Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर स्वास्थ्य मंत्री पर कार्रवाई की मांग की है. श्री राय ने कहा है कि झारखंड फार्मेसी काउंसिल के निबंधक-सह-सचिव पद का प्रभार राहुल कुमार नामक व्यक्ति को देने का निर्देश जारी किया गया है. श्री राय ने बताया कि विभागीय मंत्री ने एक अयोग्य व्यक्ति को निबंधक सह सचिव का पद दिया है. नियुक्ति करने के बाद एक चार सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो राहुल कुमार की योग्यता के बारे अपनी राय देगी. इस कमेटी ने विगत 14 अगस्त, 2024 को…
Author: News Desk
Jamshedpur.जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउन के फैसले में अभी पेंच बरकरार है. शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट में जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउन बनाये जाने से संबंधित सरकार की अधिसूचना को चुनाैती देनेवाली जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सुनवाई की. सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि जमशेदपुर के जवाहरलाल शर्मा द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में 2018 में दायर रिट संख्या 549 के तहत पारित आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार से सहमति जतायी थी कि जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउन बनाया जा सकता है. यह…
New Delhi.. डाक विभाग बुजुर्ग पेंशनभोगियों को उनके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) जमा करने में मदद के लिए उनके घर तक सेवाएं पहुंचाएगा. शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान से यह जानकारी मिली. यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने 1-30 नवंबर, 2024 तक पूरे देश के सभी जिला मुख्यालयों और प्रमुख शहरों में डीएलसी अभियान 3.0 आयोजित करने का निर्णय लिया है. सभी जिला डाकघरों में डीएलसी अभियान 3.0 के लिए एक तैयारी बैठक 12 सितंबर, 2024 को वी श्रीनिवास, सचिव (डीओपीपीडब्ल्यू) द्वारा की गई थी जिसमें संजय शरण महानिदेशक डाक सेवाएं,…
Jamshedpur. आदिवासी सेंगेल अभियान ने साकची आमबागान से पदयात्रा निकाली. यह पदयात्रा साकची आमबागान से निकलकर डीसी ऑफिस के सामने से पुन: आमबागान मैदान में संपन्न हुई. इस पदयात्रा की अगुवाई सेंगेल अभियान के केंद्रीय संयोजक व गेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन ने किया. उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आ रहे हैं. सेंगेल अभियान उनका स्वागत व जोहार करता है. पीएम नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आगमन पर आदिवासियों को उनका संवैधानिक पहचान सरना कॉलम कोड देने की घोषणा करें. आदिवासी संताल समुदाय की मातृभाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है. जनजागरण पदयात्रा में सुगनाथ…
Jamshedpur. मानगो जवाहनगर रोड नंबर-4 के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं. लंबे समय से इस क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं किये जाने से लोग परेशान हैं. शुक्रवार को आक्रोशित स्थानीय लोगों ने फिल्टर प्लांट में भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी, जो सबसे अधिक परेशान दिखी. फिल्टर प्लांट में मौजूद पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारियों को स्थानीय लोगों ने बताया कि दो माह से जवाहर नगर रोड नंबर-4 में एक बूंद पानी की सप्लाई नहीं हुई है. रोजगार करने वाले लोग हफ्ते में…
16 सितंबर को आदिवासी समाज पाकुड़ में करेगा महासम्मेलन Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर हेमंत नीत गठबंधन सरकार को घेरा है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, वोट बैंक के लिए कुछ राजनीतिक दल भले ही आंकड़े छिपाने का प्रयास करे, लेकिन शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर गाड़ लेने से सच्चाई नहीं बदल जाती. उन्होंने लिखा कि वोटर लिस्ट पर नजर डालने से यह साफ हो जाता है कि आदिवासियों को उनकी माटी से बेदखल करने में बांग्लादेशी घुसपैठिए काफी हद तक सफल हो गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने गायब…
Jamshedpur. रहरगोड़ा में श्री श्री स्वर्णजनिक दुर्गा पूजा समिति शिव काली मंदिर द्वारा आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने पूजा अर्चना कर और नारियल फोड़ कर पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया. मौके पर विधायक ने कहा कि कमेटी के लोगों के द्वारा धूमधाम से यहां पर मां दुर्गा की पूजा की जायेगी. मेरी कामना है की मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख शांति और खुशहाली लेकर आए. इस दौरान मौके पर पूजा कमेटी के राकेश सिंह, राजू सामंत, विश्वजीत भगत, हेमंत खालको, राजू प्रसाद,…
New Delhi. कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें मामूली रूप से सुधरने से पहले तीन साल के निचले स्तर पर आ गईं लेकिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती तभी संभव है जब कच्चा तेल निचले स्तर पर बना रहे. उद्योग सूत्रों और अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह बात कही. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा मंगलवार को 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था. दिसंबर, 2021 के बाद पहली बार ऐसा हुआ. लेकिन फ्रैंकाइन तूफान आने से मेक्सिको की खाड़ी में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से कच्चा तेल फिर से चढ़ गया.…
New Delhi. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आयेंगे. वह टाटानगर स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे. साथ ही गोपाल मैदान में आयोजित सभा में शामिल होंगे. इस दौरान उनका रोड-शो भी होगा. जमशेदपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर आतंकवाद निरोधी दस्ते की हीट टीम के अलावा 3000 से अधिक पुलिस अफसरों और जवानों की तैनाती की गयी है. पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न जिलों और प्रशिक्षण केंद्र से 115 इंस्पेक्टर,…
Adityapur. आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों एच रोड मुस्लिम बस्ती का मो. सादिक और बेलडीह बस्ती के अजीत कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो मोबाइल और याम्हा बाइक भी पुलिस ने जब्त की है. थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने आज प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एसपी के निर्देश पर बीती रात अलग-अलग टीम गठन कर अभियान चलाया गया. इसी क्रम में मुस्लिम बस्ती के एफ रोड पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से…
