Ranchi.प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासियों को हक अधिकार दिलाने के जिस उद्देश्य से झारखंड राज्य की स्थापना हुई, हेमंत सरकार में वह सबकुछ छीना गया. बांग्लादेशी घुसपैठियों को सिर पर बैठाने वाली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. युवाओं का भविष्य रसातल में चला गया है और जनता का वर्तमान दलदल में फंसा हुआ है. कहा कि झारखंड की आदिवासी जनता इलाज के अभाव में मर रही है. अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं, जिसके कारण बच्चे दम तोड़ रहे हैं. नौकरी के लिए दौड़ लगा रहे युवा दम तोड़ रहे हैं. दलालों और बिचौलियों के बीच…
Author: News Desk
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया, बोकारो से करम पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मैं ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में दूसरी किस्त का हस्तांतरण करूंगा. योजना के शुरू होने के 40 दिन के अंदर सम्मान राशि की दूसरी किस्त का हस्तांतरण राज्य की बहनों के आशीर्वाद से संभव हुआ है. उन्होंने कहा कि हर महीने की 15 तारीख तक हर बहन के खाते में सम्मान राशि हमेशा मिलेगी. इस योजना के तहत अब तक 48,15,048…
Lohardaga.. झारखंड के लोहरदगा जिले में बृहस्पतिवार को 26 वर्षीय एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव एक कुएं में मिले. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि कुड्डू थाना क्षेत्र के मकरा गांव के रहने वाले लोग दोपहर में जब अपने खेतों में गए तो उन्होंने कुएं में शवों को तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उषा मुंडा नाम की महिला मंगलवार को अपने तीन बच्चों दिव्या (सात), शिवम (चार) और सत्यम (एक) के साथ रांची जिले के सोरो गांव में अपने माता-पिता के घर से निकली थी. उषा…
Kolkata. आरजी कर अस्पताल कांड की पीड़िता को न्याय दिलाना ही हमारा उद्देश्य है. हम चाहते हैं कि पीड़िता को न्याय मिले और इसके लिए अगर मुझे पद भी छोड़ना पड़े, तो मैं तैयार हूं. मुझे सीएम पद का कोई मोह नहीं है. हमारी सरकार चाहती है कि पीड़िता परिवार को न्याय मिले और यहां स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से बहाल रहें. ये बातें गुरुवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि हमने जूनियर चिकित्सकों को मनाने के लिए हर संभव प्रयास किया और हम उनसे खुले मन से बातचीत करने के…
Ranchi. बड़गाईं अंचल कार्यालय के जमीन से जुड़े दस्तावेज में छेड़छाड़ व भ्रष्टाचार के केस में अप्राथमिकी अभियुक्त हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार और नोआमुंडी सीओ मनोज कुमार के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी व तलाशी गुरुवार को पूरी हुई. इस दौरान शैलेश कुमार के गिरिडीह और हजारीबाग स्थित आवास से एसीबी ने कुल 22,09,162 रुपये नकद बरामद किये हैं. इसके अलावा जमीन के कई डीड और अन्य सामान बरामद किये गये हैं. दूसरी ओर, बड़गाईं के पूर्व सीओ मनोज कुमार के आवास की तलाशी के दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामान मिले हैं. रांची में एक करोड़ रुपये…
Ranchi.झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार की सुबह लगभग 9:15 बजे से हाइकोर्ट में अचानक विद्युतापूर्ति ठप हो गयी, हाइकोर्ट ने इसे गंभीरता से लिया. जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद व जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल मुख्य सचिव व ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव को सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया. खंडपीठ के निर्देश के बाद आनन-फानन में मुख्य सचिव एल खियांग्ते व ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार सशरीर उपस्थित हुए. उनके उपस्थित होने पर खंडपीठ ने मौखिक रूप से कहा कि हाइकोर्ट में ऐसी व्यवस्था बनायी जाये कि जैसे ही तकनीकी खराबी…
Ghatsila. घाटशिला के भाजपा ग्रामीण जिला कार्यालय में गुरुवार को जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव की अध्यक्षता में समारोह आयोजित हुआ. पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, धालभूमगढ़ जिप हेमंत मुंडा ने भाजपा का दामन थामा. जिला कार्यालय में उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ देकर पार्टी में स्वागत किया गया. श्री सोरेन ने कहा कि जिस आशा और विश्वास से भाजपा में आये हैं. उस आशा और विश्वास पर खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे. आम जनता की सेवा भावना से काम करेंगे और पार्टी के संविधान का निश्चित रूप से पालन करेंगे. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साहू, सत्या तिवारी,…
Jagarnathpur. जगन्नाथपुर क्षेत्र के कोलाईसाई गांव में स्कूटी और मोबाइल लूट मामले में बुधवार की शाम को दीपु कुमार देहुरी को गिरफ्तार किया है. उसे गुरुवार की सुबह मंडल कारा भेज दिया गया. इस संबंध में जगन्नाथपुर डीएसपी राकेश नंदन मिंज की नेतृत्व में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी. बताया गया कि 11 अगस्त की सुबह हाटगम्हमरिया क्षेत्र से जगन्नाथपुर आ रही वादिनी कुनी गागराई के साथ की स्कूटी और मोबाइल लूट की घटना हुई थी. इस संदर्भ में जगन्नाथपुर थाना में केस दर्ज किया गया था. इसी के अनुसंधान के क्रम में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी व…
Jagarnathpur. प्राचार्य की पदस्थापन की मांग को लेकर राजकीय रस्सेल प्लस टू उच्च विद्यालय जगन्नाथपुर के पीजीटी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने विरोध में काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रकट किया. वरीय शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि बिना प्राचार्य ही प्लस टू विद्यालय संचालित किया जा है. ऊन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि प्रत्येक प्लस टू उच्च विद्यालय में स्थायी प्राचार्य का प्रदस्थापन किया जाये. काला बिल्ला लगाकर रोष प्रकट करने वालों में प्रभारी प्राचार्या सुषमा जोंको. अरविंद तिवारी, मनोज कुमार, फुलेश्वरु सोय, जावेद अख्तर, सुजाता कुमारी, विनीता देवगम च अनिता जोजो आदि शामिल थे.
Ghatsila. घाटशिला के सोना देवी विश्वविद्यालय कीताडीह में गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण शुरू हुआ. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में 100 पेड़ लगाये जायेंगे. भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र कदमा की ओर से पौधरोपण हुआ. कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र कदमा के वरिष्ठ डीएम कुंतल राव, प्रशासनिक अधिकारी ए कुमार, सेवानिवृत्ति डीएम बीएनपी गुप्ता, प्राचार्या शकुंतला मुर्मू समेत सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
