर्व इडी की ओर से अदालत में जवाब दाखिल किया गया था. हेमंत सोरेन की ओर से उनके अधिवक्ता ने पांच जुलाई को उक्त मामले में व्यक्तिगत रूप से…
Jamshedpur. टीआरएफ कंपनी में शुक्रवार को बोनस समझौता हो गया. टीआरएफ प्रबंधन और टाटा रॉबिन्स फ्रेजर लेबर यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए हुए बोनस समझौता के तहत कर्मचारियों को 17.22 प्रतिशत बोनस मिलेगा. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम बोनस रु. 1,17079 और न्यूनतम बोनस 36, 179 रुपये बोनस मिलेंगे. बोनस का लाभ कंपनी के 182 कर्मचारियों को मिलेंगे. बोनस की राशि 18 सितंबर को कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में भेज दी जायेगी. दो साल पहले तक टीआरएफ के कर्मचारियों को बोनस भुगतान अधिनियम 2015 के आधार पर हो रहा था. जिसके तहत कर्मचारियों को न्यूनतम वार्षिक…
Jamshedpur. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने गांवों की जिंदगी बदल दी है. पहले गांव में पक्की सड़क सपना था. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कारण लगभग एक लाख 63 हजार गांव और बसाहटों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके चौथे चरण का शुभारंभ करने जा रहे हैं. इस चरण में लगभग 25 हजार नये बसाहट, नये गांव सड़कों से जोड़े जायेंगे. उन्होंने कहा कि 62 हजार 500 किलोमीटर सड़कें बनायी जायेंगी. 70 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि इस प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सड़कों…
Ranchi.भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अभियान शुरू कर दिया है. दूसरे प्रदेशों से नेताओं के कार्यक्रम बन रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 सितंबर को गढ़वा और 26 सितंबर को लोहरदगा पहुंचेंगे. योगी इन दोनों जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे और परिवर्तन संकल्प रथ यात्रा में शामिल होंगे. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं. इधर, सांसद निशिकांत दुबे और रवि किशन 22 सितंबर को गढ़वा पहुंच रहे हैं. दोनों ही पार्टी द्वारा आयोजित परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे. पार्टी ने दक्षिणी प्रमंडल में 22 सितंबर से परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली…
Chakardharpur. विधायक सुखराम उरांव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गयी. उन्हें चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस संबंध में डॉ अंशुमन शर्मा ने बताया कि विधायक को लूज मोशन हो रहा है. दवा दी गयी है. स्लाइन भी चढ़ाया रहा है. जल्द ही आराम मिल जायेगा. विधायक सुखराम उरांव की तबीयत बिगड़ने पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक को स्थगित कर दिया गया. विधायक की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर दुर्गा पूजा कमेटी के सभी सदस्य चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. विधायक का हाल जाना.
Chakardharpur. चक्रधरपुर प्रखंड की सुरबुड़ा पंचायत के गोप टोला में डायरिया से बीते गुरुवार को एक महिला की मौत हो गयी. एक दर्जन से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं. डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम गोप टोला पहुंची. टीम ने जांच के लिए बताया कि गांव में दूषित पानी पीने से डायरिया फैला है. सुरबुड़ा गोप टोला में चार चापाकल लगे हैं, जो पिछले तीन-चार माह से खराब हैं. इस वजह से गांव के 70 परिवार कुआं का पानी पी रहे थे. इसी कुआं का दूषित पानी पीने से गांव के लोग…
Jamshedpur. एग्रिको रोड नंबर 2 में फायरिंग मामले में पुलिस ने गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी बिल्ला पाठक को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. जेल भेजने से पूर्व एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार बिल्ला पाठक द्वारा अपराधी प्रवृति के युवकों को संरक्षण देता था. गत 9 सितंबर की रात एग्रिको में फायरिंग करने के बाद कुंडी व उसके साथी बिल्ला पाठक के पास पहुंचे. इसके बाद उसने ही घायल आकाश को टीएमएच भेजवाया. पुलिस ने बुधवार की…
Gumla. पांच सितंबर को सिसई प्रखंड के पंडरानी में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम हुआ था. मुख्यमंत्री व मंत्रियों के कार्यक्रम से जाते ही कर्मचारी मंईयां सम्मान योजना’ और अबुआ आवास के भरे हुए आवेदन कर्मचारी फेंक कर चले गये. गांव के एक व्यक्ति ने आवेदन जो ठीक थे, उन्हें जमा कर अपने पास रख लिया. वहीं, जो आवेदन पानी से भींग कर बर्बाद हो गये थे, उन्हें वहीं छोड़ दिया. ग्रामीणों ने कहा कि गरीब जनता अपने काम-धंधे छोड़ कर इस शिविर में पहुंची थी और सरकारी लाभ की उम्मीद में कई तरह के कागजातों की फोटो…
